NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में 6,535 नये मामले, 146 लोगों की मौत
देश भर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1,45,380 हो गयी है जिनमें से अभी तक 60,491 लोगों को ठीक किया जा चुका है लेकिन कोरोना से पीड़ित 4,167 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
26 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी कल, 25 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज 26 मई सुबह 8 बजे तक कोरोना संक्रमण के 6,535 नये मामले सामने आये हैं और कोरोना से पीड़ित 146 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी दौरान कोरोना से पीड़ित 2,770 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,45,380 हो गयी है, जिसमें से 41.60 फ़ीसदी यानी 60,491 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, और कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक कुल 4,167 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 80,722 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 31,26,119 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 92,528 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

Corona update india 26 May.jpg

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते दिन में सबसे अधिक मामले 12 राज्यों से सामने आये हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 2,436 मामले सामने आये, तमिलनाडु से 805 मामले, दिल्ली से 635 मामले, गुजरात से 404 मामले, आंध्र प्रदेश से 287 मामले, राजस्थान से 272 मामले, उत्तर प्रदेश से 264 मामले, मध्य प्रदेश से 194 मामले, पश्चिम बंगाल से 149 मामले, असम से 148 मामले, बिहार से 143 मामले और ओडिशा से 102 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही कर्नाटक से 93 मामले सामने आये, तेलंगाना से 66 मामले, केरल से 49 मामले, जम्मू और कश्मीर से 47 मामले, छत्तीसगढ़ से 39 मामले, उत्तराखंड से 32 मामले, हिमाचल प्रदेश से 20 मामले, झारखंड और मणिपुर से 7-7 मामले, त्रिपुरा और नागालैंड से 3-3 मामले और एक-एक नया मामला गोवा और अरुणाचल प्रदेश से सामने आया है |

बीते दिन देश के 10 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, लद्दाख, पुडुचेरी, निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, दादरा और नगर हवेली, मिज़ोरम और सिक्किम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 146 मरीज़ों की मौत हुई है, सबसे अधिक मरीज़ों की मौत के मामले महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली से ही सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 60 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, गुजरात में 30 मरीज़ों की मौत हुई और दिल्ली में 15 मरीज़ों की मौत हो चुकी है।

साथ ही मध्य प्रदेश में 10 मरीज़ों की मौत हुई है, तमिलनाडु में 7 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 6 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 3 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में दो-दो मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत केरल में हुई है।

कोरोना से जुड़ी अन्य ख़बरें

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के बाहर फंसे भारतीय नागरिकों के साथ-साथ भारत में फंसे उन लोगों की आवाजाही के लिए भी एक मानक परिचालन प्रोटोकॉल (एसओपी) जारी किया है जो जरूरी कारणों से विदेश यात्रा करने के इच्छुक हैं। यह आदेश इसी विषय पर गृह मंत्रालय के 05 मई, 2020 के आदेश का अधिक्रमण करेगा यानी उसका स्थान लेगा। ये एसओपी भूमि सीमाओं के जरिए आने वाले यात्रियों पर भी लागू होंगे।

भारत ने पीपीई और एन-95 मास्क की अपनी घरेलू उत्पादन क्षमता में काफी वृद्धि की है। देश में प्रति दिन 3 लाख से अधिक पीपीई और एन 95 मास्क का उत्पादन हो रहा है। राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ केंद्रीय संस्थानों को 111.08 लाख एन-95 मास्क और लगभग 74.48 लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) प्रदान किए गए हैं।

सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत एन-95 मास्क को आवश्यक वस्तु के रूप में अधिसूचित किया है। इस प्रकार, आवश्यक वस्तु की जमाखोरी और कालाबाजारी अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। एनपीपीए ने आवश्यक वस्तु की जमाखोरी व कालाबाजारी पर नियंत्रण रखने के लिए सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेश सरकारों को सर्जिकल और सुरक्षात्मक मास्क, हैंड सैनिटाइज़र और दस्ताने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने सभी उप आयुक्तों और जिला पुलिस प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रवासी को देश के किसी अन्य राज्य को जाने के लिए मजबूर नहीं किया जाए, या पंजाब में रहने के दौरान कोई भी भूखा नहीं रहे। सड़क पर पैदल जाते किसी भी मजदूर को पुलिस द्वारा बस से ऐसे नजदीकी स्थान पर भेजना चाहिए, जहां से वह अपने गृह राज्य की ट्रेन या बस ले सके। प्रवासियों से नहीं घबराने का अनुरोध करते हुए मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार ऐसे हर प्रवासी को उनके राज्य में भेजने में सहयोग करेगी, जो वापस जाना चाहता है। इसके लिए मुफ्त यातायात और खाने की व्यवस्था की जाएगी।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • लव पुरी
    क्या यही समय है असली कश्मीर फाइल को सबके सामने लाने का?
    04 Apr 2022
    कश्मीर के संदर्भ से जुडी हुई कई बारीकियों को समझना पिछले तीस वर्षों की उथल-पुथल को समझने का सही तरीका है।
  • लाल बहादुर सिंह
    मुद्दा: क्या विपक्ष सत्तारूढ़ दल का वैचारिक-राजनीतिक पर्दाफ़ाश करते हुए काउंटर नैरेटिव खड़ा कर पाएगा
    04 Apr 2022
    आज यक्ष-प्रश्न यही है कि विधानसभा चुनाव में उभरी अपनी कमजोरियों से उबरते हुए क्या विपक्ष जनता की बेहतरी और बदलाव की आकांक्षा को स्वर दे पाएगा और अगले राउंड में बाजी पलट पायेगा?
  • अनिल अंशुमन
    बिहार: विधानसभा स्पीकर और नीतीश सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध
    04 Apr 2022
    भाकपा माले विधायकों को सदन से मार्शल आउट कराये जाने तथा राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के विरोध में 3 अप्रैल को माले ने राज्यव्यापी प्रतिवाद अभियान चलाया
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक हज़ार से भी कम नए मामले, 13 मरीज़ों की मौत
    04 Apr 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 12 हज़ार 597 हो गयी है।
  • भाषा
    श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया
    04 Apr 2022
    राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट से सरकार द्वारा कथित रूप से ‘‘गलत तरीके से निपटे जाने’’ को लेकर मंत्रियों पर जनता का भारी दबाव था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License