NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में क़रीब चार महीने बाद 32 हज़ार नए मामले, 2,020 मरीज़ों की मौत
देश में 24 घंटों में कोरोना के 32,906 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.40 फ़ीसदी यानी 4 लाख 32 हज़ार 778 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
13 Jul 2021
कोरोना
Image courtesy : The Financial Express

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 13 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में क़रीब चार महीने बाद कोरोना के सबसे कम यानी 32,906 नए मामले दर्ज किए गए है | इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 2,020 मरीज़ों की मौत हुई है | देश में कोरोना से रोज़ाना हो रही मौत के आंकड़े में अचानक इजाफा मध्‍य प्रदेश के कारण हुआ है | मध्‍य प्रदेश में सोमवार को 1,481 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया है | इसका कारण यह है की राज्य में कोरोना से हुई 1,478 लोगों की मौत के संशोधित आकड़ों को जोड़ा गया है | 

वहीं महाराष्ट्र में 24 घंटो में 146 मरीज़ों की मौत हुई और केरल में 100 मरीज़ों की मौत हुई है | साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 49,007 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 18,121 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 9 लाख 7 हज़ार 282 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 10 हज़ार 784 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.27 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 63 हज़ार 720 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.40 फ़ीसदी यानी 4 लाख 32 हज़ार 778 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 38 करोड़ 14 लाख 67 हजार 646 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 40 लाख 65 हज़ार 862 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 43 करोड़ 40 लाख 58 हज़ार 138 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 17 लाख 40 हज़ार 325 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 32,906 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 7,798 मामले, महाराष्ट्र से 7,603 मामले, तमिलनाडु से 2,652 मामले, असम से 2,575 मामले, ओडिशा से 1,993 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,578 मामले, मध्य प्रदेश से 1,481 मामले, कर्नाटक से 1,386 मामले, मणिपुर से 890 मामले, पश्चिम बंगाल से 885 मामले, तेलंगाना से 696 मामले, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश से 566-566 मामले, मिज़ोरम से 519 मामले, छत्तीसगढ़ से 297 मामले और मेघालय से 273 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 155 मामले, पंजाब से 116 मामले, गोवा से 108 मामले, उत्तर प्रदेश से 96 मामले, हिमाचल प्रदेश से 93 मामले, सिक्किम से 90 मामले, पुडुचेरी से 81 मामले, नागालैंड से 76 मामले, बिहार में 72 मामले, उत्तराखंड से 51 मामले, दिल्ली से 45 मामले, झारखंड से 43 मामले, राजस्थान से 33 मामले, गुजरात से 32 मामले, हरियाणा से 28 मामले, चंडीगढ़ से 10 मामले, लद्दाख से 9 मामले, लक्षद्वीप से 7 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 2 मामले और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से एक नया मामला सामने आया हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 2,020 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से मध्य प्रदेश में 1,481 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 146 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 100 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 63 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 61 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 37 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 36 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 22 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 15 मरीज़ों की मौत हुई और पश्चिम बंगाल में 11 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पंजाब में 7 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और हरियाणा में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 5 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 4 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 3 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, पुडुचेरी और उत्तराखंड में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत हिमाचल प्रदेश, बिहार और गुजरात में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • समीना खान
    हिजाब बनाम परचम: मजाज़ साहब के नाम खुली चिट्ठी
    12 Apr 2022
    यहां मसला ये है कि आंचल, घूंघट, हिजाब, नक़ाब हो या बिकनी, हमेशा से पगड़ी के फ़ैसले इन सब पर भारी रहे हैं। इसलिए अब हमें आपके नज़रिए में ज़रा सा बदलाव चाहिए। जी! इस बार हमें आंचल भी चाहिए और आज़ादी भी…
  • ज़ाहिद खान
    सफ़दर भविष्य में भी प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे
    12 Apr 2022
    12 अप्रैल, सफ़दर हाशमी जयंती और ‘राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक दिवस’ पर विशेष।
  • jnu
    न्यूज़क्लिक टीम
    ‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र
    11 Apr 2022
    जेएनयू में रविवार को हुई हिंसा के बाद विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र अपना विरोध जताने के लिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुँचे जहाँ उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया. छात्रों की बड़ी माँग थी कि पुलिस…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    JNU में अब नॉन वेज को लेकर विवाद? ऐसे बनोगे विश्वगुरु ?
    11 Apr 2022
    न्यूज़चक्र के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा JNU में हुए ABVP द्वारा राम नवमी के दिन मांसाहारी खाना खाने पर छात्रों की पिटाई की खबर पर चर्चा कर रहे हैं और वह भारत में तेज़ी से बढ़ रहे…
  • मुकुंद झा
    जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए
    11 Apr 2022
    घटना के विरोध में दिल्ली भर के छात्र सड़क पर उतरे। छात्र, पुलिस मुख्यालय पर विरोध जताने के लिए एकत्रित हुए परन्तु पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को अस्थायी हिरासत में ले लिया और चाणक्यपुरी, संसद मार्ग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License