NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.92 फ़ीसदी हुई
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,224 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.92 फ़ीसदी यानी 8 लाख 65 हज़ार 432 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
16 Jun 2021
कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.92 फ़ीसदी हुई
Image courtesy : India Today

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 16 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,224 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 2,542 मरीज़ों की मौत दर्ज की गई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,07,628 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 47,946 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 96 लाख 33 हज़ार 105 हो गयी है। जिनमें से अब तक 3 लाख 79 हज़ार 573 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 95.79 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 83 लाख 88 हज़ार 100 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.92 फ़ीसदी यानी 8 लाख 65 हज़ार 432 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 26 करोड़ 19 लाख 72 हजार 14 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 28 लाख 458 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 38 करोड़ 33 लाख 6 हज़ार 971 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 19 लाख 30 हज़ार 987 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,224 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 12,246 मामले, तमिलनाडु से 11,805 मामले, महाराष्ट्र से 7,652 मामले, आंध्र प्रदेश से 5,741 मामले, कर्नाटक से 5,041 मामले, असम से 3,415 मामले, ओडिशा से 3,405 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,268 मामले, तेलंगाना से 1,556 मामले, मणिपुर से 785 मामले, जम्मू और कश्मीर से 715 मामले, पंजाब से 628 मामले, छत्तीसगढ़ से 609 मामले, त्रिपुरा से 536 मामले, मेघालय से 450 मामले, बिहार से 410 मामले, पुडुचेरी से 355 मामले, गुजरात से 352 मामले और गोवा से 327 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हिमाचल प्रदेश से 321 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 290 मामले, उत्तराखंड से 274 मामले, उत्तर प्रदेश से 270 मामले, मिज़ोरम से 268 मामले, दिल्ली और हरियाणा से 228-228 मामले, मध्य प्रदेश से 224 मामले, सिक्किम से 209 मामले, झारखंड से 184 मामले, राजस्थान से 172 मामले, नागालैंड से 101 मामले, लक्षद्वीप से 61 मामले, चंडीगढ़ से 40 मामले, लद्दाख से 38 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 11 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 9 नए मामला सामने आए हैं।

 राज्यवार कोरोना से मौत

देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 2,542 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 1,458 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 267 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 166 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 115 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 75 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 56 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 53 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 48 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 42 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 38 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 34 मरीज़ों की मौत हुई और मध्य प्रदेश में 27 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तराखंड में 25 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और राजस्थान में 14-14 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और गोवा में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 9 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर और छत्तीसगढ़ में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 7 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा और पुडुचेरी में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, सिक्किम, नागालैंड और चंडीगढ़ में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज की मौत मिज़ोरम, लक्षद्वीप और लद्दाख में हुई है।

  

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • CDSCO
    भाषा
    CDSCO ने कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स और मोलनुपिराविर के आपात इस्तेमाल को स्वीकृति दी
    28 Dec 2021
    सीडीएससीओ की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने ‘कोवोवैक्स’ और ‘कोर्बेवैक्स’ को कुछ शर्तों के साथ आपात स्थिति में उपयोग की अनुमति देने की सिफारिश की है। कोविड-19 रोधी दवा ‘मोलनुपिराविर’ (…
  • sunil
    भाषा
    पेले से आगे निकले छेत्री, भारत ने आठवां सैफ ख़िताब जीता, महिला टीम भी चमकी
    28 Dec 2021
    भारतीय फुटबॉल को वर्ष 2021 में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली । पचास और साठ के दशक का अपना खोया गौरव लौटाने की कोशिश में जुटी टीम उस पल का इंतजार ही करती रही जो देश में इस खेल की दशा और दिशा बदल सके।
  • UP Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: किसानों की आय दोगुनी होने का टूटता वादा, आत्महत्या का सिलसिला जारी
    28 Dec 2021
    बुंदेलखंड के बाँदा ज़िले में युवा किसान राम रुचि और प्रमोद पटेल ने इसी साल क़र्ज़ के दबाव में आत्महत्या कर ली। न्यूज़क्लिक ने दोनों परिवारों से मिल कर बात की और जानने की कोशिश की कि सरकार का किसानों…
  • officers of Edu dept eating MDM with students
    राजेश डोबरियाल
    उत्तराखंड: 'अपने हक़ की' लड़ाई अंजाम तक पहुंचाने को तैयार हैं दलित भोजन माता सुनीता देवी
    28 Dec 2021
    “...चूंकि क्रिसमस की बैठक में सभी पक्ष अभी क्षेत्र का माहौल सौहार्दपूर्ण बनाए रखने पर सहमत हुए हैं इसलिए वे जांच कमेटी की रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रहे हैं। नियमानुसार तो सुनीता देवी की ही भोजनमाता…
  • UP Election 2022
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव 2022: बेरोज़गार युवा इस चुनाव में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं
    28 Dec 2021
    मोदी-योगी से नाउम्मीद युवाओं को विपक्ष से चाहिए रोजगार का भरोसा
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License