NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 22,752 नए मामले, अभी तक 20 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत
महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली के साथ-साथ कोरोना अन्य राज्यों में भी तेजी से बढ़ रहा है | देश भर में अब कोरोना के मामलो की संख्या 7,42,417 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
08 Jul 2020
Corona-update-India-8th-july-covid-19

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 22,752 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के कारण 482 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 16,883 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 7,42,417 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 61.53 फीसदी यानी 4,56,831 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण 20,642 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 2,64,944 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 1,04,73,771 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 2,62,679 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 22,752 नए मामले सामने आये हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 5,134 मामले, तमिलनाडु से 3,616 मामले, दिल्ली से 2,008 मामले, तेलंगाना से 1,879 मामले, कर्नाटक से 1,498 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,332 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,178 मामले, पश्चिम बंगाल से 850 मामले, गुजरात से 778 मामले, राजस्थान से 716 मामले, ओडिशा से 571 मामले, हरियाणा से 495 मामले, बिहार से 445 मामले, असम से 362 मामले, मध्य प्रदेश से 343 मामले, केरल से 272 मामले, पंजाब से 258 मामले, जम्मू और कश्मीर से 256 मामले, झारखंड से 149 मामले, पुडुचेरी से 128 मामले, छत्तीसगढ़ से 110 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव दोनों को मिलाकर कुल 108 नए मामले सामने आये हैं।

साथ ही गोवा से 90 मामले, उत्तराखंड से 69 मामले, मणिपुर से 40 मामले, लद्दाख से 36 मामले, त्रिपुरा से 24 मामले, 6-6 मामले हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से और 5 नए मामले चंडीगढ़ से सामने आये हैं। बीते दिन देश के चार राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें - नागालैंड, मिज़ोरम, सिक्किम और मेघालय शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 482 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली में हुई हैं। महाराष्ट्र में 224 मरीज़ों की मौत हुई है, तमिलनाडु में 65 मरीज़ों की मौत हुई और दिल्ली में 50 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पश्चिम बंगाल में 25 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 18 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 17 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 15 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 13 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 11 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और बिहार में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 6 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 4 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत झारखंड और पुडुचेरी में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत गोवा, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में हुई है।

 

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • शर्मनाक: अब धमकी की भाषा पर उतर आई है बीजेपी!
    मुकुल सरल
    शर्मनाक: कार्टून नहीं, किसानों को बीजेपी की खुली धमकी!
    30 Jul 2021
    यह कार्टून देखिए। यह बीजेपी उत्तर प्रदेश के ऑफिशयल ट्विटर हैंडल पर 29 जुलाई को प्रसारित किया गया और अभी तक बरकरार है। इसे देखकर कोई भी कह सकता है कि यह सीधे-सीधे किसान नेता राकेश टिकैत को धमकी है।
  • बैंक निजीकरण से धन्नासेठों को फायदा
    न्यूज़क्लिक टीम
    बैंक निजीकरण से धन्नासेठों को फायदा
    30 Jul 2021
    52 साल पहले बड़े निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था। अब इन्ही बैंकों को वापस प्राइवेट सेक्टर को बेचने की तैयारी की जा रही है। इससे सिर्फ बड़े कॉर्पोरेट घरानों और धन्नासेठों को फायदा होगा
  • इज़रायली सैनिकों ने क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में एक अन्य फ़िलिस्तीनी युवक की हत्या की
    पीपल्स डिस्पैच
    इज़रायली सैनिकों ने क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में एक अन्य फ़िलिस्तीनी युवक की हत्या की
    30 Jul 2021
    20 वर्षीय शौकत अवाद को उस समय गोली मारी गई जब इज़रायली सैनिकों ने 12 वर्षीय मोहम्मद अल-अलामी के अंतिम संस्कार में भाग लेने वाले लोगों पर गोलियां चलाई थीं। अलामी को इन सैनिकों ने एक दिन पहले गोली मार…
  • रियो टिंटोस द्वारा बड़े पैमाने पर खनन निविदा के ख़िलाफ़ सर्बिया में विरोध प्रदर्शन तेज़
    पीपल्स डिस्पैच
    रियो टिंटोस द्वारा बड़े पैमाने पर खनन निविदा के ख़िलाफ़ सर्बिया में विरोध प्रदर्शन तेज़
    30 Jul 2021
    पर्यावरण समूहों, प्रगतिशील राजनीतिक समूहों और स्थानीय लोगों के समूह ने पूरे सर्बिया से लिथियम समृद्ध जादराइट अयस्क के बड़े पैमाने पर खनन के लिए खनन दिग्गज रियो टिंटो की योजनाओं के ख़िलाफ़ विरोध तेज़…
  • आमागढ़ क़िला: आदिवासी मीणा समुदाय और हिंदूवादी संगठन आमने-सामने
    अवधेश
    आमागढ़ क़िला: आदिवासी मीणा समुदाय और हिंदूवादी संगठन आमने-सामने
    30 Jul 2021
    आमागढ़ जिसे आंबागढ़ भी कहा जाता है का क़िला मीणा समुदाय की अस्मिता से जुड़ा है लेकिन आज इसके साथ भगवे झंडे का विवाद भी जुड़ गया है, जिसे लेकर एक दूसरे को चुनौती दी जा रही है। इससे सामाजिक सौहार्द…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License