NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 50 हज़ार के क़रीब नए मामले
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 49,881 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 517 मरीज़ों की मौत हुई है। देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 80 लाख 40 हज़ार 203 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
29 Oct 2020
CO

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 29 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 49,881 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 517 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 56,480 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 7,116 मामले कम हुए हैं।

देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 80 लाख 40 हज़ार 203 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 20 हज़ार 527 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.13 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 90.99 फीसदी हो गया है यानी अब तक 73 लाख 15 हज़ार 989 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलो की संख्या घटकर 6 लाख 3 हज़ार 687 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 10 करोड़ 65 लाख 63 हज़ार 440 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 10 लाख 75 हज़ार 760 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 49,881 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 8,790 मामले, महाराष्ट्र से 6,738 मामले, दिल्ली से 5,673 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,924 मामले, कर्नाटक से 3,146 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,949 मामले, तमिलनाडु से 2,516 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,980 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,929 मामले, राजस्थान से 1,785 मामले, ओडिशा से 1,540 मामले, हरियाणा से 1,518 मामले और तेलंगाना से 1,504 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही गुजरात से 980 मामले, मध्य प्रदेश से 788 मामले, जम्मू और कश्मीर से 536 मामले, पंजाब से 526 मामले, बिहार से 491 मामले, असम से 448 मामले, झारखंड से 345 मामले, हिमाचल प्रदेश से 332 मामले, उत्तराखंड से 304 मामले, गोवा से 221 मामले, मणिपुर से 205 मामले, त्रिपुरा से 113 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 108 मामले, पुडुचेरी से 101 मामले, नागालैंड से 98 मामले, मेघालय से 90 मामले, लद्दाख से 61 मामले, चंडीगढ़ से 60 मामले, मिज़ोरम से 49 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 15 मामले, सिक्किम से 12 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 6 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 517 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 91 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 60 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में 55-55 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 40 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 35 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 27 मरीज़ों की मौत हुई और पंजाब में 20 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 18-18 मरीज़ों की मौत हुई। मध्य प्रदेश में 15 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 12 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 10 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 8 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 7 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और मणिपुर में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 5 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर, बिहार और झारखंड में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, असम और मेघालय में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पुडुचेरी में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत त्रिपुरा, नागालैंड, लद्दाख, चंडीगढ़ और मिज़ोरम में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Cuba
    ऋचा चिंतन
    वैश्विक एकजुटता के ज़रिये क्यूबा दिखा रहा है बिग फ़ार्मा आधिपत्य का विकल्प
    11 Jan 2022
    दुनिया को बिग फ़ार्मा के एकाधिकारवादी चलन का एक विकल्प सुझाते हुए क्यूबा मुनाफ़े से कहीं ज़्यादा अहमियत लोगों को देता है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली, राज्य से वित्त पोषित अनुसंधान को बढ़ावा देता…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1,68,063 नए मामले, 277 मरीज़ों की मौत 
    11 Jan 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2.29 फ़ीसदी यानी 8 लाख 21 हज़ार 446 हो गयी है।
  • kashi
    विजय विनीत
    काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: कैसे आस्था के मंदिर को बना दिया ‘पर्यटन केंद्र’
    11 Jan 2022
    काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप सड़क के किनारे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का न्यास सुविधा केंद्र है। यहां एक हेल्प डेस्क है, जिसके बाहर कांच के गेट पर 300 रुपये में सुगम दर्शन का पोस्टर चस्पा किया गया है।…
  • security lapse
    शिव इंदर सिंह
    “मोदी की सुरक्षा में चूक या राजनीतिक ड्रामा?” क्या सोच रहे हैं पंजाब के लोग! 
    11 Jan 2022
    जिला लुधियाना के नौजवान किसान जगजीत सिंह का कहना है, “पहली बात तो किसान मोदी के काफिले से करीब एक किलोमीटर दूरी पर थे। दूसरी बात उनके पास कोई हथियार नहीं थे। वह कम से कम मोदी को काले झंडे दिखा सकते…
  • Rahul and Modi
    ओंकार पूजारी
    2022 तय कर सकता है कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का भविष्य
    11 Jan 2022
    कमज़ोर कांग्रेस इतनी कमज़ोर नहीं है कि औपचारिक मोर्चे या भाजपा विरोधी ताक़तों की अनौपचारिक समझ के मामले में किसी भी अखिल भारतीय भाजपा विरोधी परियोजना से बाहर हो जाए।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License