NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 36,652 नए मामले, कुल मामले 96 लाख के पार
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36,652 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 96 लाख 8 हज़ार 211 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 39 हज़ार 700 मरीज़ों की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
05 Dec 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 5 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36,652 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 512 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 42,533 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 6,393 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 96 लाख 8 हज़ार 211 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 39 हज़ार 700 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 94.28 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 90 लाख 58 हज़ार 822 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4.26 फ़ीसदी यानी 4 लाख 9 हज़ार 689 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 14 करोड़ 58 लाख 85 हज़ार 512 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 11 लाख 57 हज़ार 763 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36,652 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 5,718 मामले, महाराष्ट्र से 5,229 मामले, दिल्ली से 4,067 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,206 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,951 मामले, राजस्थान से 1,934 मामले, हरियाणा से 1,602 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,579 मामले, गुजरात से 1,510 मामले, तमिलनाडु से 1,391 मामले, मध्य प्रदेश से 1,324 मामले और कर्नाटक से 1,247 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हिमाचल प्रदेश से 803 मामले, पंजाब से 724 मामले, उत्तराखंड से 618 मामले, आंध्र प्रदेश से 599 मामले, तेलंगाना से 596 मामले, बिहार से 586 मामले, जम्मू और कश्मीर से 544 मामले, ओडिशा से 377 मामले, झारखंड से 219 मामले, असम से 169 मामले, मणिपुर से 155 मामले, चंडीगढ़ से 111 मामले, गोवा से 94 मामले, मेघालय से 62 मामले, सिक्किम से 47 मामले, पुडुचेरी से 46 मामले, लद्दाख से 41 मामले, मिज़ोरम से 25 मामले, त्रिपुरा से 24 मामले, नगालैंड से 22 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 19 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 13 नए मामले सामने आए हैं। आज दूसरे दिन भी दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है |

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 512 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 127 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 73 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 52 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश और केरल में 29-29 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 20 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान और हरियाणा में 19-19 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 18 मरीज़ों की मौत हुई और छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 15-15 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मध्य प्रदेश में 14 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में 13-13 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 12 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 10 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश और बिहार में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और चंडीगढ़ में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, असम और मेघालय में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज की मौत झारखंड, मणिपुर, सिक्किम, पुडुचेरी, लद्दाख, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • प्रेम कुमार
    यूपी विधानसभा चुनाव : लाभार्थी वर्ग पर भारी आहत वर्ग
    08 Mar 2022
    लाभार्थी वर्ग और आहत वर्ग ने यूपी विधानसभा चुनाव को प्रभावित किया है। इसमें कोई संदेह नहीं है। मगर, सवाल यह है कि क्या इन दोनों वर्गों के मतदाताओं ने वोट करते समय जाति, धर्म और राजनीतिक प्रतिबद्धताओं…
  •  Election commission
    अनिल जैन
    जनादेश-2022:  इस बार कहीं नहीं दिखा चुनाव आयोग, लगा कि सरकार ही करा रही है चुनाव!
    08 Mar 2022
    आमतौर पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता कभी संदेह से परे नहीं रही। उस पर पक्षपात के छिट-पुट के आरोप लगते ही रहे हैं। लेकिन पिछले सात-आठ वर्षों से हालत यह हो गई है कि जो भी नया मुख्य चुनाव आयुक्त आता है, वह…
  • dalit
    ओंकार सिंह
    यूपी चुनाव में दलित-पिछड़ों की ‘घर वापसी’, क्या भाजपा को देगी झटका?
    08 Mar 2022
    पिछड़ों के साथ दलितों को भी आश्चर्यजनक ढंग से अपने खेमे में लाने वाली भाजपा, महंगाई के मोर्चे पर उन्हें लंबे समय तक अपने साथ नहीं रख सकती। 
  • EXIT POLL
    न्यूज़क्लिक टीम
    5 राज्यों की जंग: ज़मीनी हक़ीक़त, रिपोर्टर्स का EXIT POLL
    08 Mar 2022
    देश के पांच महत्वपूर्ण राज्यों यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर ने अपना फ़ैसला सुना दिया है। जनादेश ईवीएम में बंद हो चुका है। लेकिन उससे पहले ही एग्ज़िट पोल के बक्से खुल चुके हैं। लेकिन हम न…
  • सोनम कुमारी
    भाजपा ने अपने साम्प्रदायिक एजेंडे के लिए भी किया महिलाओं का इस्तेमाल
    08 Mar 2022
    वर्ष 2019 में जब पूरे देश में CAA कानून का विरोध हो रहा था और मुस्लिम महिलाएँ सड़कों पर नागरिकता पर उठे सवालों का प्रतिरोध कर रही थी,  तब बीजेपी के कई नेताओं ने उन्हें “रेप” की धमकी दी और शाहीन बाग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License