NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में फिर 49 हज़ार के क़रीब नए मामले, आंकड़ा 13 लाख के पार
देश भर में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 48,916 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि कल शुक्रवार को 49,310 मामले सामने आए थे। इस तरह केवल दो दिन में ही कुल मामलों में करीब एक लाख का इज़ाफ़ा हो गया है।
न्यूज़क्लिक टीम
25 Jul 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 25 जुलाई की सुबह आठ बजे जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 48,916 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 757 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 32,223 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 13,36,861 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 63.53 फीसदी यानी 8,49,432 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 31,358 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 4,56,071 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज 25 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 1,58,49,068 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 4,20,898 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 48,916 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 9,615 मामले, आंध्र प्रदेश से 8,147 मामले, तमिलनाडु से 6,785 मामले, कर्नाटक से 5,007 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,667 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,216 मामले, बिहार से 1,946 मामले, तेलंगाना से 1,640 मामले, ओडिशा से 1,594 मामले, असम से 1,130 मामले, गुजरात से 1,068 मामले, दिल्ली से 1,025 मामले, राजस्थान से 958 मामले, केरल से 885 मामले, हरियाणा से 780 मामले, मध्य प्रदेश से 736 मामले, झारखंड से 518 मामले, पंजाब से 477 मामले, छत्तीसगढ़ से भी 477 मामले, जम्मू और कश्मीर से 353 मामले, गोवा से 190 मामले, हिमाचल प्रदेश से 120 मामले और त्रिपुरा से 103 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही पुडुचेरी से 95 मामले, नागालैंड से 65 मामले, अरुणाचल प्रदेश से भी 65 मामले, मेघालय से 54 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 45 मामले, लद्दाख से 36 मामले, मणिपुर से 31 मामले, मिज़ोरम से 29 मामले, चंडीगढ़ से 23 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 19 मामले और सिक्किम से 17 नए मामले सामने आए हैं। बीते दिन उत्तराखंड से कोई नया मामला सामने नहीं आया है |

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 757 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में हुई है। महाराष्ट्र में 278 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 108 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 88 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 59 मरीज़ों की मौत हुई और आंध्र प्रदेश में 49 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पश्चिम बंगाल में 35 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 32 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 26 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 14 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 11 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और जम्मू और राजस्थान में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, 6-6 मरीज़ों की मौत ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में हुई, पंजाब में 5 मरीज़ों की मौत हुई, 4-4 मरीज़ों की मौत केरल और हरियाणा में हुई, 3-3 मरीज़ों की मौत बिहार और झारखंड में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत  त्रिपुरा, पुडुचेरी, नागालैंड और मेघालय में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2 हज़ार नए मामले, 71 मरीज़ों की मौत
    19 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,075 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.06 फ़ीसदी यानी 27 हज़ार 802 हो गयी है।
  • Nehru
    न्यूज़क्लिक टीम
    पैगाम-ए-आज़ादी। जवाहरलाल नेहरु पर लेक्चर अदित्या मुख़र्जी द्वारा। लोकतंत्रशाला
    18 Mar 2022
    पैगाम-ए-आजादी श्रंखला लोकतंत्रशाला और न्यूजक्लिक की एक संयुक्त पहल है, जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर केंद्रित है। श्रृंखला का यह व्याख्यान जवाहरलाल नेहरू पर केंद्रित होगा और आदित्य…
  • असद शेख़
    ओवैसी की AIMIM, मुसलमानों के लिए राजनीतिक विकल्प या मुसीबत? 
    18 Mar 2022
    यूपी चुनाव के परिणाम आ चुके हैं, भाजपा सरकार बनाने जा रही है, इस परिप्रेक्ष्य में हम ओवैसी की पार्टी से जुड़े तीन मुख्य मुद्दों पर चर्चा करेंगें– पहला ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल…
  • neo librelism
    प्रभात पटनायक
    नवउदारवादी व्यवस्था में पाबंदियों का खेल
    18 Mar 2022
    रूस के ख़िलाफ़ अब तक जो पाबंदियां लगायी गयी हैं, उनमें सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रूसी बैंकों तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं को, पश्चिमी दुनिया के वित्तीय ताने-बाने से काटे जाने का ही है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    विज्ञापन में फ़ायदा पहुंचाने का एल्गोरिदम : फ़ेसबुक ने विपक्षियों की तुलना में "बीजेपी से लिए कम पैसे"  
    18 Mar 2022
    रिपोर्ट्स में पता चला है कि 2019-2020 में हुए दस चुनावों में से नौ में बीजेपी को कांग्रेस की तुलना में विज्ञापनों के लिए फ़ेसबुक पर 29 फ़ीसदी कम कीमत चुकानी पड़ी थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License