NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 14,989 नए मामले, एक्टिव केस बढ़कर 1.70 लाख हुए
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 14,989 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलो की संख्या बढ़कर 1.52 फ़ीसदी यानी 1 लाख 70 हज़ार 126 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
03 Mar 2021
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 14,989 नए मामले, एक्टिव केस बढ़कर 1.70 लाख हुए

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 3 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 14,989 नए मामले सामने आए और 98 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 13,123 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और एक्टिव मामलों में 1,768 मामलों की बढ़ोतरी हुई हैं।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 11 लाख 39 हज़ार 516 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 57 हज़ार 346 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.06 फ़ीसदी यानी 1 करोड़ 8 लाख 12 हज़ार 44 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलो की संख्या बढ़कर 1.52 फ़ीसदी यानी 1 लाख 70 हज़ार 126 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1 करोड़ 56 लाख 20 हज़ार 749 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 7 लाख 68 हज़ार 730 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 21 करोड़ 84 लाख 3 हज़ार 277 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 7 लाख 85 हज़ार 220 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,989 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 7,863 मामले, केरल से 2,938 मामले, पंजाब से 729 मामले, तमिलनाडु से 462 मामले, गुजरात से 454 मामले, कर्नाटक से 437 मामले, मध्य प्रदेश से 331 मामले, दिल्ली से 217 मामले, छत्तीसगढ़ से 216 मामले, हरियाणा से 175 मामले, पश्चिम बंगाल से 171 मामले, तेलंगाना से 168 मामले, आंध्र प्रदेश से 106 मामले, उत्तर प्रदेश से 103 मामले और राजस्थान से 102 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 85 मामले, ओड़िशा से 74 मामले, चंडीगढ़ से 67 मामले, उत्तराखंड से 58 मामले, झारखंड से 51 मामले, गोवा से 47 मामले, बिहार से 41 मामले, पुडुचेरी से 29 मामले, हिमाचल प्रदेश से 23 मामले, असम से 15 मामले, लक्षद्वीप से 10 मामले, मणिपुर से 8 मामले, मेघालय से 3 मामले, सिक्किम और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 2-2 मामले, और एक-एक नया मामला अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम से सामने आया है | बीते दिन त्रिपुरा, नागालैंड, लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 98 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 54 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 16 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 10 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 7 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत छत्तीसगढ़, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा और चंडीगढ़ में हुई है।

 

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World   

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • आंकड़ों की बाज़ीगरी से बिगड़ती बेरोज़गारी को छुपाना ग़लत 
    ज्ञान पाठक
    आंकड़ों की बाज़ीगरी से बिगड़ती बेरोज़गारी को छुपाना ग़लत 
    31 Jul 2021
    मोदी सरकार जिस डेटा का बखान कर रही है, वह सालाना आधार पर देश में रोजगार परिदृश्यों की सामान्य स्थिति का डेटा है।
  • प्रेमचंद
    अनीश अंकुर
    मज़दूरों और किसानों के साथी प्रेमचंद
    31 Jul 2021
    जब शिवरानी देवी ने पूछा कि क्रांति हुई तो वे किसका साथ देंगे, तब प्रेमचंद ने उत्तर दिया, "मज़दूरों और काश्तकारों का। मैं पहले ही सबसे कह दूँगा कि मैं तो मज़दूर हूँ। तुम फावड़ा चलाते हो, मैं कलम चलाता…
  • बाघजान: तेल के कुंए में आग के साल भर बाद भी मुआवज़ा न मिलने से तनाव गहराया 
    अयस्कांत दास
    बाघजान: तेल के कुंए में आग के साल भर बाद भी मुआवज़ा न मिलने से तनाव गहराया 
    31 Jul 2021
    मुआवजे के तौर पर अब तक कुल 102.59 करोड़ रूपये भुगतान किया जा चुका है, जबकि स्थानीय लोगों का दावा है कि कई प्रभावित परिवारों की अनदेखी की गई है। 
  • 1969 के बैंकों के राष्ट्रीयकरण से अब निजीकरण के एजेंडा तक का सफ़र
    प्रभात पटनायक
    1969 के बैंकों के राष्ट्रीयकरण से अब निजीकरण के एजेंडा तक का सफ़र
    31 Jul 2021
    नवउदारवाद का सार ही है शास्त्रीय पूंजीवाद को आगे बढ़ाना। इसका मतलब है लघु उत्पादन तथा किसानी खेती पर अतिक्रमण, शासन का नियमनकर्ता तथा नियंत्रक की उसकी भूमिका को खत्म करना और आय व संपदा में भारी असमान…
  • कार्टून क्लिक: डायरेक्ट कैश ट्रांसफर बनाम डायरेक्ट वोट ट्रांसफर!
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: डायरेक्ट कैश ट्रांसफर बनाम डायरेक्ट वोट ट्रांसफर!
    31 Jul 2021
    जैसे रिश्वत का नाम सुविधा शुल्क हो गया है, वैसे ही कुछ मामलों में डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम का नाम बदलकर डायरेक्ट वोट ट्रांसफर स्कीम भी रख दिया जाए तो बुरा नहीं होगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License