NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 36,595 नए मामले, 540 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36,595 नए मामले सामने आए हैं। देश में रिकवरी रेट बढ़कर 94.19 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 90 लाख 16 हज़ार 289 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
न्यूज़क्लिक टीम
04 Dec 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 4 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36,595 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 540 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 42,916 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 6,861 मामले कम हुए है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 95 लाख 71 हज़ार 559 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 39 हज़ार 188 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 94.19 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 90 लाख 16 हज़ार 289 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4.34 फ़ीसदी यानी 4 लाख 16 हज़ार 82 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 14 करोड़ 47 लाख 27 हज़ार 749 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 11 लाख 70 हज़ार 102 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36,595 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 5,376 मामले, महाराष्ट्र से 5,182 मामले, दिल्ली से 3,734 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,246 मामले, राजस्थान से 2,086 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,920 मामले, हरियाणा से 1,635 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,555 मामले, गुजरात से 1,540 मामले, मध्य प्रदेश से 1,450 मामले, कर्नाटक से 1,446 मामले और तमिलनाडु से 1,416 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हिमाचल प्रदेश से 837 मामले, पंजाब से 756 मामले, आंध्र प्रदेश से 664 मामले, तेलंगाना से 631 मामले, जम्मू और कश्मीर से 582 मामले, बिहार से 581 मामले, उत्तराखंड से 491 मामले, ओडिशा से 434 मामले, झारखंड से 233 मामले, असम से 165 मामले, मणिपुर से 146 मामले, गोवा से 124 मामले, चंडीगढ़ से 75 मामले, लद्दाख से 68 मामले, मेघालय से 51 मामले, पुडुचेरी से 40 मामले, त्रिपुरा से 33 मामले, नगालैंड से 29 मामले, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से 28-28 मामले, मिज़ोरम से 7 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 6 नए मामले सामने आए हैं। बीते दिन दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है |

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 540 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 115 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 82 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 49 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 32 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश और केरल में 31-31 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 22 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब और राजस्थान में 20-20 मरीज़ों की मौत हुई और हिमाचल प्रदेश में 18 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही तमिलनाडु में 14 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में 13-13 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 12 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 11 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 10 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 7 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 6 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर, गोवा और चंडीगढ़ में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना, असम और मेघालय में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज की मौत पुडुचेरी में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2 हज़ार नए मामले, 71 मरीज़ों की मौत
    19 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,075 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.06 फ़ीसदी यानी 27 हज़ार 802 हो गयी है।
  • Nehru
    न्यूज़क्लिक टीम
    पैगाम-ए-आज़ादी। जवाहरलाल नेहरु पर लेक्चर अदित्या मुख़र्जी द्वारा। लोकतंत्रशाला
    18 Mar 2022
    पैगाम-ए-आजादी श्रंखला लोकतंत्रशाला और न्यूजक्लिक की एक संयुक्त पहल है, जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर केंद्रित है। श्रृंखला का यह व्याख्यान जवाहरलाल नेहरू पर केंद्रित होगा और आदित्य…
  • असद शेख़
    ओवैसी की AIMIM, मुसलमानों के लिए राजनीतिक विकल्प या मुसीबत? 
    18 Mar 2022
    यूपी चुनाव के परिणाम आ चुके हैं, भाजपा सरकार बनाने जा रही है, इस परिप्रेक्ष्य में हम ओवैसी की पार्टी से जुड़े तीन मुख्य मुद्दों पर चर्चा करेंगें– पहला ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल…
  • neo librelism
    प्रभात पटनायक
    नवउदारवादी व्यवस्था में पाबंदियों का खेल
    18 Mar 2022
    रूस के ख़िलाफ़ अब तक जो पाबंदियां लगायी गयी हैं, उनमें सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रूसी बैंकों तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं को, पश्चिमी दुनिया के वित्तीय ताने-बाने से काटे जाने का ही है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    विज्ञापन में फ़ायदा पहुंचाने का एल्गोरिदम : फ़ेसबुक ने विपक्षियों की तुलना में "बीजेपी से लिए कम पैसे"  
    18 Mar 2022
    रिपोर्ट्स में पता चला है कि 2019-2020 में हुए दस चुनावों में से नौ में बीजेपी को कांग्रेस की तुलना में विज्ञापनों के लिए फ़ेसबुक पर 29 फ़ीसदी कम कीमत चुकानी पड़ी थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License