NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कानून
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 20,021 नए मामले, 279 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,021 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 2 लाख 7 हज़ार 871 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 47 हज़ार 901 मरीज़ों की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
28 Dec 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 28 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,021 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से आज 279 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 21,131 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 1,389 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 2 लाख 7 हज़ार 871 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 47 हज़ार 901 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 95.83 फीसदी हो गया है यानी अब तक 97 लाख 82 हज़ार 669 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.71 फ़ीसदी यानी 2 लाख 77 हज़ार 301 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 16 करोड़ 88 लाख 18 हज़ार 54 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 7 लाख 15 हज़ार 397 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,021 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 4,905 मामले, महाराष्ट्र से 3,314 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,435 मामले, तमिलनाडु से 1,009 मामले, मध्य प्रदेश से 946 मामले, कर्नाटक से 911 मामले, उत्तर प्रदेश से 900 मामले, गुजरात से 850 मामले, राजस्थान से 843 मामले, छत्तीसगढ़ से 825 मामले, दिल्ली से 757 मामले और बिहार से 509 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही उत्तराखंड से 427 मामले, हरियाणा से 362 मामले, आंध्र प्रदेश से 349 मामले, ओडिशा से 303 मामले, पंजाब से 279 मामले, जम्मू और कश्मीर से 260 मामले, तेलंगाना से 205 मामले, हिमाचल प्रदेश से 158 मामले, झारखंड से 122 मामले, गोवा से 72 मामले, चंडीगढ़ से 63 मामले, मणिपुर से 53 मामले, पुडुचेरी से 48 मामले, सिक्किम से 46 मामले, असम से 29 मामले, लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 12-12 मामले, त्रिपुरा से 7 मामले, मेघालय से 5 मामले, मिज़ोरम और अरुणाचल प्रदेश से 2-2 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से एक नया मामला सामने आया है। बीते दिन नगालैंड से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 279 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 66 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 29 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 25 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब में 18-18 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 16 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 13 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 11 मरीज़ों की मौत हुई और तमिलनाडु में 10 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही हरियाणा में 9 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और उत्तराखंड में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार, ओड़िशा और मणिपुर में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और असम में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत झारखंड और पुडुचेरी में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World    

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

फादर स्टेन की मौत के मामले में कोर्ट की भूमिका का स्वतंत्र परीक्षण जरूरी

मृत्यु महोत्सव के बाद टीका उत्सव; हर पल देश के साथ छल, छद्म और कपट

संपत्ति अधिकार और महामारी से मौतें

पीएम का यू-टर्न स्वागत योग्य, लेकिन भारत का वैक्सीन संकट अब भी बरकरार है

राज्य लोगों को स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संविधान से बाध्य है

कोविड सिलसिले में दो हाई कोर्ट के तीन आदेशों पर सुप्रीम कोर्ट की सिलसिलेवार रोक

यूपी: उन्नाव सब्ज़ी विक्रेता के परिवार ने इकलौता कमाने वाला गंवाया; दो पुलिसकर्मियों की गिरफ़्तारी

पेटेंट बनाम जनता

कोविड-19: संवैधानिक सबक़ और शासन व्यवस्था

न्यायालय ने पत्रकार कप्पन को बेहतर इलाज के लिए राज्य के बाहर भेजने का योगी सरकार को दिया निर्देश


बाकी खबरें

  • sudan
    पीपल्स डिस्पैच
    सूडान: सैन्य तख़्तापलट के ख़िलाफ़ 18वें देश्वयापी आंदोलन में 2 की मौत, 172 घायल
    17 Feb 2022
    इजिप्ट इस तख़्तापलट में सैन्य शासन का समर्थन कर रहा है। ऐसे में नागरिक प्रतिरोधक समितियों ने दोनों देशों की सीमाओं पर कम से कम 15 जगह बैरिकेडिंग की है, ताकि व्यापार रोका जा सके।
  • muslim
    नीलांजन मुखोपाध्याय
    मोदी जी, क्या आपने मुस्लिम महिलाओं से इसी सुरक्षा का वादा किया था?
    17 Feb 2022
    तीन तलाक के बारे में ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाना, तब, जब मुस्लिम महिलाओं को उनकी पारंपरिक पोशाक के एक हिस्से को सार्वजनिक चकाचौंध में उतारने पर मजबूर किया जा रहा है, यह न केवल लिंग, बल्कि धार्मिक पहचान पर भी…
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनाव में दलित-फैक्टर, सबको याद आये रैदास
    16 Feb 2022
    पंजाब के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी पार्टियों के शीर्ष नेता बुधवार को संत रैदास के स्मृति स्थलों पर देखे गये. रैदास को चुनावी माहौल में याद करना जरूरी लगा क्योंकि पंजाब में 32 फीसदी…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: मोदी की ‘आएंगे तो योगी ही’ से अलग नितिन गडकरी की लाइन
    16 Feb 2022
    अभी तय नहीं कौन आएंगे और कौन जाएंगे लेकिन ‘आएंगे तो योगी ही’ के नारों से लबरेज़ योगी और यूपी बीजेपी के समर्थकों को कहीं निराश न होना पड़ा जाए, क्योंकि नितिन गडकरी के बयान ने कई कयासों को जन्म दे दिया…
  • press freedom
    कृष्ण सिंह
    ‘दिशा-निर्देश 2022’: पत्रकारों की स्वतंत्र आवाज़ को दबाने का नया हथियार!
    16 Feb 2022
    दरअसल जो शर्तें पीआईबी मान्यता के लिए जोड़ी गई हैं वे भारतीय मीडिया पर दूरगामी असर डालने वाली हैं। यह सिर्फ किसी पत्रकार की मान्यता स्थगित और रद्द होने तक ही सीमित नहीं रहने वाला, यह मीडिया में हर उस…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License