NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 7,992 नए मामले, 393 मरीज़ों की मौत
इसके अलावा देश में अब तक ओमिक्रोन के 32 मामले सामने आ चुके है | जिनमे से 17 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं|
न्यूज़क्लिक टीम
11 Dec 2021
covid
Image courtesy : The Indian Express

दिल्ली: देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का खतरा लगातार बढ़ रहा है | देश में अब तक ओमिक्रोन के 32 मामले सामने आ चुके है | जिनमे से 17 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं| महाराष्ट्र में जिस तरीके से कोरोना के नए वेरिएंट के मामले बढ़ते जा रहे हैं यह चिंता का विषय है।

साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 11 दिसम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,992 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 393 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 9,265 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,666 मामले कम हुए है।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 46 लाख 82 हज़ार 736 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 75 हज़ार 128 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.36 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 41 लाख 14 हज़ार 331 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.27 फ़ीसदी यानी 93 हज़ार 277 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 31 करोड़ 99 लाख 92 हज़ार 482 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 76 लाख 36 हज़ार 569 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 65 करोड़ 46 लाख 27 हज़ार 300 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 12 लाख 50 हज़ार 672 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,992 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 3,972 मामले, महाराष्ट्र से 695 मामले, तमिलनाडु से 688 मामले, पश्चिम बंगाल से 628 मामले, कर्नाटक से 314 मामले, ओडिशा से 286 मामले, मिज़ोरम से 247 मामले, तेलंगाना से 207 मामले, जम्मू और कश्मीर से 173 मामले, आंध्र प्रदेश से 142 मामले, असम से 141 मामले, गुजरात से 63 मामले, हिमाचल प्रदेश से 54 मामले, दिल्ली से 41 मामले, गोवा से 37 मामले, पंजाब से 36 मामले और छत्तीसगढ़ से 32 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, हरियाणा से 27 मामले, राजस्थान, पुडुचेरी और मणिपुर से 24-24 मामले, मेघालय और सिक्किम से 21-21 मामले, लद्दाख से 19 मामले, मध्य प्रदेश से 15 मामले, बिहार से 12 मामले, उत्तराखंड और झारखण्ड से 10-10 मामले, उत्तर प्रदेश से 9 मामले, त्रिपुरा से 6 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 5 मामले, नागालैंड से 3 मामले और दो-दो मामले चंडीगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से सामने आए है | बीते दिन लक्षद्वीप से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 393 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 340 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 12 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 11 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 9 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा और गुजरात में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक, मिज़ोरम, आंध्र प्रदेश, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, असम, पंजाब और उत्तराखंड में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Omicron

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Ambedkar Jayanti
    न्यूज़क्लिक टीम
    डॉ.अंबेडकर जयंती: सामाजिक न्याय के हजारों पैरोकार पहुंचे संसद मार्ग !
    14 Apr 2022
    दो साल के कोरोनाकाल अंतराल के बाद एक बार फिर 14 अप्रैल2022 को डॉ. बीआर अंबेडकर की 131वीं जयंती के मौके पर दिल्ली में संसद मार्ग पर हज़ारों लोग इकट्ठे हुए और उनको याद किया। जनवाद और संविधान पर बढ़ते…
  • Ambedkar Jayanti
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट: अंबेडकर जयंती पर जय भीम और संविधान की गूंज
    14 Apr 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची दिल्ली के संसद मार्ग में अंबेडकर जयंती पर होने वाले उत्सव में, जहां लोग अपने पूरे घर-परिवार के साथ पहुंचे थे। उन्होंने दशकों से अंबेडकरवादी…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बनारस: आग लगने से साड़ी फिनिशिंग का काम करने वाले 4 लोगों की मौत
    14 Apr 2022
    साड़ी फिनिशिंग के 12 फुट गुणा 10 फुट के कमरे में साड़ी, फोम, फिनिशिंग सामग्री रखी थी जो सिंथेटिक थी और जिससे आग कमरे में तेजी से फैल गयी। बिजली के तारों में भी आग लग गई और आग रोकने के प्रयास में चारों…
  • आज का कार्टून
    सावधान!, वे लोग इस तरफ़ ही आ रहे हैं
    14 Apr 2022
    आज हम और हमारा देश एक अहम मोड़ पर खड़ा है। यहाँ से ही तय होगा कि देश किस तरफ़ जाएगा। आज वास्तव में अगर किसी को ख़तरा है तो वो हैं हमारे लोकतांत्रिक मूल्य, हमारा संविधान।
  • indian economy
    न्यूज़क्लिक टीम
    महंगाई के कुचक्र में पिसती आम जनता
    14 Apr 2022
    मार्च महीने के खुदरा महंगाई के सरकारी आंकड़े आए हैं। सरकारी आंकड़े बता रहे है कि खुदरा महंगाई दर 17 महीने के ऊपर पहुंच चुका है। पिछले तीन महीने से महंगाई की दर लगातार 6 फीसदी से ऊपर रही है। मार्च…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License