NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 46,253 नए मामले, 514 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,253 नए मामले दर्ज किये गए हैं। दिल्ली में अब तक के रिकॉर्ड 6,725 नए मामले सामने आए हैं। देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 83 लाख 13 हज़ार 876 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
04 Nov 2020
covid

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 4 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,253 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 514 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 53,357 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 7,618 मामले कम हुए हैं।

देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 83 लाख 13 हज़ार 876 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 23 हज़ार 611 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.13 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 92.09 फीसदी हो गया है यानी अब तक कुल मरीज़ों में से 76 लाख 56 हज़ार 478 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलो की संख्या घटकर 6.42 फीसदी यानी 5 लाख 33 हज़ार 787 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 11 करोड़ 29 लाख 98 हज़ार 959 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 12 लाख 9 हज़ार 609 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,253 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 6,862 मामले, दिल्ली से 6,725 मामले, महाराष्ट्र से 4,909 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,981 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,849 मामले, कर्नाटक से 2,756 मामले, तमिलनाडु से 2,435 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,726 मामले, राजस्थान से 1,725 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,724 मामले, हरियाणा से 1,684 मामले, तेलंगाना से 1,637 मामले और ओडिशा से 1,201 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही गुजरात से 954 मामले, बिहार से 926 मामले, मध्य प्रदेश से 667 मामले, जम्मू और कश्मीर से 478 मामले, पंजाब से 415 मामले, झारखंड से 397 मामले, असम से 379 मामले, हिमाचल प्रदेश से 334 मामले, उत्तराखंड से 316 मामले, गोवा से 235 मामले, मणिपुर से 150 मामले, पुडुचेरी से 147 मामले, त्रिपुरा से 116 मामले, मिज़ोरम से 101 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 85 मामले, लद्दाख से 84 मामले, चंडीगढ़ से 80 मामले, मेघालय से 63 मामले, नागालैंड से 55 मामले, सिक्किम से 37 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 20 नए मामले सामने आए हैं। बीते दिन दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 514 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 120 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 58 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 56 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 48 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 31 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और केरल में 26-26 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 18 मरीज़ों की मौत हुई और आंध्र प्रदेश में 15 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तर प्रदेश में 13 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और ओड़िशा में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 10 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 9 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 8 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और हरियाणा में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और गुजरात में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 5 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और उत्तराखंड में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 3 मरीज़ों की मौत हुई, असम और गोवा में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत चंडीगढ़ और पुडुचेरी में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    देश भर में निकाली गई हनुमान जयंती की शोभायात्रा, रामनवमी जुलूस में झुलसे घरों की किसी को नहीं याद?
    16 Apr 2022
    एक धार्मिक जुलूस से पैदा हुई दहशत और घायल लोगों की चीख़-पुकार अभी फ़िज़ा में मौजूद है कि राजधानी दिल्ली सहित देश भर में एक और त्योहार के जुलूस निकाले गए। और वह भी बाक़ायदा सरकारी आयोजन की तरह। सवाल…
  • पलानीवेल राजन सी
    अपनी ज़मीन बचाने के लिए संघर्ष करते ईरुला वनवासी, कहा- मरते दम तक लड़ेंगे
    16 Apr 2022
    पिल्लूर में स्थानीय समुदायों की लगभग 24 बस्तियां हैं, जो सामुदायिक वन अधिकारों की मांग कर रही हैं, जैसा कि एफआरए के तहत उन्हें आश्वस्त किया गया था।
  • रूबी सरकार
    बुलडोज़र की राजनीति पर चलता लोकतंत्र, क्या कानून और अदालतों का राज समाप्त हो गया है?
    16 Apr 2022
    जिस तरह एक ख़ास धर्म के ख़िलाफ़ माहौल बनाने के लिए भाजपा की राज्य सरकारें बुलडोज़र को आगे कर रही हैं उससे लोकतंत्र हर रोज़ मरणासन्न स्थिति की ओर जा रहा है। 
  • सत्यम श्रीवास्तव
    कन्क्लूसिव लैंड टाईटलिंग की भारत सरकार की बड़ी छलांग
    16 Apr 2022
    देश में मौजूद ज़मीन के हर एक पीस/प्लॉट का एक आधार नंबर दिया जाना जिसे इस बजट भाषण में यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर (ULPIN) कहा गया है। इसके लिए बाज़ाब्ता ज़मीन के हर टुकड़े के अक्षांश और देशांत…
  • विजय विनीत
    पत्रकारों के समर्थन में बलिया में ऐतिहासिक बंद, पूरे ज़िले में जुलूस-प्रदर्शन
    16 Apr 2022
    पेपर लीक मामले में पत्रकारों की गिरफ़्तारी और उत्पीड़न के खिलाफ आज बलिया में ऐतिहासिक बंदी है। बलिया शहर के अलावा बैरिया, बांसडीह, बेलथरा रोड, रसड़ा और सिकंदरपुर समेत ज़िले के सभी छोटे-बड़े बाज़ार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License