NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में क़रीब 19 महीने बाद 6 हज़ार से कम नए मामले सामने आए 
देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 88 हज़ार 993 हो गयी है, लेकिन साथ ही देश में अब ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलो की संख्या बढ़कर 41 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
14 Dec 2021
covid
Image courtesy : The Economic Times

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 14 दिसम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज क़रीब 19 महीनें बाद कोरोना के 6 हज़ार से कम यानी 5,784 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही देश में अब ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलो की संख्या बढ़कर 41 हो गयी है। महाराष्ट्र कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का केंद्र बनता दिखाई दे रहा है | महाराष्ट्र्र में कल सोमवार को दो ओर नए मामलो के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है | वही राजस्थान में भी ओमिक्रॉन अब तक 9 मामले सामने आ चुके है |  

साथ ही गुजरात में ओमिक्रॉन के 4 मामले सामने आ चुके है वही कर्नाटक में 3, दिल्ली 2 और एक-एक मामला चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश और केरल से सामने आ चुके है। देश के साथ-साथ दुनिया भर में कोरोना के ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है | कल ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से एक मरीज की मौत का मामला सामने आया है, माना जा रहा है की दुनिया भर में ओमिक्रॉन से यह पहली मौत हुई है | 

इसके अलावा देश में कोरोना से 24 घंटों में 252 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 7,995 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 2,463 मामले कम हुए है।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 3 हज़ार 644 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 75 हज़ार 888 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.37 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 41 लाख 38 हज़ार 763 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.26 फ़ीसदी यानी 88 हज़ार 993 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 33 करोड़ 88 लाख 12 हज़ार 577 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 66 लाख 98 हज़ार 601 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 65 करोड़ 76 लाख 62 हज़ार 933 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 9 लाख 90 हज़ार 482 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,784 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 2,434 मामले, तमिलनाडु से 657 मामले, महाराष्ट्र से 569 मामले, पश्चिम बंगाल से 418 मामले, मिज़ोरम से 320 मामले, कर्नाटक से 236 मामले, तेलंगाना से 190 मामले, ओडिशा से 178 मामले, असम से 141 मामले, जम्मू और कश्मीर से 119 मामले, आंध्र प्रदेश से 108 मामले, हिमाचल प्रदेश से 68 मामले, गुजरात से 58 मामले, छत्तीसगढ़ से 32 मामले, दिल्ली से 30 मामले और राजस्थान से 27 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, पंजाब से 22 मामले, मणिपुर और त्रिपुरा से 20-20 मामले, मध्य प्रदेश से 19 मामले, उत्तर प्रदेश से 18 मामले, लद्दाख से 17 मामले, गोवा से 15 मामले, हरियाणा से 13 मामले, उत्तराखंड और चंडीगढ़ से 12-12 मामले, पुडुचेरी और अरुणाचल प्रदेश से 7-7 मामले, बिहार से 6 मामले, झारखण्ड से 4 मामले, सिक्किम और नागालैंड से 3-3 मामले और एक मामला मेघालय से सामने आया है | बीते दिन लक्ष्द्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 252 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 203 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 12 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 10 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 7 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 5 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर में 3 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा, राजस्थान और हरियाणा में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात, पंजाब और बिहार में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,539 नए मामले, 60 मरीज़ों की मौत
    17 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 30 हज़ार 799 हो गयी है।
  • सोनिया यादव
    परदे से आज़ादी-परदे की आज़ादी: धर्म और शिक्षा से आगे चला गया है हिजाब का सवाल
    17 Mar 2022
    कई सामाजिक और नागरिक संगठन हिजाब के हिमायती नहीं हैं लेकिन वो इसे जबरन उतरवाने के ख़िलाफ़ हैं। उन्हें डर है कि इसके चलते कहीं मुस्लिम लड़कियां शिक्षा से दूर न हो जाएं और शायद यही वजह है कि विरोध में…
  • kashmir
    न्यूज़क्लिक टीम
    कश्मीर में अलगाव-उग्रवाद और कश्मीरी पंडित के पलायन का सच
    16 Mar 2022
    इन दिनों अचानक कश्मीर के सच का एक नया आख्यान पेश किया जा रहा है। इस बेहद विवादास्पद आख्यान को कश्मीर का एकमात्र ऐतिहासिक सच साबित करने की कोशिश हो रही है। कश्मीर को ध्रुवीकरण की राजनीति का मुद्दा…
  • bhagwant mann
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर देगी मोदी सरकार को चुनौती?
    16 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस अंक में आज अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह की, और चर्चा कर रहे हैं की क्या आने वाले दिनों में होने वाले चुनावों में आम…
  • sandeep dixit
    न्यूज़क्लिक टीम
    सब निजी स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं, Congress पार्टी से कोई सरोकार नहीं: संदीप दीक्षित
    16 Mar 2022
    Congress के खस्ता हाल के लिए कौन है ज़िम्मेदार? काँग्रेस का मतलब राहुल गांधी या सोनिया गांधी नहीं। देखिये संदीप दीक्षित के साथ एक ख़ास चर्चा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License