NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में रिकॉर्ड 8 हज़ार से अधिक नये मामले, 193 लोगों की मौत
बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से रिकॉर्ड नये 8,380 मामले सामने आये हैं। देश भर में अब कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1 लाख 82 हज़ार के पार पहुंच गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
31 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी कल, 30 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज 31 मई सुबह 8 बजे तक, फिर से रिकॉर्ड 8,380 नये मामले दर्ज किये गए हैं और 24 घंटों में कोरोना से पीड़ित 193 मरीजों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 4,614 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,82,143 हो गयी है, जिसमें से 47.75 फ़ीसदी यानी 86,984 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, और कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक कुल 5,164 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 89,995 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 37,37,027 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,25,428 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

Covid19 India Infographic as on 31 May.jpg

राज्यवार कोरोना के नये मामले

कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 14 राज्यों से सामने आये हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 2,940 मामले सामने आये, दिल्ली से 1,163 मामले, तमिलनाडु से 938 मामले, गुजरात से 409 मामले, पश्चिम बंगाल से 317 मामले, बिहार से 260 मामले, राजस्थान से 252 मामले, मध्य प्रदेश से 246 मामले, हरियाणा से 202 मामले, जम्मू और कश्मीर से 177 मामले, उत्तर प्रदेश से 161 मामले, असम से भी 161 मामले, कर्नाटक से 141 मामले, और आंध्र प्रदेश से 133 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही ओडिशा से 96 मामले सामने आये, तेलंगाना से 74 मामले, केरल से 58 मामले, झारखंड से 52 मामले, पंजाब से 36 मामले, उत्तराखंड से 33 मामले, छत्तीसगढ़ से 32 मामले, हिमाचल प्रदेश से 18 मामले, त्रिपुरा से 17 मामले, नागालैंड से 11 मामले, मणिपुर से 3 मामले और एक-एक नया मामला गोवा और अरुणाचल प्रदेश से सामने आया है।

बीते दिन देश के 8 राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें- चंडीगढ़, लद्दाख, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, दादरा और नगर हवेली, मिज़ोरम और सिक्किम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 193 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, सबसे अधिक मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में हुई हैं। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 99 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 27 मरीज़ों की मौत हुई, और दिल्ली में 18 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही 24 घंटों में राजस्थान और मध्य प्रदेश में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 7 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और तेलंगाना में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 5 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 3 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत हरियाणा और केरल में हुई है।

कोरोना से जुड़ी राज्यवार अन्य ख़बरें

पंजाब में कोविड-19 के प्रबंधन को मजबूत बनाने और नियंत्रण के लिए पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जारी नियमों और दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के मामलों में जुर्माना बढ़ा दिया है। अब सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर 500 रुपये, होम क्वारंटाइन के निर्देशों के उल्लंघन पर 2,000 रुपये, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर 500 रुपये, दुकानदारों/व्यावसायिक स्थानों के मालिकों द्वारा सामाजिक दूरी के नियमों के उल्लंघन पर 2,000 रुपये, सामाजिक दूरी के नियमों के उल्लंघन पर बस मालिकों पर 3,000 रुपये, कारों पर 2,000 रुपये और ऑटो रिक्शा/ दोपहिया वाहनों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

केरल के कन्नूर शहर में व्यापक स्तर पर लॉकडाउन की शर्तों के उल्लंघन को देखते हुए आधिकारिक स्तर पर तिहरा लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जा रहा है।

तमिलनाडु राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए 300 करोड़ रुपये का कोविड-19 सहायता पैकेज देने की घोषणा की है। चेन्नई-अंडमान के लिए जहाज सेवा फिर से चालू कर दी गई है।

कर्नाटक राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिक्रिया मिलने के बाद रविवार को शटडाउन के आदेश को पूरी तरह वापस ले लिया है। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि निजी प्रयोगशालाओं में परीक्षण के लिए सभी यात्रियों को 650 रुपये का भुगतान करना चाहिए।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन 10,641 रिथुभरोसा केन्द्रों का शुभारम्भ किया, जिसका उद्देश्य 5 एकड़ तक जमीन वाले किसानों को सालाना 13,500 रुपये की नकद वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है; योजना के अंतर्गत एससी, एसटी, बीसी और अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित काश्तकार किसानों को भी फायदा मिलेगा। इस धनराशि में पीएम किसान योजना के अंतर्गत केन्द्र द्वारा 51 लाख से ज्यादा किसानों को प्रति परिवार 6,000 रुपये की वार्षिक सहायता और मुफ्त बोरवेल तथा प्रति दिन नौ घंटे तक मुफ्त बिजली भी शामिल है।

तेलंगाना आईसीएमआर ने तेलंगाना में शहरी जनसंख्या में सार्स-सीओवी-2 के संक्रमण को समझने के लिए राष्ट्रीय पोषण संस्थान (एनआईएन) के साथ भागीदारी में हैदराबाद के पांच संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित सर्वेक्षण कराने का फैसला किया है। आईसीएमआर और एनआईएन के दल राज्य सरकार की सहायता से नमूनों का संग्रह कर रहे हैं।

असम में सीएसआईआर-एनईआईएसटी कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला जोरहाट में जल्द परिचालन में आ जाएगी।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • spain
    डीडब्ल्यू
    स्पेन : 'कंप्यूटर एरर' की वजह से पास हुआ श्रम सुधार बिल
    08 Feb 2022
    स्पेन की संसद ने सरकार के श्रम सुधार बिल को सिर्फ़ 1 वोट के फ़ासले से पारित कर दिया- विपक्ष ने कहा कि यह एक वोट उनके सदस्य ने ग़लती से दे दिया था।
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव 2022 : बदहाल अस्पताल, इलाज के लिए भटकते मरीज़!
    08 Feb 2022
    भारतीय रिजर्व बैंक की स्टेट फाइनेंस एंड स्टडी ऑफ़ बजट 2020-21 रिपोर्ट के मुताबिक, हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड सरकार के द्वारा जन स्वास्थ्य पर सबसे कम खर्च किया गया है।
  • uttarakhand
    न्यूज़क्लिक टीम
    चमोली जिले का थराली विधानसभा: आखिर क्या चाहती है जनता?
    07 Feb 2022
    उत्तराखंड चुनाव से पहले न्यूज़क्लिक की टीम ने चमोली जिले के थराली विधानसभा का दौरा किया और लोगों से बातचीत करके समझने का प्रयास किया की क्या है उनके मुद्दे ? देखिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    धर्म का कार्ड नाजी दौर में ढकेलेगा देश को, बस आंदोलन देते हैं राहत : इरफ़ान हबीब
    07 Feb 2022
    Exclusive इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने देश के Living Legend, विश्व विख्यात इतिहासकार इरफ़ान हबीब से उनके घर अलीगढ़ में बातचीत की और जानना चाहा कि चुनावी समर में वह कैसे देख रहे हैं…
  • Punjab
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाबः बदहाल विश्वविद्यालयों पर क्यों नहीं बात करती राजनैतिक पार्टियाँ !
    07 Feb 2022
    पंजाब में सभी राजनैतिक पार्टियाँ राज्य पर 3 लाख करोड़ के कर्ज़े की दुहाई दे रही है. इस वित्तीय संकट का एक असर इसके विश्वविद्यालयों पर भी पड़ रहा है. अच्छे रीसर्च के बावजूद विश्वविद्यालय पैसे की भारी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License