NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 4 महीने बाद 30 हज़ार नए मामले, 435 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,548 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश भर में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 88 लाख 45 हज़ार 127 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 30 हज़ार 70 मरीज़ों की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
16 Nov 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 16 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,548 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 435 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 43,851 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 13,738 मामले कम हुए हैं।

देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 88 लाख 45 हज़ार 127 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 30 हज़ार 70 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.17 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 93.26 फीसदी हो गया है यानी अब तक कुल मरीज़ों में से 82 लाख 49 हज़ार 579 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 5.26 फीसदी यानी 4 लाख 65 हज़ार 478 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 12 करोड़ 56 लाख 98 हज़ार 525 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 8 लाख 61 हज़ार 706 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,548 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 4,581 मामले, दिल्ली से 3,235 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,053 मामले, महाराष्ट्र से 2,544 मामले, राजस्थान से 2,184 मामले, हरियाणा से 1,957 मामले, तमिलनाडु से 1,819 मामले, कर्नाटक से 1,565 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,401 मामले, गुजरात से 1,070 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,056 मामले और पंजाब से 1,053 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही मध्य प्रदेश से 870 मामले, ओडिशा से 753 मामले, छत्तीसगढ़ से 530 मामले, तेलंगाना से 502 मामले, जम्मू और कश्मीर से 460 मामले, हिमाचल प्रदेश से 383 मामले, बिहार से 306 मामले, मणिपुर से 235 मामले, उत्तराखंड से 213 मामले, चंडीगढ़ से 168 मामले, नागालैंड से 135 मामले, झारखंड से 129 मामले, असम से 93 मामले, गोवा से 58 मामले, सिक्किम से 42 मामले, लद्दाख से 40 मामले, मेघालय से 33 मामले, पुडुचेरी से 25 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 20 मामले, त्रिपुरा से 17 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 9 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 6 मामले, मिज़ोरम से 3 नए मामले सामने आए है |

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 435 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें दिल्ली में 95 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 60 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 51 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 30 मरीज़ों की मौत हुई, केरल और कर्नाटक में 21-21 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 18 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 17 मरीज़ों की मौत हुई और छत्तीसगढ़ में 16 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही आंध्र प्रदेश में 14 मरीज़ों की मौत हुई, तमिनाडु में 12 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 11 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 10 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 9 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 8 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 7 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 6 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और उत्तराखंड में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा, तेलंगाना और मणिपुर में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई और दो-दो मरीज़ों की मौत असम, चंडीगढ़, झारखंड, सिक्किम और त्रिपुरा में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Cartoon Click: Ah Democracy!, Wow Democracy!
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: आह लोकतंत्र!, वाह लोकतंत्र!
    27 Oct 2021
    हमारे गृह मंत्री से अच्छा लोकतंत्र का पाठ कौन पढ़ा सकता है। नहीं...नहीं...ये कोई व्यंग्य नहीं है, यक़ीन न हो तो लोकतंत्र को लेकर दिल्ली में आयोजित तीन दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री…
  • pegasus bench
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    पेगासस जासूसी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति
    27 Oct 2021
    पीठ ने कहा कि याचिकाओं में निजता के अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के उल्लंघन जैसे आरोप लगाए गए हैं, जिनकी जांच करने की ज़रूरत है।
  • tripura
    सत्यम श्रीवास्तव
    बांग्लादेश सीख रहा है, हिंदुस्तान सीखे हुए को भूल रहा है
    27 Oct 2021
    बांग्लादेश ने अपने से कहीं पुराने और कहीं बड़े हिंदुस्तान को न केवल आर्थिक प्रगति और उससे जुड़े गरीबी, पोषण और शिक्षा के मामले में पछाड़ दिया है, बल्कि एक बेहतर भविष्य रचने की दिशा में भी हिंदुस्तान को…
  • DISCOMS
    बिजली संशोधन कानून 2021: बिजली को तारों से अलग करने की कसरत!
    27 Oct 2021
    दुर्भाग्य से, बिजली के मामले में बाजार की विफलता के सबूत अपने सामने होने के बावजूद, वर्तमान सरकार ऐसी नीतियों को ही आगे बढ़ाने में लगी हुई है, जो इस क्षेत्र को और भी ख़तरे में डालने जा रही हैं।
  • law
    दित्सा भट्टाचार्य
    जजों की भारी कमी के बीच भारतीय अदालतों में 4.5 करोड़ मामले लंबित, कैदियों से खचाखच भरी जेलें
    27 Oct 2021
    उच्च न्यायालयों में 2019-2020 के बीच लंबित मामलों में 20 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि इसी अवधि में, अधीनस्थ न्यायालयों में ​13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।​
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License