NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1,61,736 नए मामले, अब तक 1.36 करोड़ लोग संक्रमित 
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,61,736 नए मामले दर्ज किए गए। देश में संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 36 लाख 89 हज़ार 453 हो गयी है। 
न्यूज़क्लिक टीम
13 Apr 2021
कोरोना
Image courtesy : India Today

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 13 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,61,736 नए मामले दर्ज किए गए और 879 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 97,168 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 63,689 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 36 लाख 89 हज़ार 453 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 71 हज़ार 58 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में रिकवरी रेट घटकर 89.51 फ़ीसदी हो गया है, यानी कुल मरीज़ों में से 1 करोड़ 22 लाख 53 हज़ार 697 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामले बढ़कर 9.23 फ़ीसदी यानी 12 लाख 64 हज़ार 698 हो गए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ 85 लाख 33 हज़ार 85 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 40 लाख 4 हज़ार 521 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 25 करोड़ 92 लाख 7 हज़ार 108 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 14 लाख 122 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,61,736 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 51,751 मामले, उत्तर प्रदेश से 13,604 मामले, छत्तीसगढ़ से 13,576 मामले, दिल्ली से 11,491 मामले, कर्नाटक से 9,579 मामले, तमिलनाडु से 6,711 मामले, मध्य प्रदेश से 6,489 मामले, गुजरात से 6,021 मामले, राजस्थान से 5,771 मामले, केरल से 5,692 मामले, पश्चिम बंगाल से 4,511 मामले, हरियाणा से 3,818 मामले, पंजाब से 3,451 मामले, आंध्र प्रदेश से 3,263 मामले, तेलंगाना से 3,052 मामले, बिहार से 2,999 मामले और झारखंड से 2,366 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही ओडिशा से 1,741 मामले, उत्तराखंड से 1,334 मामले, हिमाचल प्रदेश से 1,089 मामले, जम्मू और कश्मीर से 991 मामले, असम से 583 मामले, पुडुचेरी से 512 मामले, गोवा से 476 मामले, चंडीगढ़ से 424 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 126 मामले, लद्दाख से 125 मामले, त्रिपुरा से 62 मामले, मिज़ोरम से 36 मामले, मेघालय से 27 मामले, मणिपुर से 18 मामले, लक्ष्द्वीप से 14 मामले, नागालैंड और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 11-11 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 6 मामले और सिक्किम से 5 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 879 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 258 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 132 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 72-72 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 55 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और पंजाब में 52-52 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 37 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 25 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और झारखंड में 19-19 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पश्चिम बंगाल और हरियाणा में 14-14 मरीज़ों की मौत हुई, केरल और आंध्र प्रदेश 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 9 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और उत्तराखंड में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 6 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा, गोवा और पुडुचेरी में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत चंडीगढ़ में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
Covid-19 India
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  •  Bihar and UP lagging behind in studies
    एम.ओबैद
    बिहार और यूपी पढ़ाई में फिसड्डी: ईएसी-पीएम
    19 Dec 2021
    रिपोर्ट में बड़े राज्यों में 9 राज्यों को शामिल किया गया है जिसमें बिहार 36.81 अंकों के साथ नौवें तथा उत्तर प्रदेश 38.46 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। दोनों राज्य का स्थान राष्ट्रीय औसत 48.38 से…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    पड़ताल दुनिया भर की: ओमिक्रॉन का बढ़ता ख़ौफ़ और क्या शीत युद्ध की वापसी होगी
    18 Dec 2021
    “पड़ताल दुनिया भर की” में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने शीत युद्ध की वापसी की आशंका पर न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से बातचीत की। अमेरिका द्वारा रूस व चीन के ख़िलाफ मोर्चा खोलने और…
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव से पहले विपक्षियों पर छापे और चुनाव आयोग की सिमटती स्वतंत्रता
    18 Dec 2021
    यूपी में चुनाव से पहले सपा नेताओं के दफ्तरों और घरों पर इन्कम टैक्स छापेमारी के क्या मायने हैं? निर्वाचन आयोग क्या सरकार से अपनी स्वतंत्रता और स्वायत्तता खोता जा रहा है? #HafteKiBaat के नये अंक में…
  • police
    भाषा
    बेलागावी में संगोली रायन्ना की प्रतिमा विरूपित की गयी, धारा 144 लागू
    18 Dec 2021
    यह घटना तब हुई जब यहां राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इन घटनाओं की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि उन्होंने शांति एवं व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले लोगों के…
  • modi
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: इंडिया वालो शर्म करो, मोदी जी का सम्मान करो!
    18 Dec 2021
    कहां तो भूटान तक मोदी जी के आगे शीष नवा रहा है। और कहां तुम हो जो भारत के नागरिक होकर भी बेचारे मोदी जी को शहर-शहर भटका रहे हो और वह भी अपने दो-कौड़ी के वोट के लिए।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License