NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए
देश की राजधानी दिल्ली में 17 दिन बाद एक हज़ार से कम नए मामले सामने आए हैं | वहीं उत्तर प्रदेश में कोरोना के लगतार बढ़ते मामलो की देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार फिर से सख्त हुई है |
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 May 2022
covid
Image courtesy : The Indian Express

दिल्ली: देश में लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच आज राहत भरी ख़बर सामने आई है | देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज़ किए गए है| स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 10 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,288 नए मामले सामने आए हैं | इससे पहले 2 मई को कोरोना के तीन हज़ार से कम यानी 2,568 मामले सामने आए थे | जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है |

उत्तर प्रदेश में कोरोना के लगतार बढ़ते मामलो की देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार फिर से सख्त हुई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम 09 की बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में कोविड टेस्ट की संख्या बढ़ाये जाने के निर्देश दिए है | योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इनके कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और ट्रैवल हिस्ट्री का आकलन भी किया जाए | जिन जिलों में ज़्यादा मामले सामने आ रहे है वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पर सख्ती बरती जाए |

दिल्ली से सटे इलाकों और लखनऊ में सभी के लिए सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए | लोगों को कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन के लिए जागरूक किया जाए। बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना होगा और स्कूलों में कोविड प्रोटोकाल का बारे में बच्चों को जागरूक किया जाए। एनसीआर के जिलों गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत साथ ही लखनऊ में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर वैक्सीनेट किया जाए।

उन्होंने कहा है प्रदेश में 85 प्रतिशत से अधिक वयस्क टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 15-17 आयु वर्ग के लगभग 93 प्रतिशत किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है | साथ ही 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों में से 25 लाख बच्चों को टीकाकवर मिल चुका है। इसे सतत जारी रखा जाए और 12-14 आयु वर्ग का टीकाकरण तेज किया जाए।

वहीं दिल्ली में 17 दिन बाद कोरोना के एक हज़ार से कम नए मामले सामने आए है | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 799 नए मामले सामने आए हैं| जबकि 9 मई को 1,422 मामले सामने आए थे, यानी दिल्ली में पिछले 24 घंटो में क़रीब 44 फ़ीसदी मामलों की कमी आयी है | दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 5,849 हो गयी है जोकि कम 9 मई को 5,903 थी |

इसके अलावा बीते दिन देश भर में कोरोना से 10 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से 6 मरीज़ों की मौत केरल में हुई, दिल्ली में 3 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत कर्नाटक में हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 3,044 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज 766 मामले कम हुए हैं|

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 7 हज़ार 689 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 103 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 63 हजार 949 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.05 फ़ीसदी यानी 19 हज़ार 637 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 90 करोड़ 50 लाख 86 हज़ार 706 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 13 लाख 90 हज़ार 912 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 84 करोड़ 15 लाख 14 हज़ार 701 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 84 हज़ार 843 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,288 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 799 मामले, हरियाणा से 371 मामले, केरल से 324 मामले, उत्तर प्रदेश से 218 मामले, महाराष्ट्र से 121 मामले, राजस्थान से 102 मामले, कर्नाटक से 90 मामले, तमिलनाडु से 38 मामले, तेलंगाना से 34 मामले, मध्य प्रदेश से 28 मामले, पंजाब और मिज़ोरम से 25-25 मामले, गुजरात से 37 मामले और पश्चिम बंगाल से 21 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, हिमाचल प्रदेश और गोवा से 10-10 मामले, उत्तराखंड और चंडीगढ़ से 9-9 मामले, ओडिशा से 8 मामले, बिहार से 7 मामले, छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर से 4-4 मामले, झारखण्ड से 3 मामले और एक-एक मामला आंध्र प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है। बीते दिन असम, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • fb
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल
    17 Mar 2022
    गैर लाभकारी मीडिया संगठन टीआरसी के कुमार संभव, श्रीगिरीश जलिहाल और एड.वॉच की नयनतारा रंगनाथन ने यह जांच की है कि फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल होने दिया। मामला यह है किसी भी राजनीतिक…
  • Russia-Ukraine war
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या है रूस-यूक्रेन जंग की असली वजह?
    17 Mar 2022
    रूस का आक्रमण यूक्रेन पर जारी है, मगर हमें इस जंग की एक व्यापक तस्वीर देखने की ज़रूरत है। न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में हमने आपको बताया है कि रूस और यूक्रेन का क्या इतिहास रहा है, नाटो और अमेरिका का…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    झारखंड में चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीज़ों का बढ़ता बोझ : रिपोर्ट
    17 Mar 2022
    कैग की ओर से विधानसभा में पेश हुई रिपोर्ट में राज्य के जिला अस्पतालों में जरूरत के मुकाबले स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी का खुलासा हुआ है।
  • अनिल जैन
    हिटलर से प्रेरित है 'कश्मीर फाइल्स’ की सरकारी मार्केटिंग, प्रधानमंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक
    17 Mar 2022
    एक वह समय था जब भारत के प्रधानमंत्री अपने समय के फिल्मकारों को 'हकीकत’, 'प्यासा’, 'नया दौर’ जैसी फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे और आज वह समय आ गया है जब मौजूदा प्रधानमंत्री एक खास वर्ग…
  • jammu and kashmir
    लव पुरी
    जम्मू-कश्मीर में आम लोगों के बीच की खाई को पाटने के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं
    17 Mar 2022
    इन भाषाई एवं जातीय रूप से विविध क्षेत्र की अपनी विशिष्ट समस्याएं हैं, जिनके लिए अनुकूलित विशेष पहल की दरकार है, जिन पर लगता है कोई भी काम नहीं कर रहा है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License