NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में रिकॉर्ड 77 हज़ार से अधिक नए मामले, 1,057 मरीज़ों की मौत
पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 77,266 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 1,057 मरीज़ों की मौत हो गई है। देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ कर 33 लाख 87 हज़ार 500 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
28 Aug 2020
कोरोना अपडेट: देश में रिकॉर्ड 77 हज़ार से अधिक नए मामले, 1,057 मरीज़ों की मौत

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार, 28 अगस्त सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से रिकॉर्ड 77,266 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देश भर में कोरोना से 1,057 मरीज़ों की मौत हो गई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 60,177 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 33 लाख 87 हज़ार 500 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट 76.27 फीसदी हो गया है यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से 25 लाख 83 हज़ार 948 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 61 हज़ार 529 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 7 लाख 42 हज़ार 23 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 3 करोड़ 94 लाख 77 हज़ार 848 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 9 लाख 1 हज़ार 338 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

 

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 77,266 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 14,857 मामले, आंध्र प्रदेश से 10,621 मामले, कर्नाटक,से 9,386 मामले, तमिलनाडु से 5,981 मामले, उत्तर प्रदेश से 5,391 मामले, ओडिशा से 3,384 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,997 मामले, तेलंगाना से 2,932 मामले, केरल से 2,406 मामले, बिहार से 2,066 मामले, असम से 2,036 मामले, दिल्ली से 1,840 मामले, पंजाब से 1,746 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,438 मामले, झारखंड से 1,350 मामले, राजस्थान से 1,345 मामले, मध्य प्रदेश से 1,317 मामले, हरियाणा से 1,293 मामले, गुजरात से 1,185 मामले, उत्तराखंड से 728 मामले, जम्मू और कश्मीर से 655 मामले, त्रिपुरा से 506 मामले, पुडुचेरी से 504 मामले, गोवा से 456 मामले, चंडीगढ़ से 188 मामले, हिमाचल प्रदेश से 180 मामले, मणिपुर से 140 मामले, मेघालय से 79 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 78 मामले, सिक्किम से 56 मामले, लद्दाख से 41 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 38 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 33 मामले, मिज़ोरम से 7 मामले और नागालैंड से 6 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1,057 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 355 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 141 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 109 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 92 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 68 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 53 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 37 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 24 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 22 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 17 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर में 14-14 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 13 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 12 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और झारखंड में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, केरल और पुडुचेरी में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 9 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 8 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 7 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 6 मरीज़ों की मौत हुई, असम और त्रिपुरा में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ और लद्दाख में दो-दो मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत हिमाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई है।

 

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब में मामला सिर्फ आप-कांग्रेस के बीच ही नहीं, सुलगते हैं सवाल
    15 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची डेरा बस्सी, जहां कड़ी टक्कर है मुद्दों और दावों के बीच। यहां उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नौजवान प्रत्याशी सरबजीत सिंह रॉकी वाल्मीकि से…
  • प्रतीकात्मक फोटो
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब विवाद: हिंदू लड़की को स्कूल में नथुनी पहनने के अधिकार वाले अफ्रीकी अदालत के फैसले को अदालत में संदर्भित किया गया
    15 Feb 2022
    वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने अपनी दलीलें रखते हुए अदालत से अपने अंतरिम आदेश को खत्म करने का आग्रह किया।
  • Hardik
    भाषा
    विसनगर दंगा मामले में अदालत पहुँचे हार्दिक पटेल, दोषसिद्धि पर रोक की माँग
    15 Feb 2022
    अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 फरवरी की तारीख तय की है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात : एबीजी शिपयार्ड ने 28 बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ का चूना, एसबीआई बोला - शिकायत में नहीं की देरी
    15 Feb 2022
    नई दिल्ली: पिछले 75 सालों में देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला हुआ है। 22,842 करोड़ रुपए के इस घोटाले में गुजरात स्थित कंपनी एबीजी शिपयार्ड के खिलाफ़ सीबीआई में शिकायत दर्ज करने में एसबीआई ने किसी भी त
  • संदीपन तालुकदार
    फ्रांस की गुफा से मिले प्राचीन अवशेषों ने आदिमानव और निएंडरथल के बारे में किए नए खुलासे
    15 Feb 2022
    एक फ्रांसीसी गुफा में नए पुरातात्विक निष्कर्षों ने आधुनिक मनुष्यों और निएंडरथल की नई समझ को जन्म दिया है। नए निष्कर्ष 9 फरवरी को साइंस एडवांस में प्रकाशित हुए थे
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License