NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में 24 घंटो में 8,171 नये मामले, 204 लोगों की मौत
देश भर में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 2 लाख के क़रीब पहुंच गयी है, जिनमें से 5 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
02 Jun 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में यानी कल, 1 जून सुबह 8 बजे से लेकर आज 2 जून सुबह 8 बजे तक, 8,171 नये मामले सामने आये है। इसके अलावा बीते 24 घंटों में कोरोना से पीड़ित 204 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 3,708 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,98,706 हो गयी है, जिसमें से 48.07 फ़ीसदी यानी 95,527 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, और कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक 2.82 फ़ीसदी यानी 5,598 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 97,581 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 39,66,075 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,28,868 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

Covid19 India Infographics as on 2 June 2020.jpg

राज्यवार कोरोना के नये मामले

कोरोना संक्रमण देश के चार राज्यों में बहुत तेजी से बढ़ा हैं और रोज़ाना सबसे ज्यादा मामले भी इन्ही राज्यों से सामने आ रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात शामिल हैं। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र से 2,358 नये मामले सामने आये हैं, और कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 70 हज़ार के पार पहुंच गयी है। तमिलनाडु से 1,162 नये मामले आये और कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 23 के पार पहुंच गयी है। इसी तरह दिल्ली से भी 990 नये मामले सामने आये और कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 20 हज़ार के पार पहुंच गयी है। और गुजरात में 421 नये मामलो के साथ कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 17 हज़ार के पार पहुंच गयी है।

साथ ही 24 घंटो में पश्चिम बंगाल से 271 मामले आये, हरियाणा से 265 मामले, उत्तर प्रदेश से 252 मामले, मध्य प्रदेश से 194 मामले, कर्नाटक से 187 मामले, ओडिशा से 156 मामले, जम्मू और कश्मीर से 155 मामले, राजस्थान से 149 मामले, असम से 118 मामले, बिहार से 111 मामले, त्रिपुरा से 107 मामले और आंध्र प्रदेश 104 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही तेलंगाना से 94 मामले, केरल से 57 मामले, उत्तराखंड से 51 मामले, झारखंड और छत्तीसगढ़ से 49-49 मामले, पंजाब से 38 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 18 मामले, मणिपुर से 12 मामले, हिमाचल प्रदेश से 9 मामले, पुडुचेरी से 4 मामले, लद्दाख से 3 मामले, और एक-एक नया मामला से चंडीगढ़, गोवा और दादरा नगर हवेली से सामने आये हैं।

बीते दिन देश के 5 राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें- नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, मिज़ोरम और सिक्किम शामिल हैं।

CORONA India Map for Social Media 2 June.png

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 204 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, सबसे अधिक मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में हुई हैं। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 76 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 50 मरीज़ों की मौत हुई और गुजरात में 25 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही तमिलनाडु में 11 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 6 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और बिहार में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत हरियाणा, कर्नाटक, केरल और उत्तराखंड में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Nitish kumar
    मीना तिवारी
    नीतीश कुमार का समाज सुधार अभियान: सवालों से मुंह चुराने की ओट
    21 Jan 2022
    राष्ट्रीय स्तर पर बाल विवाह की दर घट रही है लेकिन बिहार के 10 जिलों में बाल विवाह की दर में बढ़ोतरी हुई है। यही नहीं दहेज मृत्यु के मामले में बिहार देश में दूसरे नंबर पर है।
  • RAHUL PRIYANKA
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    कांग्रेस का ‘युवा घोषणापत्र’ जारी, ‘नया उत्तर प्रदेश’ बनाने का वादा 
    21 Jan 2022
    प्रियंका ने यह भी साफ किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन की परिस्थिति पैदा होने पर उनकी पार्टी इस पर विचार करेगी।
  • morocco
    पीपल्स डिस्पैच
    मोरक्को में "द डेमोक्रेटिक वे" पर हो रही दमनकारी कार्रवाई
    21 Jan 2022
    मोरक्को में वामपंथी संगठन द डेमोक्रेटिक वे को एक बेहद अहम कांग्रेस करने से रोक दिया गया है। लंबे समय से राज्य द्वारा इस संगठन के ख़िलाफ़ हो रहे दमन की घटनाओं में यह हालिया घटना है।
  • Kalicharan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    महात्मा गांधी पर टिप्पणी : कालीचरण को पुणे की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
    21 Jan 2022
    पिछले साल 26 दिसंबर को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी कालीचरण के खिलाफ प्राथमिकी…
  • 2022 ICC Under-19 Cricket World Cup
    भाषा
    इंग्लैंड और पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल में, बांग्लादेश ने जीत से वापसी की
    21 Jan 2022
    बासेटेरे के कोनारी स्पोर्ट्स क्लब में खेले गये मैच में मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश ने कनाडा को आठ विकेट से हराकर वापसी की। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License