NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 47,638 नए मामले, कुल मामले 84 लाख के पार 
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47,638 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 84 लाख 11 हज़ार 724 हो गयी है। जिनमे से अब तक 1 लाख 24 हज़ार 985 मरीज़ों की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
06 Nov 2020
India

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 6 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47,638 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 670 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 54,157 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 7,189 मामले कम हुए हैं।

देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 84 लाख 11 हज़ार 724 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 24 हज़ार 985 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.12 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 92.32 फीसदी हो गया है यानी अब तक कुल मरीज़ों में से 77 लाख 65 हज़ार 966 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 6.19 फीसदी यानी 5 लाख 20 हज़ार 773 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 11 करोड़ 54 लाख 29 हज़ार 95 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 12 लाख 20 हज़ार 711 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47,638 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 6,820 मामले, दिल्ली से 6,715 मामले, महाराष्ट्र से 5,246 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,948 मामले, कर्नाटक से 3,156 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,745 मामले, तमिलनाडु से 2,348 मामले, हरियाणा से 2,064 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,852 मामले, राजस्थान से 1,810 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,734 मामले, तेलंगाना से 1,602 मामले और ओडिशा से 1,385 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही गुजरात से 990 मामले, बिहार से 744 मामले, मध्य प्रदेश से 734 मामले, जम्मू और कश्मीर से 524 मामले, पंजाब से 521 मामले, उत्तराखंड से 480 मामले, हिमाचल प्रदेश से 444 मामले, झारखंड से 355 मामले, असम से 313 मामले, मणिपुर से 222 मामले, गोवा से 172 मामले, पुडुचेरी से 121 मामले, त्रिपुरा से 110 मामले, चंडीगढ़ और मेघालय से 92-92 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 84 मामले, लद्दाख से 80 मामले, नागालैंड से 57 मामले, मिज़ोरम से 32 मामले, सिक्किम से 26 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 14 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 6 नए मामले सामने आए हैं।  

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 670 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 256 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 66 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 54 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 44 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 31 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 28 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 27 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 26 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 23 मरीज़ों की मौत हुई और पंजाब में 22 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही ओड़िशा में 14 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 13 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 10 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 9 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 8 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 7 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 5 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा और तेलंगाना में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर और सिक्किम में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License