NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 19 दिन बाद फिर आए 18 हज़ार से ज़्यादा नए मामले 
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,855 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 7 लाख 20 हज़ार 48 हुई।
न्यूज़क्लिक टीम
29 Jan 2021
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 29 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 19 दिन बाद आज फिर 18 हज़ार से ज़्यादा यानी 18,855 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 163 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश में कोरोना से पीड़ित 20,746 मरीज़ों को ठीक किया गया है और कुल एक्टिव मामलों में 2,054 मामले कम हुए है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 7 लाख 20 हज़ार 48 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 54 हज़ार 10 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.96 फीसदी हो गया है यानी अब तक 1 करोड़ 3 लाख 94 हज़ार 352 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.60 फ़ीसदी यानी 1 लाख 71 हज़ार 686 रह गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक 29 लाख 28 हज़ार 53 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है जिनमें 5 लाख 72 हज़ार 60 लोगों को वैक्सीन, गुरुवार 28 जनवरी को दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की जांच के लिए अब तक 19 करोड़ 50 लाख 81 हज़ार 79 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 7 लाख 42 हज़ार 306 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,855 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- छत्तीसगढ़ से 6,451 मामले, केरल से 5,771 मामले, महाराष्ट्र से 2,889 मामले, कर्नाटक से 550 मामले, तमिलनाडु से 503 मामले, गुजरात से 346 मामले, पश्चिम बंगाल से 289 मामले, उत्तर प्रदेश से 248 मामले, मध्य प्रदेश से 226 मामले, पंजाब से 200 मामले, दिल्ली से 199 मामले, तेलंगाना से 197 मामले, आंध्र प्रदेश से 117 मामले और ओड़िशा से 113 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हरियाणा से 97 मामले, राजस्थान और गोवा से 85-85 मामले, उत्तराखंड से 82 मामले, बिहार से 65 मामले, जम्मू और कश्मीर से 63 मामले, झारखंड से 62 मामले, हिमाचल प्रदेश से 60 मामले, पुडुचेरी से 39 मामले, चंडीगढ़ से 36 मामले, असम से 29 मामले, लद्दाख से 17 मामले, मणिपुर से 15 मामले, मेघालय से 8 मामले, सिक्किम से 5 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 3 मामले, त्रिपुरा से 2 मामले और और एक-एक नया मामला नागालैंड, मिज़ोरम और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से सामने आया है। बीते दिन अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 163 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 50 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 35 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 19 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल और पंजाब में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, गोवा और बिहार में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत जम्मू कश्मीर और पुडुचेरी में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World   

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • एसकेएम की केंद्र को चेतावनी : 31 जनवरी तक वादें पूरे नहीं हुए तो 1 फरवरी से ‘मिशन उत्तर प्रदेश’
    मुकुंद झा
    एसकेएम की केंद्र को चेतावनी : 31 जनवरी तक वादें पूरे नहीं हुए तो 1 फरवरी से ‘मिशन उत्तर प्रदेश’
    16 Jan 2022
    संयुक्त किसान मोर्चा के फ़ैसले- 31 जनवरी को देशभर में किसान मनाएंगे "विश्वासघात दिवस"। लखीमपुर खीरी मामले में लगाया जाएगा पक्का मोर्चा। मज़दूर आंदोलन के साथ एकजुटता। 23-24 फरवरी की हड़ताल का समर्थन।
  • cm yogi dalit
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव और दलित: फिर पकाई और खाई जाने लगी सियासी खिचड़ी
    16 Jan 2022
    चुनाव आते ही दलित समुदाय राजनीतिक दलों के लिए अहम हो जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। उनके साथ बैठकर खाना खाने की राजनीति भी शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि दलित वोटर अपनी पसंद किसे बनाते हैं…
  • modi
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे : झुकती है सरकार, बस चुनाव आना चाहिए
    16 Jan 2022
    बीते एक-दो सप्ताह में हो सकता है आपसे कुछ ज़रूरी ख़बरें छूट गई हों जो आपको जाननी चाहिए और सिर्फ़ ख़बरें ही नहीं उनका आगा-पीछा भी मतलब ख़बर के भीतर की असल ख़बर। वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन आपको वही बता  …
  • Tribute to Kamal Khan
    असद रिज़वी
    कमाल ख़ान : हमीं सो गए दास्तां कहते कहते
    16 Jan 2022
    पत्रकार कमाल ख़ान का जाना पत्रकारिता के लिए एक बड़ा नुक़सान है। हालांकि वे जाते जाते भी अपनी आंखें दान कर गए हैं, ताकि कोई और उनकी तरह इस दुनिया को देख सके, समझ सके और हो सके तो सलीके से समझा सके।…
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    योगी गोरखपुर में, आजाद-अखिलेश अलगाव और चन्नी-सिद्धू का दुराव
    15 Jan 2022
    मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के अयोध्या से विधानसभा चुनाव लडने की बात पार्टी में पक्की हो गयी थी. लेकिन अब वह गोरखपुर से चुनाव लडेंगे. पार्टी ने राय पलट क्यों दी? दलित नेता चंद्रशेखर आजाद की पार्टी अब…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License