NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 50 हज़ार नए मामले सामने आए 
देश में 24 घंटों में कोरोना के 50,407 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 25 लाख 86 हज़ार 544 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
12 Feb 2022
covid
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 12 फ़रवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 50,407 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से बीते दिन 804 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,36,962 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 87,359 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 25 लाख 86 हज़ार 544 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 7 हज़ार 981 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 97.37 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 14 लाख 68 हज़ार 120 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.43 फ़ीसदी यानी 6 लाख 10 हज़ार 443 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 72 करोड़ 29 लाख 47 हज़ार 688 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 46 लाख 82 हज़ार 662 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 74 करोड़ 93 लाख 20 हज़ार 579 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 14 लाख 50 हज़ार 532 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50,407 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 16,012 मामले, महाराष्ट्र से 5,455 मामले, कर्नाटक से 3,976 मामले, तमिलनाडु से 3,086 मामले, राजस्थान से 2,890 मामले, मध्य प्रदेश से 2,612 मामले, गुजरात से 1,883 मामले, मिज़ोरम से 1,822 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,777 मामले, ओडिशा से 1,572 मामले, हरियाणा से 1,185 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,166 मामले, दिल्ली से 977 मामले, छत्तीसगढ़ से 946 मामले, पश्चिम बंगाल से 767 मामले, तेलंगाना से 733 मामले और जम्मू कश्मीर से 540 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, उत्तराखंड से 510 मामले, हिमाचल प्रदेश से 499 मामले, पंजाब से 445 मामले, असम से 267 मामले, बिहार से 236 मामले, झारखण्ड से 206 मामले, गोवा से 201 मामले, पुडुचेरी से 149 मामले, मणिपुर से 108 मामले, चंडीगढ़ से 95 मामले, मेघालय से 81 मामले, लद्दाख से 60 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 50 मामले, नागालैंड से 35 मामले, सिक्किम से 28 मामले, त्रिपुरा से 17 मामले, लक्षद्वीप से 14 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 4 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 3 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 804 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 492 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 63 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 41 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 27 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 25 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 21 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 20 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 14 मरीज़ों की मौत हुई और दिल्ली में 12 मरीज़ों की मौत हुई है | 

साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 8 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 6 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 5 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 4 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम, जम्मू कश्मीर और मणिपुर में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत तेलंगाना, बिहार, पुडुचेरी, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और नागालैंड में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Benipatti
    पुष्यमित्र
    पत्रकार हत्याकांड- कैसे मेडिकल माफिया का अड्डा बन गया छोटा सा कस्बा बेनीपट्टी?
    16 Nov 2021
    इन दिनों उत्तर बिहार के कई ज़िलों में पत्रकार अविनाश झा उर्फ बुद्धिनाथ झा की जघन्य हत्या के विरोध में आंदोलन हो रहे हैं। पुलिस ने हत्या के आरोपी छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है, इनमें से तीन का संबंध…
  • V.P. Singh, Chandrashekhar, Sonia Gandhi aur Main
    सतीश भारतीय
    प्रधानमंत्री वीपी सिंह के जीवन के रहस्यों को खोलती पत्रकार संतोष भारतीय की किताब!
    16 Nov 2021
    वीपी सिंह की राजनैतिक यात्रा को लेखक-पत्रकार संतोष भारतीय ने काफी नजदीक से परखा था। वीपी सिंह के राजनीतिक जीवन पर संतोष भारतीय ने "वी. पी. सिंह, चंद्रशेखर, सोनिया गाँधी और मैं" नाम से एक किताब लिखी…
  • Lakhimpur Violence
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    लखीमपुर हिंसा: अजय मिश्रा की बर्ख़ास्तगी और गिरफ़्तारी की मांग को लेकर पीलीभीत में ‘न्याय महापंचायत’
    16 Nov 2021
    बुधवार को लखीमपुर खीरी मामले में सर्वोच्च न्यायालय में की जा रही सुनवाई का ज़िक्र करते हुए किसान नेताओं का आरोप था कि घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों को दर्ज किये बग़ैर मामले की न्यायसंगत जांच हो…
  • MANNU AND SUDHA
    सुधा अरोड़ा
    'मन्नू दी' आप अकेले सफ़र पर निकल गईं: मन्नू भंडारी के नाम सुधा अरोड़ा का पत्र
    16 Nov 2021
    मन्नू भंडारी के बेहद करीब रहीं प्रख्यात लेखिका सुधा अरोड़ा, 'मन्नू दी' के निधन से बेहद आहत हैं। एक खुले पत्र के माध्यम से उन्होंने अपनी भावनाएं और यादें साझा कीं।
  • poonam
    सरोजिनी बिष्ट
    यूपी पुलिस की पिटाई की शिकार ‘आशा’ पूनम पांडे की कहानी
    16 Nov 2021
    आख़िर पूनम ने ऐसा क्या अपराध कर दिया था कि पुलिस ने न केवल उन्हें इतनी बेहरमी से पीटा, बल्कि उनपर मुकदमा भी दर्ज कर दिया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License