NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
फिर डरा रहा है कोरोना : देश में 24 घंटों में 62,258 नए मामले, 291 मरीज़ों की मौत
देश में 24 घंटों में कोरोना के 62,258 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में भी लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड 36,902 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख 52 हज़ार 647 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
27 Mar 2021
covid

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 27 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 62,258 नए मामले सामने आए और 291 मरीज़ों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में भी आज लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड 36,902 नए मामले दर्ज किये गए और 112 मरीज़ों की मौत हुई। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 30,386 मरीज़ों को ठीक किया गया है और एक्टिव मामलों में 31,581 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 19 लाख 8 हज़ार 910 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 61 हज़ार 240 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 1 करोड़ 12 लाख 95 हज़ार 23 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख 52 हज़ार 647 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 5 करोड़ 81 लाख 9 हज़ार 773 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 26 लाख 5 हज़ार 333 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 23 करोड़ 97 लाख 69 हज़ार 553 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 11 लाख 64 हज़ार 915 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,258 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 36,902 मामले, पंजाब से 3,122 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,665 मामले, कर्नाटक से 2,566 मामले, गुजरात से 2,190 मामले, मध्य प्रदेश से 2,091 मामले, तमिलनाडु से 1,971 मामले, केरल से 1,825 मामले, दिल्ली से 1,534 मामले, हरियाणा से 1,322 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,028 मामले, आंध्र प्रदेश से 984 मामले, राजस्थान से 853 मामले, पश्चिम बंगाल से 646 मामले, तेलंगाना से 495 मामले, हिमाचल प्रदेश से 351 मामले, झारखंड से 308 मामले, चंडीगढ़ से 248 मामले, ओडिशा से 234 मामले, बिहार से 211 मामले, जम्मू और कश्मीर 210 से मामले, उत्तराखंड से 186 मामले और गोवा से 113 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही पुडुचेरी से 96 मामले, असम से 37 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 18 मामले, लद्दाख से 17 मामले, त्रिपुरा से 8 मामले, मेघालय से 7 मामले, मणिपुर और लक्षद्वीप से 6-6 मामले, सिक्किम और मिज़ोरम से 3-3 मामले और एक-एक नया मामला अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है | बीते दिन नागालैंड से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 291 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 112 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 59 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 22 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 14 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 13 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और दिल्ली में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 8 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और उत्तर प्रदेश में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, चार-चार मरीज़ों की मौत पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ में हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत राजस्थान और झारखंड में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और गोवा में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
India Corona Update
Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • BCI
    भाषा
    बीसीआई ने खोसला को दोषी ठहराने के ख़िलाफ़ जारी वकीलों की हड़ताल वापस लेने का निर्देश दिया
    09 Nov 2021
    बीसीआई ने कहा कि यह कानून के तहत प्रदत्त वैध तरीका नहीं है। एक निचली अदालत ने 1994 में एक महिला वकील के साथ मारपीट करने के मामले में 29 अक्टूबर को खोसला को दोषी ठहराया था। सजा पर बहस 15 नवंबर को होगी।
  • fact check
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चैक: भाजपा द्वारा बुंदेलखंड में घर-घर नल से जल का दावा ग़लत
    09 Nov 2021
    भाजपा उत्तर प्रदेश के आधिकारिक अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट किये गए ग्रैफिक में बुंदेलखंड में पानी के संबंध में दो तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। इन तस्वीरों के जरिये सपा, बसपा, कांग्रेस…
  • rafale
    भाषा
    रफ़ाल मामले पर पर्दा डालने के लिए मोदी सरकार और सीबीआई-ईडी के बीच सांठगांठ हुई: कांग्रेस
    09 Nov 2021
    कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर से ये आरोप उस वक्त लगाए गए हैं जब फ्रांस के पोर्टल ‘मीडिया पार्ट’ ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि रफ़ाल निर्माता कंपनी दसॉल्ट की ओर से बिचौलियों को कम से कम 75…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: पर्यावरण को दांव पर लगाकर पर्यावरणविद् का सम्मान!
    09 Nov 2021
    पर्यावरण को बचाना ही पर्यावरण का सच्चा सम्मान है। पर्यावरण को लेकर देश-दुनिया में चिंता है, ऐसे में पर्यावरणविद् तुलसी गौड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया जाना अच्छा कदम है, लेकिन इससे भी अच्छा होता…
  • Demonetisation
    अनिल जैन
    नोटबंदी: पांच साल में इस 'मास्टर स्ट्रोक’ ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया
    09 Nov 2021
    नोटबंदी का फ़ैसला भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए हर लिहाज से आत्मघाती साबित हुआ। इसीलिए सरकार और उसके ढिंढोरची की भूमिका निभा रहे मीडिया ने भी नोटबंदी के पांच साल पूरे होने पर इस मसले पर पूरी तरह खामोशी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License