NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में तीन महीने बाद एक दिन में 40 हज़ार से कम नए मामले, महाराष्ट्र में भी पहले से सुधार
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36,470 नए मामले दर्ज किये गए हैं। महाराष्ट्र में भी आज 4 महीने बाद 4 हज़ार से कम नए मामले और 5 महीने बाद प्रतिदिन मौत का आंकड़ा 90 से नीचे आया है।
न्यूज़क्लिक टीम
27 Oct 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 27 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज तीन महीने बाद 40 हज़ार से कम नए मामले सामने आए है। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36,470 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 488 मरीज़ों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में भी आज 4 महीने बाद 4 हज़ार से कम नए मामले और 5 महीने बाद प्रतिदिन मौत का आंकड़ा 90 से नीचे आया है।

साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 63,842 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 27,860 मामले कम हुए हैं।

देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 79 लाख 46 हज़ार 429 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 19 हज़ार 502 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.38 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 90.62 फीसदी हो गया है यानी अब तक 72 लाख 1 हज़ार 70 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और कुल एक्टिव मामले घटकर 6 लाख 25 हज़ार 857 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 10 करोड़ 44 लाख 20 हज़ार 894 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 9 लाख 58 हज़ार 116 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36,470 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 4,287 मामले, पश्चिम बंगाल से 4,121 मामले, महाराष्ट्र से 3,645 मामले, कर्नाटक से 3,130 मामले, दिल्ली से 2,832 मामले, तमिलनाडु से 2,708 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,901 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,807 मामले, राजस्थान से 1,805 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,649 मामले, ओडिशा से 1,480 मामले और हरियाणा से 1,153 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही गुजरात से 908 मामले, तेलंगाना से 837 मामले, मध्य प्रदेश से 720 मामले, बिहार से 666 मामले, उत्तराखंड से 368 मामले, जम्मू और कश्मीर से 364 मामले, पंजाब से 336 मामले, गोवा से 290 मामले, मणिपुर से 262 मामले, झारखंड से 220 मामले, हिमाचल प्रदेश से 216 मामले, असम से 215 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 147 मामले, पुडुचेरी से 143 मामले, मेघालय से 48 मामले, चंडीगढ़ से 47 मामले, लद्दाख से 45 मामले, नागालैंड से 37 मामले, त्रिपुरा से 36 मामले, मिज़ोरम से 34 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 8 मामले और सिक्किम से 5 नए मामले सामने आए हैं। बीते दिन दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 488 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 84 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 59 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 54 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 43 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 42 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 32 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 22 मरीज़ों की मौत हुई और केरल में 20 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही आंध्र प्रदेश में 19 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा और राजस्थान में 14-14 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 10 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 9 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड और पंजाब में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा, जम्मू कश्मीर और झारखंड में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश और मणिपुर में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़, गुजरात और तेलंगाना में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश और नागालैंड में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत सिक्किम और त्रिपुरा में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • bihar
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में नवजात शिशुओं के लिए ख़तरनाक हुआ मां का दूध, शोध में पाया गया आर्सेनिक
    27 Feb 2022
    “बिहार के जिन 6 जिलों में मां के दूध में आर्सेनिक की मात्रा काफ़ी अधिक पाई गई है वहां की महिलाओं को इसके लिए अपने दूध की जांच कराना बहुत ज़रूरी है ताकि उनके बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें।”
  • inter faith
    काशिफ काकवी
    अंतर-धार्मिक विवाह: एक उच्च न्यायालय, दो एक जैसे मामले, लेकिन फ़ैसले अलग-अलग!
    27 Feb 2022
    एक मामले में जहाँ मध्य प्रदेश की अदालत पूरी तरह से एक अंतर-धार्मिक जोड़े के बचाव में आ गई, लेकिन इसी प्रकार के दूसरे मामले में, पूरा केस लड़की की भलाई पर एक पखवाड़े की रिपोर्ट के वास्ते लंबित है।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में कौन आगे, कौन पीछे और यूक्रेन पर रूसी हमले का सच
    26 Feb 2022
    यूपी में मतदान के पांचवे चरण से ऐन पहले बडा सवाल है: चुनावी जंग में कौन आगे है और कौन पीछे? क्या होगा नतीजा? #HafteKiBaat के नये एपिसोड में यूक्रेन पर रूसी हमले का सच बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार…
  • delhi violence
    मुकुंद झा
    दिल्ली दंगों के दो साल: इंसाफ़ के लिए भटकते पीड़ित, तारीख़ पर मिलती तारीख़
    26 Feb 2022
    जिनके घर के कमाने वाले इस दंगे में मारे गए वो आज भी अपने लिए इंसाफ ढूंढ रहे हैं। इसी के लिए आज यानी 26 फरवरी 2022 को दंगा पीड़ितों, नागरिक समाज के लोगों, सीपीआई(एम) की दिल्ली कमेटी के आह्वान पर बहुत…
  • ukraine
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन अपडेट: कीव में सड़कों पर घमासान,लोगों से शरण लेने की अपील
    26 Feb 2022
    रूसी सैनिकों ने शनिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश किया और सड़कों पर घमासान शुरू हो गया है, जबकि स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से छुप जाने की अपील की है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License