NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 37,975 नए मामले, 480 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37,975 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश भर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 91 लाख 77 हज़ार 840 हो गयी है। जिनमें एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4.77 फ़ीसदी यानी 4 लाख 38 हज़ार 667 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
24 Nov 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 24 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37,975 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 480 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 42,314 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 4,819 मामले कम हुए है।

देश भर में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 91 लाख 77 हज़ार 840 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 34 हज़ार 218 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.07 फ़ीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 93.75 फीसदी हो गया है यानी अब तक कुल मरीज़ों में से 86 लाख 4 हज़ार 955 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश भर में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4.77 फ़ीसदी यानी 4 लाख 38 हज़ार 667 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 13 करोड़ 36 लाख 85 हज़ार 275 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 10 लाख 99 हज़ार 545 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37,975 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- दिल्ली से 4,454 मामले, महाराष्ट्र से 4,153 मामले, केरल से 3,757 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,557 मामले, राजस्थान से 3,232 मामले, हरियाणा से 2,663 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,061 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,053 मामले, मध्य प्रदेश से 1,701 मामले, तमिलनाडु से 1,624 मामले, कर्नाटक से 1,509 मामले और गुजरात से 1,487 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही तेलंगाना से 921 मामले, पंजाब से 711 मामले, ओडिशा से 668 मामले, बिहार से 550 मामले, आंध्र प्रदेश से 545 मामले, हिमाचल प्रदेश से 454 मामले, उत्तराखंड से 376 मामले, जम्मू और कश्मीर से 351 मामले, मणिपुर से 250 मामले, झारखंड से 219 मामले, असम से 169 मामले, चंडीगढ़ से 98 मामले, गोवा और नागालैंड से 75-75 मामले, त्रिपुरा से 59 मामले, मेघालय से 58 मामले, मिज़ोरम से 50 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 31 मामले, पुडुचेरी से 25 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 15 मामले, सिक्किम से 14 मामले, लद्दाख से 6 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 4 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 480 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें दिल्ली में 121 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 47 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 30 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 28 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 24 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 23-23 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 22 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 18 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात, ओड़िशा, पंजाब और तमिलनाडु में 17-17 मरीज़ों की मौत हुई है |

साथ ही छत्तीसगढ़ में 14 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 12 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 7 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 6 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 4 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत झारखंड, मणिपुर और नागालैंड में हुई और एक-एक मरीज की मौत असम, लद्दाख, सिक्किम और त्रिपुरा में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    न्यूज़क्लिक टीम
    पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    16 Jul 2021
    पिछले दो दशकों में कई कंपनियों ने सरकारी बैंकों से करोड़ों रूपये का क़र्ज़ लिया और उसे कभी लौटाया नहींI अब सरकारी बैंक कुछ पैसा वापस लेकर इस कर्ज़े को रफादफा कर रहे हैंI इससे जनता का पैसा बड़े…
  • सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    पीपल्स डिस्पैच
    सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    16 Jul 2021
    केवल सात महीने सत्ता में रहे प्रधानमंत्री हसन दिआब द्वारा बेरूत विस्फोटों के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देने के बाद लेबनान में पिछले साल अगस्त से कार्यवाहक सरकार थी।
  • "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    रौनक छाबड़ा
    "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    16 Jul 2021
    गुरुवार को 'मैं भी दिल्ली' कैंपेन ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस बुलाकर दिल्ली-2041 के मसौदे पर चर्चा की। यह एक क़ानूनी दस्तावेज़ है, जिसके पास दिल्ली में शहरी विकास को बदलने की ताक़त है।
  • इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    पीपल्स डिस्पैच
    इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    16 Jul 2021
    इस क़ानून में शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में वृद्धि का प्रावधान है, ये समावेशी और गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा की गारंटी देता है, शिक्षकों के मूल वेतन में वृद्धि करता है। इसमें कोविड-19 महामारी के कारण…
  • अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    पीपल्स डिस्पैच
    अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    16 Jul 2021
    इस सामूहिक रिहाई से पहले, सरकार विरोधी हिरक विरोध प्रदर्शनों या अन्य विपक्षी समूहों में समर्थन या भाग लेने के लिए अल्जीरियाई सरकार द्वारा 300 से अधिक राजनीतिक क़ैदियों को हिरासत में लिया गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License