NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट : दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते कोरोना के मामले
देश में 24 घंटों में कोरोना के 949 नए मामले सामने आए हैं। इनमे से क़रीब 35 फ़ीसदी यानी 325 नए मामले दिल्ली से सामने आए हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Apr 2022
covid
Image courtesy : Reuters

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 15 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 949 नए मामले सामने आए हैं। इनमे से क़रीब 35 फ़ीसदी यानी 325 नए मामले अकेले दिल्ली से सामने आए हैं। दिल्ली के स्कूलों में भी बच्चे कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। और हाल ही में नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल में टीचर्स और स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसको देखते हुए प्रशासन ने ऑनलाइन क्लासेस शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं दिल्ली के स्कूलों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के डिप्टी चीफ मिनिस्टर मनीष सिसोदिया आज से दिल्ली के स्कूलो के लिए नई कोविड गाइडलाइंस जारी करेगें।

पिछले कुछ दिनों से देश के कुछ राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गयी है। जिनमें दिल्ली में कोरोना के मामलों में सबसे तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वहीं महाराष्ट्र में भी धीरे धीरे कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। साथ ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों से नए मामले बढ़े हैं। जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।

इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 6 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 810 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज दूसरे दिन भी 133 मामलों की बढ़ोतरी हुई हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 39 हज़ार 972 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 21 हज़ार 743 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.76 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 7 हजार 38 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 191 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 86 करोड़ 30 लाख 62 हज़ार 546 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 6 लाख 66 हज़ार 660 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 83 करोड़ 11 लाख 77 हज़ार 370 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 3 लाख 67 हज़ार 213 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 949 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 325 मामले, हरियाणा से 170 मामले, महाराष्ट्र से 103 मामले, उत्तर प्रदेश से 90 मामले, मिज़ोरम से 61 मामले, कर्नाटक से 45 मामले, तमिलनाडु से 25 मामले, तेलंगाना से 19 मामले, राजस्थान से 16 मामले, पश्चिम बंगाल से 15 मामले, मणिपुर से 13 मामले, ओड़िशा, गुजरात और पंजाब से 11-11 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, उत्तराखंड से 8 मामले, जम्मू और कश्मीर से 6 मामले, आंध्र प्रदेश से 5 मामले, बिहार और चंडीगढ़ से 3-3 मामले, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और झारखण्ड से 2-2 मामले और एक-एक मामला गोवा, पुडुचेरी और सिक्की से सामने आया है। बीते दिन छत्तीसगढ़, असम, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई भी केस सामने नहीं आया है।

Coronavirus
COVID-19
India Corona Update
Corona in Delhi
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • GANDHI JI CARTOON
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: बापू मिले 'सरकार जी' से
    03 Oct 2021
    "तो बापू", सरकार जी ने कहा, "आप यहां आए किसलिए हैं। आप तो जानते ही हैं आपके और मेरे रास्ते जुदा जुदा हैं। आप सत्य के प्रयोगधर्मी और मैं असत्य को सत्य बनाने के प्रयोग में जुटा हूं। आप प्रेम के पुजारी…
  • The Country With a Burnt Post Office
    फ़राह बशीरी
    जले हुए डाकख़ाने वाला देश
    03 Oct 2021
    “रूमर ऑफ़ स्प्रिंग: अ चाइल्डहुड इन कश्मीर” 1990 के दशक में श्रीनगर में बितायी गयी फ़राह बशीर की किशोरावस्था का एक अविस्मरणीय वृत्तांत है।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    राजनीति के अति-महत्वाकांक्षियों की दास्तान और किसानों पर कोर्ट
    02 Oct 2021
    आकांक्षी होना अच्छी बात है लेकिन जन-हित, समाज-हित को दरकिनार कर किन्हीं निहित स्वार्थों के लिए अति-महत्वाकांक्षी होना बुरी बात है. राष्ट्रीय राजनीति में इस सप्ताह तीन अति-महत्वाकांक्षी लोग अलग-अलग…
  • Modi
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: राष्ट्रपिता (देश) से राष्ट्रपिता (विदेश) तक
    02 Oct 2021
    हमें नहीं लगता कि राष्ट्रपिता-(विदेश) ही रहने में बापू को कोई आपत्ति होगी। बल्कि उन्हें जानने वाले तो कहते हैं कि वह अब और राष्ट्रपिता रहना ही नहीं चाहते हैं। फिर अब मोदी जी तो हैं ही। बुजुर्ग का देश…
  • hisab kitab
    न्यूज़क्लिक टीम
    कांग्रेस में बड़ा भूकंप
    02 Oct 2021
    राहुल गाँधी ने एक तरफ अमरिंदर सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया तो दूसरी तरफ वामपंथी युवा को पार्टी से जोड़ा। इससे पार्टी के अंदर की लड़ाई खुलकर सामने आ गयी है. क्या राहुल पार्टी को वामपंथ की तरफ ले जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License