NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में क़रीब 1 लाख 80 हज़ार नए मामले, एक्टिव मामले बढ़कर 7 लाख के पार
देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,79,723 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 57 लाख 7 हज़ार 727 हो गयी हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
10 Jan 2022
covid
Image courtesy : Al Jazeera

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 10 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,79,723 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश के सभी राज्यों में कोरोना के मामलों की रफ़्तार बहुत तेजी से बढ़ रही है|

बीते दिन महाराष्ट्र से 44 हज़ार से भी ज़्यादा 44,388 नए मामले सामने आए| वहीं पश्चिम बंगाल से कोरोना के 24,287 मामले सामने आए, दिल्ली से 22,751 मामले, तमिलनाडु से 12,895 मामले और कर्नाटक से 12,000 नए मामले सामने आए है | साथ ही इसी दौरान कोरोना से 146 लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी है| 

हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 46,569 मरीज़ों को ठीक किया गया है। लेकिन एक्टिव मामलों में आज फिर सवा लाख से भी ज़्यादा यानी 1,33,008 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही कल रविवार को ओमीक्रॉन के 410 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं| देशभर में अब ओमीक्रॉन से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4 हज़ार के पार पहुंच गयी है |

साथ ही देश में कोरोना संक्रमण से 3 करोड़ 57 लाख 7 हज़ार 727 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से अब तक 4 लाख 83 हज़ार 936 लोगों की मौत हो गयी है। देश में कोरोना से पीड़ित 96.62 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 45 लाख 172 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2.03 फ़ीसदी यानी 7 लाख 23 हज़ार 619 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 51 करोड़ 94 लाख 5 हज़ार 951 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 29 लाख 60 हज़ार 975 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 69 करोड़ 15 लाख 75 हज़ार 352 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 13 लाख 52 हज़ार 717 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,79,723 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें महाराष्ट्र से 44,388 मामले, पश्चिम बंगाल से 24,287 मामले, दिल्ली से 22,751 मामले, तमिलनाडु से 12,895 मामले, कर्नाटक से 12,000 मामले, उत्तर प्रदेश से 7,680 मामले, गुजरात से 6,275 मामले, केरल से 6,238 मामले, राजस्थान से 5,660 मामले, हरियाणा से 5,166 मामले, बिहार से 5,022 मामले, ओडिशा से 4,714 मामले, पंजाब से 3,883 मामले, झारखण्ड से 3,444 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,502 मामले, मध्य प्रदेश से 2,039 मामले, गोवा से 1,922 मामले और तेलंगाना से 1,673 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, उत्तराखंड से 1,413 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,257 मामले, असम से 988 मामले, जम्मू कश्मीर से 687 मामले, चंडीगढ़ से 666 मामले, मिज़ोरम से 518 मामले, हिमाचल प्रदेश से 498 मामले, पुडुचेरी से 444 मामले, त्रिपुरा से 176 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 175 मामले, लद्दाख से 89 मामले, मेघालय से 76 मामले, सिक्किम से 70 मामले, मणिपुर से 68 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 37 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 16 मामले और नागालैंड से 6 नए मामले सामने आए है |

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 146 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 44 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 18 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 17 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 10 मरीज़ों की मौत हुई, झारखण्ड में 6 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और मिज़ोरम में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, गोवा, तेलंगाना, उत्तराखंड, असम, हिमाचल प्रदेश और मणिपुर में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Omicron
Omicron variant

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Cooking Gas
    सुबोध वर्मा
    हम महज़ एक साल में एलपीजी सिलेंडर के लिए 300 रुपये से ज़्यादा का भुगतान कर रहे हैं !
    16 Oct 2021
    पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में भी उछाल इसलिए आया है क्योंकि मोदी सरकार ने बतौर टैक्स 3.73 लाख करोड़ रुपये से भी ज़्यादा की ज़बरदस्त कमाई की है।
  • protest
    अनीश आर एम
    अमेरिका ने मनाया पहला आधिकारिक इंडिजेनस पीपल्स-डे
    15 Oct 2021
    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इंडिजेनस पीपल्स-डे को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने के लिए एक घोषणा पर दस्तखत किए, जिसे कई लोग एक प्रतीकात्मक संकेत मान रहे हैं।
  • drug
    अजय कुमार
    चर्चा 5 ग्राम कोकेन पर होनी चाहिए या 30 हज़ार करोड़ के नशीले पदार्थ के कारोबार पर?
    15 Oct 2021
    भारत में तकरीबन 30 हजार करोड़ का नशीले पदार्थ का कारोबार है। इसे छोड़कर महज 5 ग्राम कोकेन के सेवन पर चर्चा हो रही है। इसका क्या मतलब है? क्या भारत नशीले पदार्थों के कारोबार पर नकेल कसने को लेकर गंभीर…
  • exam
    शुभेन्द्र
    रचनात्मकता और कल्पनाशीलता बनाम ‘बहुविकल्पीय प्रश्न’ आधारित परीक्षा 
    15 Oct 2021
    निष्पक्षता बनाए रखने, परिणाम जल्दी घोषित करने, तकनीकी के उपयोग करने आदि के तर्क दे देकर कुछ वर्ष से लगभग सभी परीक्षाओं का प्रारूप बहुविकल्पीय प्रश्नों का ही कर दिया गया है। एकरूपता के उन्माद में इस…
  • नीलाबंरन ए
    तमिलनाडु के ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनावों में डीएमके एकतरफ़ा जीत हासिल की
    15 Oct 2021
    एआईएडीएमके और बीजेपी की बेहद अपमानजनक हार।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License