NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में संक्रमण के 1,718 नये मामले, 67 लोगों की मौत
सबसे अधिक नये मामले 5 राज्यों से आये हैं जिनमे महाराष्ट्र से 597, गुजरात से 338, मध्यप्रदेश से 174, दिल्ली से 125 और तमिलनाडु से 104 मामले सामने आये हैं। साथ ही कुल 67 में से 61 मरीज़ों की मौत भी इन 5 राज्यों में हुई है।
न्यूज़क्लिक टीम
30 Apr 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक कल 29 अप्रैल सुबह 8 बजे से लेकर आज, 30 अप्रैल सुबह 8 बजे तक कोरोना संक्रमण के 1,718 नये मामले सामने आये और 67 लोगों की मौत हुई है। साथ ही बीते 24 घंटो में कोरोना संक्रमण के 629 मरीज़ों को ठीक जा चुका हैं। इस तरह कुल सक्रिय मामलो में 1,022 और सक्रिय मामले जुड़ गए हैं।

देश में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 33,050 हो गयी है, जिसके 25.19 फ़ीसदी यानी 8325 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है और 3.25 फीसदी यानी 1074 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में अभी भी 71.56 फ़ीसदी यानी 23,651 सक्रिय मामले मौजूद हैं।

हालांकि रोजाना 1500 से 2000 के बीच नये मामले सामने आ रहे हैं और सक्रिय मामलो की संख्या बढ़ती ही जा रही है लेकिन राहत देने वाली बात यह सामने आ रहे है की कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की दर में रोजाना वृद्धि हो रही है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज, 30 अप्रैल सुबह 9 बजे जारी आकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 8,30,201 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 59,437 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार (29 अप्रैल) को कहा कि सरकार अगले कुछ दिनों के भीतर कोरोनावायरस COVID-19 की सैंपल के जांच की क्षमता को बढ़ाकर प्रति दिन एक लाख करने की योजना बना रही है।

राज्य वार कोरोना के नये मामले

देश भर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,718 नये मामले सामने आये हैं। सबसे अधिक नये मामले 5 राज्यों से आये हैं जिनमें महाराष्ट्र से 597 मामले, गुजरात से 338 मामले, मध्यप्रदेश से 174 मामले, दिल्ली से 125 मामले और तमिलनाडु से 104 मामले सामने आये हैं।

morning india_1.JPG

साथ ही उत्तर प्रदेश से 81 मामले, राजस्थान से 74 मामले, आंध्र प्रदेश से 73 मामले, पंजाब से 35 मामले, वेस्ट बंगाल से 33 मामले, बिहार से 26 मामले, जम्मू और कश्मीर से 16 मामले, कर्नाटक से 12 मामले, केरल से 10 मामले, तेलंगाना से 8 मामले, ओडिशा से 7 मामले, झारखंड से 4 मामले और उत्तराखंड से एक नया मामला सामने आया है। 

देश के 14 राज्यों में बीते दिन कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मेघालय, पुडुचेरी, गोवा, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्य वार कोरोना से मौत

देश में 24 घंटों में 67 लोगों की मौत हुई है जिसमें 32 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई, 16 लोगों की मौत गुजरात में हुई, 9 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में हुई, 2-2 लोगों की मौत दिल्ली और तमिलनाडु में हुई, 5 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश में हुई और एक की मौत कर्नाटक में हुई है।

बुधवार को प्रेस वार्ता में डॉ. हर्षवर्धन ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग और उसके स्वायत्त संस्थानों बीआईआरएसी तथा बीआईबीसीओएल द्वारा कोविड-19 संकट से निपटने के लिए विशेष रूप से वैक्सीन, तथा स्वेदशी रैपिड टेस्ट और आरटी-पीसीआर डायग्नोस्टिक किट विकसित करने की दिशा में की गई विभिन्न पहलों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कम से कम छह तरह के टीकों पर काम चल रहा है जिनमें से चार पर शोध अंतिम चरण में है।

India Corona Update as on 30 April 8 AM (1).jpg

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    09 Mar 2022
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के चुनाव की चर्चा भले ही मीडिया में कम हुई हो, मगर चुनावी नतीजों का बड़ा असर यहाँ की जनता पर पड़ेगा।
  • Newschakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप ! BJP लोकतंत्र की चोरी कर रही है!
    09 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार Abhisar Sharma बात कर रहे हैं चुनाव नतीजे के ठीक पहले Akhilesh Yadav द्वारा की गयी प्रेस कांफ्रेंस की।
  • विजय विनीत
    EVM मामले में वाराणसी के एडीएम नलिनीकांत सिंह सस्पेंड, 300 सपा कार्यकर्ताओं पर भी एफ़आईआर
    09 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले राज्य कई स्थानों पर ईवीएम को लेकर हुए हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) नलिनी कांत सिंह को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले बना
  • बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    09 Mar 2022
    मौजूदा 17वीं विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 26 है। 2020 के चुनाव में 243 सीटों पर महज 26 महिलाएं जीतीं यानी सदन में महिलाओं का प्रतिशत महज 9.34 है।
  • सोनिया यादव
    उत्तराखंड : हिमालयन इंस्टीट्यूट के सैकड़ों मेडिकल छात्रों का भविष्य संकट में
    09 Mar 2022
    संस्थान ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे चौथे वर्ष के छात्रों से फ़ाइनल परीक्षा के ठीक पहले लाखों रुपये की फ़ीस जमा करने को कहा है, जिसके चलते इन छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License