NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 45,231 नए मामले, कुल मामले 82 लाख के पार
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,231 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 82 लाख 29 हज़ार 313 हो गयी है। जिनमे एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 6.82 फीसदी यानी 5 लाख 61 हज़ार 908 रह गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
02 Nov 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 2 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,231 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 496 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 53,285 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 8,550 मामले कम हुए हैं।

देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 82 लाख 29 हज़ार 313 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 22 हज़ार 607 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.14 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 91.68 फीसदी हो गया है यानी अब तक 75 लाख 44 हज़ार 798 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलो की संख्या घटकर 6.82 फीसदी यानी 5 लाख 61 हज़ार 908 रह गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 11 करोड़ 7 लाख 43 हज़ार 103 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 8 लाख 55 हज़ार 800 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,231 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 7,025 मामले, दिल्ली से 5,664 मामले, महाराष्ट्र से 5,369 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,987 मामले, कर्नाटक से 3,652 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,618 मामले, तमिलनाडु से 2,504 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,969 मामले, राजस्थान से 1,754 मामले, ओडिशा से 1,709 मामले, हरियाणा से 1,670 मामले और छत्तीसगढ़ से 1,543 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही तेलंगाना से 922 मामले, गुजरात से 860 मामले, मध्य प्रदेश से 723 मामले, बिहार से 621 मामले, जम्मू और कश्मीर से 540 मामले, झारखंड से 326 मामले, पंजाब से 317 मामले, मणिपुर से 248 मामले, उत्तराखंड से 222 मामले, हिमाचल प्रदेश से 205 मामले, असम से 166 मामले, मेघालय से 155 मामले, गोवा से 142 मामले, पुडुचेरी से 96 मामले, चंडीगढ़ और त्रिपुरा से 58-58 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 29 मामले, नागालैंड से 28 मामले, सिक्किम से 18 मामले, लद्दाख से 17 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 8 मामले, मिज़ोरम और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 4-4 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 496 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 113 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 59 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 51 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 49 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 30 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 28 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 26 मरीज़ों की मौत हुई और कर्नाटक में 24 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही आंध्र प्रदेश में 16 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा और पंजाब में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 10 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 9 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 6 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा और गुजरात में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी और मणिपुर में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय और त्रिपुरा में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत अंडमान निकोबार द्वीप समूह, असम, झारखंड और सिक्किम में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • up elections
    अफ़ज़ल इमाम
    यूपी चुनाव को लेकर बड़े कॉरपोरेट और गोदी मीडिया में ज़बरदस्त बेचैनी
    24 Jan 2022
    यदि यूपी जैसे बड़े राज्य में गैर भाजपा सरकार बन जाती है तो जनता के बुनियादी सवाल और आर्थिक मुद्दे देश की राजनीति के केंद्र बिंदु बन जाएंगे।
  • JNU
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जेएनयू में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में एक व्यक्ति गिरफ़्तार, GSCASH बहाली की मांग
    24 Jan 2022
    जेएनयू की पीएचडी छात्रा के साथ विश्वविद्यालय परिसर में छेड़छाड़ की घटना घटी थी जिसने जेएनयू प्रशासन और दिल्ली की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। घटना के 100 से अधिक घंटे के बाद रविवार को 27…
  • slaughter house
    सौरभ शर्मा
    अवैध बूचड़खानों पर योगी सरकार के प्रतिबंध से ख़त्म हुई बहराइच के मीट व्यापारियों की आजीविका 
    24 Jan 2022
    साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगा दिया, जिससे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मांस के कारोबार में शामिल हजारों लोगों के जीवन और उनकी आजीविका पर काफी बुरा असर पड़ा…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3 लाख से ज़्यादा नए मामले, 439 मरीज़ों की मौत
    24 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 3,06,064 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5.69 फ़ीसदी यानी 22 लाख 49 हज़ार 335 हो गयी है।
  • hum bharat ke log
    शंभूनाथ शुक्ल
    हम भारत के लोग: झूठी आज़ादी का गणतंत्र!
    24 Jan 2022
    दरअसल सरकारें ग़रीब आदमी की बजाय पूंजीपतियों के हाथ में खेलती हैं इसलिए ग़रीबों का हक़ मारकर उनका पैसा अमीरों, दलालों, सत्तासीन वर्गों के पास चला जाता है। जब तक इस पर अंकुश नहीं लगेगा तब तक यह आज़ादी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License