NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
भारत
कोरोना अपडेट: देश में कोरोना मामलों की संख्या 15 लाख के पार, एक्टिव केस 5 लाख से ज़्यादा
आंध्र प्रदेश ने आज महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ा, 24 घंटो में आए 7,948 नए मामले। देश में कोरोना के मामलो की संख्या अब 15 लाख के पार हो गई है और अभी तक 34 हज़ार से ज़्यादा मौत दर्ज की गई हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
29 Jul 2020
कोरोना अपडेट

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 29 जुलाई की सुबह आठ बजे जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 48,513 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 768 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 35,286 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 15,31,669 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 64.50 फीसदी यानी 9,88,029 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 34,193 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 5,09,447 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज 29 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 1,77,43,740 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 4,08,855 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 48,513 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- आंध्र प्रदेश से 7,948 मामले, महाराष्ट्र से 7,717 मामले, तमिलनाडु से 6,972 मामले, कर्नाटक से 5,536 मामले, उत्तर प्रदेश से 3,458 मामले, बिहार से 2,599 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,134 मामले, राजस्थान से 1,636 मामले, असम से 1,371 मामले, ओडिशा से 1,215 मामले, केरल से 1,167 मामले, गुजरात से 1,108 मामले, दिल्ली से 1,056 मामले, हरियाणा से 749 मामले, मध्य प्रदेश से 628 मामले, पंजाब से 609 मामले, छत्तीसगढ़ से 512 मामले, जम्मू और कश्मीर से 489 मामले, झारखंड से 395 मामले, उत्तराखंड से 259 मामले, त्रिपुरा से 220 मामले, गोवा से 168 मामले और पुडुचेरी से 139 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही अरुणाचल प्रदेश से 91 मामले, नागालैंड से 75 मामले, हिमाचल प्रदेश से 60 मामले, मेघालय से 41 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 36 मामले, मणिपुर से 31 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 25 मामले, चंडीगढ़ और सिक्किम से 24-24 मामले और लद्दाख से 21 नए मामले सामने आए हैं।बीते दिन मिज़ोरम से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। साथ ही तेलंगाना राज्य से कोरोना की अपडेट नहीं मिली है इसलिए आज के मामलो में तेलंगाना के आंकड़े शामिल नहीं हुए है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 768 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हुई है। महाराष्ट्र में 282 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 102 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 88 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 58 मरीज़ों की मौत हुई और उत्तर प्रदेश में 41 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पश्चिम बंगाल में 38 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 28 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 24 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 18 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 16 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 13 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 12 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 10 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 9 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 7 मरीज़ों की मौत हुई, 4-4 मरीज़ों की मौत केरल, उत्तराखंड, त्रिपुरा और पुडुचेरी में हुई और दो-दो मरीज़ की मौत असम, छत्तीसगढ़ और लद्दाख में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

जानिए ओमिक्रॉन BA.2 सब-वैरिएंट के बारे में

कोरोना वायरस वेरिएंट : एंटीबॉडी न होने पर भी सक्षम है टी सेल इम्यूनिटी

SARS-CoV-2 के क़रीबी वायरस लाओस में पाए गए

वीडियो: शोधकर्ताओं ने दर्शाया चूहों में कोविड-19 का संक्रमण और उससे लड़ती एंटीबाडीज़

समझें: क्या हैं कोरोना वायरस के अलग-अलग वेरिएंट

कोविड-19: क्या टीकाकरण के बाद भी अंग-प्रत्यारोपित कराए मरीज़ों के दोबारा संक्रमित होने का ख़तरा सबसे अधिक है?

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना से अब तक 4 लाख से ज़्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई

सार्स-सीओवी-2 का नया डेल्टा प्लस वैरिएंट और उससे चिंता के कारण

क्या कहते हैं कोरोना वायरस पर हुए नए अध्ययन?

पीएम का यू-टर्न स्वागत योग्य, लेकिन भारत का वैक्सीन संकट अब भी बरकरार है


बाकी खबरें

  • गरीबों को आवास चाहिए, न कि पीएम का महल
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गरीबों को आवास चाहिए, न कि पीएम का महल
    13 Jul 2021
    ‘इस परियोजना के लिए प्रेरक शक्ति के रूप में स्वयं पीएम काम कर रहे हैं, जो एक वास्तु भविष्यवाणी के माध्यम से निर्देशित हो रहे हैं कि एक गोलाकार संसद भवन का अर्थ है कि वे सत्ता में अपनी वापसी नहीं कर…
  • भारत की 1983 विश्व कप जीत के नायक यशपाल शर्मा का निधन
    भाषा
    भारत की 1983 विश्व कप जीत के नायक यशपाल शर्मा का निधन
    13 Jul 2021
    उन्हें अपने जुझारूपन के लिये जाना जाता है। विश्व कप 1983 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उनकी अर्धशतकीय पारी क्रिकेट प्रेमियों को हमेशा याद रहेगी।
  • रालोद ने अपने तीन नेताओं को छह वर्ष के लिए निलंबित किया
    भाषा
    रालोद ने अपने तीन नेताओं को छह वर्ष के लिए निलंबित किया
    13 Jul 2021
    रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर प्रदेश की अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह बालियान ने मथुरा के तीन नेताओं को एक दिन पहले एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान ‘अनुशासनहीनता’ करने का…
  • चावल से एथनॉल बनाना, गरीबों पर चोट करना है
    सोम सुंदर मार्ला
    चावल से एथनॉल बनाना, गरीबों पर चोट करना है
    13 Jul 2021
    सरकार को ऊर्जा-सुरक्षा हासिल करने के लिए गैर-परम्परागत संसाधनों का अवश्य ही पता लगाना चाहिए। उसकी एथनॉल एवं बायो-डीजल बनाने की मौजूदा नीति देश की खाद्यान्न सुरक्षा की कीमत पर जैव ईंधन उद्योग की मदद…
  • मेहुल चौकसी फिर फरार; आ रही कोरोना की तीसरी लहर
    न्यूज़क्लिक टीम
    मेहुल चौकसी फिर फरार; आ रही कोरोना की तीसरी लहर
    13 Jul 2021
    आज न्यूज़चक्र में अभिसार शर्मा यह सवाल उठा रहे हैं कि अब जबकि कोरोना की तीसरी लहर का आना लगभग तय है तब केंद्र सरकार और आम जनता क्या कर रहे हैं ? क्या हमारी तैयारी पूरी है? अभिसार साथ ही मेहुल चौकसी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License