NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 25,404 नए मामले, 339 मरीज़ों की मौत
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 32 लाख 89 हज़ार 579 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
14 Sep 2021
कोरोना
Image courtesy : The Financial Express

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 14 सितम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 25,404 नए मामले दर्ज किए गए है। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 339 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से हरियाणा में 121 मरीज़ों की मौत हुई, वही केरल में 99, महाराष्ट्र में 27 और तमिलनाडु में 22 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 37,127 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 12,062 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 32 लाख 89 हज़ार 579 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 43 हज़ार 213 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.58 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 24 लाख 84 हजार 159 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.09 फ़ीसदी यानी 3 लाख 62 हज़ार 207 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 75 करोड़ 22 लाख 38 हज़ार 324 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 78 लाख 66 हज़ार 950 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 54 करोड़ 44 लाख 44 हज़ार 967 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 14 लाख 30 हज़ार 891 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,404 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 15,058 मामले, महाराष्ट्र से 2,740 मामले, तमिलनाडु से 1,580 मामले, मिज़ोरम से 1,502 मामले, आंध्र प्रदेश से 864 मामले, कर्नाटक से 673 मामले, असम से 564 मामले, पश्चिम बंगाल से 506 मामले, ओडिशा से 471 मामले, तेलंगाना से 315 मामले, मेघालय से 226 मामले, हिमाचल प्रदेश से 202 मामले, मणिपुर से 136 मामले, जम्मू और कश्मीर से 86 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 75 मामले और पुडुचेरी से 61 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, गोवा से 54 मामले, त्रिपुरा से 52 मामले, छत्तीसगढ़ से 38 मामले, पंजाब से 32 मामले, नागालैंड से 27 मामले, सिक्किम से 26 मामले, उत्तराखंड से 19 मामले, दिल्ली से 17 मामले, हरियाणा से 14 मामले, गुजरात और मध्य प्रदेश से 12-12 मामले, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से 8-8 मामले, झारखंड, बिहार और चंडीगढ़ से 6-6 मामले, लद्दाख से 4 मामले, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 2-2 मामले सामने आए हैं। बीते दिन दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 339 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से हरियाणा में 121 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 99 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 27 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 22 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 13 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 12 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 10 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 7 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा और नागालैंड में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 4 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई तेलंगाना में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत मणिपुर में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • करनाल पुलिसिया हिंसा: एक किसान की मौत, खट्टर सरकार पर उठ रहे सवाल
    मुकुंद झा
    करनाल पुलिसिया हिंसा: एक किसान की मौत, खट्टर सरकार पर उठ रहे सवाल
    30 Aug 2021
    किसानों ने जानकारी दी है कि एक किसान सुशील काजल की मौत हो गई है। किसानों ने दावा किया है कि वो शनिवार के विरोध में शामिल थे, पुलिस ने उन्हें लाठियों से मारा, जिसके बाद वे घर गए  और रात में दिल का…
  • कोविड में स्कूलों से दूर हुए गरीब बच्चे, सरकार का ध्यान केवल ख़ास वर्ग पर
    रूबी सरकार
    कोविड में स्कूलों से दूर हुए गरीब बच्चे, सरकार का ध्यान केवल ख़ास वर्ग पर
    30 Aug 2021
    केंद्र सरकार की नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पूरी तरह से डिजिटलीकरण शिक्षा पर आधारित है। इस समय दूर-दराज ग्रामीण इलाकों के बच्चे, सरकार की चिंता से बाहर हो गये हैं।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में क़रीब 43 हज़ार नए मामले, 380 मरीज़ों की मौत
    30 Aug 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख 76 हज़ार 324 हो गयी है।
  • अफ़ग़ानिस्तान पर 'बिग' मीडिया का सवाल ग़लत और ख़तरनाक है
    थॉम हार्टमैन
    अफ़ग़ानिस्तान पर 'बिग' मीडिया का सवाल ग़लत और ख़तरनाक है
    30 Aug 2021
    बुश और डिक चेनी हमें अफ़ग़ान युद्ध और अफ़ग़ानिस्तान में 20 साल के क़ब्ज़े के बारे में कैसे झूठ बोलकर चुप बैठ सकते हैं - जबकि जिन्होंने लगभग उतने ही लंबे अरसे तक इराक़ में बिना किसी राजनीतिक या ऐतिहासिक…
  • विशेष: कृष्ण को कुछ इस तरह भी देखिए
    अनिल जैन
    विशेष: कृष्ण को कुछ इस तरह भी देखिए
    30 Aug 2021
    नज़रिया: हर समाज, देश और युग में कोई न कोई महानायक हुआ है जिसने अन्याय और अत्याचार के तत्कालीन यथार्थ से जूझते हुए स्थापित व्यवस्था को चुनौती दी है और सामाजिक न्याय की स्थापना के प्रयास करते हुए न…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License