NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 13,203 नए मामले, 131 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,203 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 16 लाख 15 हज़ार 504 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है जिनमें से रविवार 24 जनवरी को 33 हज़ार 303 लोगों को वैक्सीन दी गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
25 Jan 2021
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 25 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,203 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से आज 131 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 13,298 मरीज़ों को ठीक किया गया है और कुल एक्टिव मामलों में 226 मामले कम हुए है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 6 लाख 67 हज़ार 736 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 53 हज़ार 470 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 96.83 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से 1 करोड़ 3 लाख 30 हज़ार 84 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.72 फ़ीसदी यानी 1 लाख 84 हज़ार 182 रह गयी है।

स्वास्थ मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक 16 लाख 15 हज़ार 504 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है जिनमें से रविवार 24 जनवरी को 33 हज़ार 303 लोगों को वैक्सीन दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 19 करोड़ 23 लाख 37 हज़ार 117 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 5 लाख 70 हज़ार 246 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,203 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 6,036 मामले, महाराष्ट्र से 2,752 मामले, कर्नाटक से 573 मामले, तमिलनाडु से 569 मामले, गुजरात से 410 मामले, पश्चिम बंगाल से 389 मामले, छत्तीसगढ़ से 300 मामले, उत्तर प्रदेश से 268 मामले, मध्य प्रदेश से 252 मामले, पंजाब से 197 मामले, दिल्ली से 185 मामले, राजस्थान से 167 मामले, आंध्र प्रदेश से 158 मामले, ओडिशा से 150 मामले, बिहार से 149 मामले, तेलंगाना से 148 मामले और हरियाणा से 128 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 73 मामले, झारखंड और उत्तराखंड से 54-54 मामले, गोवा से 53 मामले, चंडीगढ़ से 32 मामले, पुडुचेरी से 30 मामले, हिमाचल प्रदेश से 21 मामले, असम और मणिपुर से 16-16 मामले, लद्दाख से 12 मामले, मेघालय से 5 मामले, सिक्किम से 3 मामले, लक्षद्वीप से 2 मामले और एक नया मामला अरुणाचल प्रदेश से सामने आया है | बीते दिन त्रिपुरा, नागालैंड, मिज़ोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 131 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 45 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 20 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 9 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 7 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 4 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश और बिहार में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत गोवा गुजरात, ओड़िशा, तेलंगाना, हरियाणा, चंडीगढ़, पुडुचेरी, असम और सिक्किम में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World   

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 861 नए मामले, 6 मरीज़ों की मौत
    11 Apr 2022
    देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 58 हो गयी है।
  • nehru
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या हर प्रधानमंत्री एक संग्रहालय का हक़दार होता है?
    10 Apr 2022
    14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेहरू स्मृति संग्रहालय और पुस्तकालय की जगह बने प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन करेंगेI यह कोई चौकाने वाली घटना नहीं क्योंकि मौजूदा सत्ता पक्ष का जवाहरलाल…
  • NEP
    नई शिक्षा नीति का ख़ामियाज़ा पीढ़ियाँ भुगतेंगी - अंबर हबीब
    10 Apr 2022
    यूजीसी का चार साल का स्नातक कार्यक्रम का ड्राफ़्ट विवादों में है. विश्वविद्यालयों के अध्यापक आरोप लगा रहे है कि ड्राफ़्ट में कोई निरंतरता नहीं है और नीति की ज़्यादातर सामग्री विदेशी विश्वविद्यालयों…
  • imran khan
    भाषा
    पाकिस्तान में नए प्रधानमंत्री का चयन सोमवार को होगा
    10 Apr 2022
    पीएमएल-एन के शहबाज शरीफ, पीटीआई के कुरैशी ने प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया। नए प्रधानमंत्री का चुनाव करने के लिए सोमवार दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी।
  • Yogi
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति
    10 Apr 2022
    हर हफ़्ते की प्रमुख ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License