NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
चिंता: कोरोना ने फिर रफ़्तार पकड़ी, देश में 24 घंटों में 2 लाख के क़रीब नए मामले
देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,94,443 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 60 लाख 70 हज़ार 233 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
12 Jan 2022
चिंता: कोरोना ने फिर रफ़्तार पकड़ी, देश में 24 घंटों में 2 लाख के क़रीब नए मामले

दिल्ली: देश में आज फिर से कोरोना ने रफ़्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 12 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख के क़रीब यानी 1,94,443 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से मात्र 6 राज्यों से एक लाख से ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं।  

महाराष्ट्र से 24 घंटों में कोरोना के 34,424 नए मामले सामने आए, वहीं दिल्ली से 21,259 मामले, पश्चिम बंगाल से 21,098 मामले, तमिलनाडु से 15,379 मामले, कर्नाटक से 14,473 मामले और उत्तर प्रदेश से 11,068 मामले मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में 442 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 60,405 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज फिर एक लाख से ज़्यादा यानी 1,33,873 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 60 लाख 70 हज़ार 233 हो गयी हैं। जिनमें से अब तक 4 लाख 84 हज़ार 655 लोगों की मौत हो चुकी है। वही देश में कोरोना से पीड़ित 96.01 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 46 लाख 30 हज़ार 536 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2.65 फ़ीसदी यानी 9 लाख 55 हज़ार 319 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 53 करोड़ 80 लाख 8 हज़ार 200 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 85 लाख 26 हज़ार 240 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 69 करोड़ 52 लाख 74 हज़ार 380 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 17 लाख 61 हज़ार 900 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,94,443 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें महाराष्ट्र से 34,424 मामले, दिल्ली से 21,259 मामले, पश्चिम बंगाल से 21,098 मामले, तमिलनाडु से 15,379 मामले, कर्नाटक से 14,473 मामले, उत्तर प्रदेश से 11,068 मामले, केरल से 8,789 मामले, गुजरात से 7,476 मामले, ओडिशा से 7,071 मामले, राजस्थान से 6,366 मामले, बिहार से 5,908 मामले, हरियाणा से 5,746 मामले, छत्तीसगढ़ से 5,151 मामले, झारखण्ड से 4,719 मामले, पंजाब से 4,552 मामले, मध्य प्रदेश से 3,160 मामले और असम से 2,837 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, गोवा से 2,476 मामले, उत्तराखंड से 2,127 मामले, तेलंगाना से 1,920 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,831 मामले, हिमाचल प्रदेश से 1,550 मामले, जम्मू कश्मीर से 1,148 मामले, मिज़ोरम से 880 मामले, चंडीगढ़ से 801 मामले, त्रिपुरा से 783 मामले, पुडुचेरी से 655 मामले, सिक्किम से 198 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 186 मामले, मेघालय से 159 मामले, मणिपुर से 116 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 43 मामले, लद्दाख से 41 मामले, नागालैंड से 29 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 21 मामले और लक्षद्वीप से 3 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 442 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 296 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 23 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 22 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 20 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 19 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 9 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और बिहार में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखण्ड और गोवा में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और हरियाणा में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर, मिज़ोरम, चंडीगढ़ और मेघालय में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत ओड़िशा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में हुई है।

 

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Omicron
Corona 3rd wave

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • Babri Masjid
    न्यूज़क्लिक टीम
    बाबरी मस्जिद का ध्वस्त होना बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों की हार
    05 Dec 2021
    6 दिसंबर आंबेडकर को याद करने का दिन था, लेकिन 1992 में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर के उस दिन का मतलब ही बदल दिया गया है . 'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस भाग में नीलांजन बात करते हैं उन दोनों ख़ास…
  • putin
    डेविड सी.स्पीडी
    पुतिन की लक्ष्मण रेखाओं पर नज़र
    05 Dec 2021
    मालूम होता है कि यूक्रेन को ताजा दी गई $150 मिलियन की सैन्य सहायता में उसके हवाई अड्डों पर अमेरिकी प्रशिक्षणकर्मियों की तैनाती भी शामिल है।
  • satire
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: विश्व गुरु को हंसना-हंसाना नहीं चाहिए
    05 Dec 2021
    अब अगर हम हंसने-हंसाने में ही लगे रहेंगे तो विश्व गुरु कैसे बनेंगे। विश्व गुरु बनने के लिए हमें इस हंसने और हंसाने की आदत को बिल्कुल ही छोड़ना होगा।
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : 'पुनल तुम आदमी निकले...'
    05 Dec 2021
    इतवार की कविता में आज पढ़िये सस्सी-पुन्नू की प्रेमकहानी पर नए ज़ाविये से लिखी इमरान फ़िरोज़ की यह नज़्म।
  •  Kashi Vishwanath Temple
    विजय विनीत
    एक और ‘इवेंट’: यूपी में भाजपा का नया चुनावी दांव ‘चलो काशी’ 
    05 Dec 2021
    भाजपा का नया नारा है, "दिव्य काशी, भव्य काशी, चलो काशी।" यह नारा ऐसे वक्त में गढ़ा गया है जब पीएम नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर के लोकार्पण के लिए बनारस आ रहे हैं। इसी के ईर्द-गिर्द बुना गया है एक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License