NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में रिकॉर्ड 26,506 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 8 लाख के क़रीब पहुंची
देश में कोरोना का क़हर बरक़रार है। अब आंकड़ों में बड़ी तेज़ी से एक लाख का इज़ाफ़ा हो रहा है। सोमवार 6 जुलाई को कुल संक्रमितों की संख्या 6,97,413 थी और आज 10 जुलाई को ये 7,93,802 हो गयी है। कल, शनिवार तक ये आंकड़ा 8 लाख के पार पहुंच जाएगा।
न्यूज़क्लिक टीम
10 Jul 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज, शुक्रवार, 10 जुलाई की सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से रिकार्ड 26,506 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के कारण 475 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 19,135 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 7,93,802 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 62.42 फीसदी यानी 4,95,513 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण 21,604 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 2,76,685 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 1,10,24,491 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 2,83,659 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 26,506 नए मामले सामने आये हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 6,875 मामले, तमिलनाडु से 4,231 मामले, कर्नाटक से 2,228 मामले, दिल्ली से 2,187 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,555 मामले, तेलंगाना से 1,410 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,206 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,088 मामले, गुजरात से 861 मामले, बिहार से 755 मामले, असम से 696 मामले, हरियाणा से 679 मामले, ओडिशा से 577 मामले, राजस्थान से 500 मामले, केरल से 339 मामले, मध्य प्रदेश से 305 मामले, जम्मू और कश्मीर से 240 मामले, पंजाब से 233 मामले, छत्तीसगढ़ से 150 मामले, झारखंड से भी 150 मामले, पुडुचेरी से 143 मामले और गोवा से 112 नए मामले सामने आये हैं।

साथ ही उत्तराखंड से 47 मामले, हिमाचल प्रदेश से 39 मामले, मेघालय से 33 मामले, नागालैंड से 16 मामले, त्रिपुरा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश से 15-15 मामले, लद्दाख से 14 मामले, चंडीगढ़ से 10 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 3 मामले, दो मामले अंडमान निकोबार द्वीप समूह से और एक नया मामला सिक्किम से सामने आये हैं। बीते दिन मिज़ोरम से कोई नया मामला सामने नहीं आया है |

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 475 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली में हुई हैं। महाराष्ट्र में 219 मरीज़ों की मौत हुई है, तमिलनाडु में 65 मरीज़ों की मौत हुई और दिल्ली में 45 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पश्चिम बंगाल में 27 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 17 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 16 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 15 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 13 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 9 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 8 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 7 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 6 मरीज़ों की मौत हुई, 5-5 मरीज़ों की मौत हरियाणा, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर और पंजाब में हुई, ओडिशा में 4 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत छत्तीसगढ़, झारखंड, गोवा और मेघालय में हुई है |

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • शशि शेखर
    कांग्रेस का कार्ड, अखिलेश की तस्वीर, लेकिन लाभार्थी सिर्फ़ भाजपा के साथ?
    23 Mar 2022
    मोदी सरकार ने जिस राशन को गरीबों के लिए फ्री किया है, वह राशन पहले से लगभग न के बराबर मूल्य पर गरीबों को मिल रहा था। तो क्या वजह रही कि लाभार्थी समूह सिर्फ़ भाजपा के साथ गया।
  • bhagat singh
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    हमें ये शौक़ है देखें सितम की इंतिहा क्या है
    23 Mar 2022
    आज शहीद दिवस है। आज़ादी के मतवाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान का दिन। आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को इन तीनों क्रांतिकारियों को अंग्रेज़ सरकार ने फांसी दी थी। इन क्रांतिकारियोें को याद करते…
  • नीलांजन मुखोपाध्याय
    सद्भाव बनाम ध्रुवीकरण : नेहरू और मोदी के चुनाव अभियान का फ़र्क़
    23 Mar 2022
    देश के पहले प्रधानमंत्री ने सांप्रदायिक भावनाओं को शांत करने का काम किया था जबकि मौजूदा प्रधानमंत्री धार्मिक नफ़रत को भड़का रहे हैं।
  • Mathura
    मौहम्मद अली, शिवानी
    मथुरा: गौ-रक्षा के नाम पर फिर हमले हुए तेज़, पुलिस पर भी पीड़ितों को ही परेशान करने का आरोप, कई परिवारों ने छोड़े घर
    23 Mar 2022
    मथुरा के जैंत क्षेत्र में कुछ हिंदुत्ववादियों ने एक टैंपो चालक को गोवंश का मांस ले जाने के शक में बेरहमी से पीटा। इसके अलावा मनोहरपुरा सेल्टर हाउस इलाके में आए दिन काफ़ी लोग बड़ी तादाद में इकट्ठा…
  • toffee
    भाषा
    उत्तर प्रदेश: विषाक्त टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत
    23 Mar 2022
    ग्रामीणों के मुताबिक टॉफी के रैपर पर बैठने वाली मक्खियों की भी मौत हो गई। एक टॉफी सुरक्षित रखी गई है। पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License