NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 56,211 नए मामले, एक्टिव मामले बढ़कर 5.4 लाख हुए
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 56,211 नए मामले सामने आए है | देश में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 20 लाख 95 हज़ार 855 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
30 Mar 2021
कोरोना
Image courtesy : Pharmaceutical Technology

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 30 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 56,211 नए मामले सामने आए और 271 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमे 56 फ़ीसदी से ज़्यादा यानी 31,643 नए मामले महाराष्ट्र से सामने आए है और 102 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 37,028 मरीज़ों को ठीक किया गया है। लेकिन एक्टिव मामलों में 18,912 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 20 लाख 95 हज़ार 855 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 62 हज़ार 114 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 94.18 फ़ीसदी यानी 1 करोड़ 13 लाख 93 हज़ार 21 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4.47 फ़ीसदी यानी 5 लाख 40 हज़ार 720 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 6 करोड़ 11 लाख 13 हज़ार 354 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 5 लाख 82 हज़ार 919 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 24 करोड़ 26 लाख 50 हज़ार 25 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 7 लाख 85 हज़ार 864 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 56,211 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 31,643 मामले, पंजाब से 2,868 मामले, कर्नाटक से 2,792 मामले, मध्य प्रदेश से 2,323 मामले, तमिलनाडु से 2,279 मामले, गुजरात से 2,252 मामले, दिल्ली से 1,901 मामले, केरल से 1,549 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,423 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,280 मामले, आंध्र प्रदेश से 997 मामले, हरियाणा से 995 मामले, राजस्थान से 902 मामले, पश्चिम बंगाल से 639 मामले, तेलंगाना से 463 मामले, हिमाचल प्रदेश से 321 मामले, चंडीगढ़ से 274 मामले, बिहार से 239 मामले, जम्मू और कश्मीर 235 से मामले, ओडिशा से 208 मामले, झारखंड से 155 मामले, गोवा से 128 मामले, पुडुचेरी से 125 मामले और उत्तराखंड से 109 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही असम से 40 मामले, लद्दाख से 33 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 16 मामले, मणिपुर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 6-6 मामले, नागालैंड और मिज़ोरम से 3-3 मामले और दो-दो नए मामले त्रिपुरा और मेघालय से सामने आए हैं। बीते दिन अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और लक्षद्वीप से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 271 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 102 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 59 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 20 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 16 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 14 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 11 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 9 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 8 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 6 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 5 मरीज़ों की मौत हुई, चार-चार मरीज़ों की मौत उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में हुई, तीन मरीज़ों की मौत हिमाचल प्रदेश में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत हरियाणा, गोवा और उत्तराखंड में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत पश्चिम बंगाल, बिहार, ओड़िशा और पुडुचेरी में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
India Corona Update
Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • weekend curfew
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली में ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र शनिवार-रविवार का कर्फ़्यू
    04 Jan 2022
    डीडीएमए की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा, ‘‘शनिवार और रविवार को कर्फ़्यू रहेगा। लोगों से अनुरोध किया जाता है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।’’
  • Subramanian Swamy
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ख़बर भी, नज़र भी: भाजपा के अपने ही बाग़ी हुए जा रहे हैं
    04 Jan 2022
    मोदी सरकार चाहती है कि कोर्ट उनके ही नेता सुब्रमण्यम स्वामी की उस याचिका पर कोई ध्यान न दे जिसमें उन्होंने एअर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया रद्द करने और अधिकारियों द्वारा दी गई मंज़ूरी रद्द करने का…
  • Hindu Yuva Vahini
    विजय विनीत
    बनारस में हिन्दू युवा वाहिनी के जुलूस में लहराई गईं नंगी तलवारें, लगाए गए उन्मादी नारे
    04 Jan 2022
    "हिन्दू युवा वाहिनी के लोग चाहते हैं कि हम अपना धैर्य खो दें और जिससे वह फायदा उठा सकें। हरिद्वार में आयोजित विवादित धर्म संसद के बाद बनारस में नंगी तलवारें लहराते हुए जुलूस निकाले जाने की घटना के…
  • Maulana Hasrat Mohani
    परमजीत सिंह जज
    मौलाना हसरत मोहानी और अपनी जगह क़ायम अल्पसंख्यक से जुड़े उनके सवाल
    04 Jan 2022
    आज भी अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस करते हैं, ऐसे में भारत को संविधान सभा में हुई उन बहसों को फिर से याद दिलाने की ज़रूरत है, जिसमें बहुसंख्यकवाद के कड़वे नतीजों की चेतावनी दी गयी थी।
  • Goa Chief Ministers
    राज कुमार
    गोवा चुनावः  34 साल में 22 मुख्यमंत्री
    04 Jan 2022
    दल बदल के मामले में गोवा बाकी राज्यों को पीछे छोड़ता नज़र आ रहा है। चुनाव से पहले गोवा के आधे से ज्यादा विधायक पार्टी बदल चुके हैं। आलम ये है कि कहना मुश्किल है कि जो विधायक आज इस पार्टी में है कल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License