NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 43 फ़ीसदी से ज़्यादा नए मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए 
देश में क़रीब एक महीने बाद कोरोना के 2 हज़ार से कम यानी 1,569 नए मामले सामने आए हैं | इसमें से 43 फीसदी से ज्यादा यानी 663 मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए हैं। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 May 2022
covid
Image courtesy : India Today

दिल्ली: देश में कोरोना का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 17 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में क़रीब एक महीने बाद कोरोना के 2 हज़ार से कम यानी 1,569 नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं| दिल्ली में एक दिन के भीतर कोरोना के मामलों में 63 फ़ीसदी की कमी आयी है। दिल्ली पिछले 24 घंटों में कोरोना के 377 मामले सामने आए हैं, जबकि इससे पहले 16 मई को 613 मामले सामने आए थे। दिल्ली में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3,228 हो गयी है। 

साथ ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामले कम हुए हैं | हरियाणा में 24 घंटो में कोरोना के 218 मामले और उत्तर प्रदेश में 138 मामले सामने आए हैं | हरियाणा में 168 मामले गुरुग्राम से और 28 मामले फरीदाबाद से सामने आए हैं | यानी हरियाणा में 90 फीसदी से ज्यादा मामले दिल्ली से सटे दो जिलों गुरुग्राम और फरीदाबाद से सामने आए है | वहीं उत्तर प्रदेश में 138 नए मामलों में से 70 मामले नोएडा, 20 मामले गाजियाबाद और 11 मामले लखनऊ से सामने आए हैं और बाक़ी 37 मामले अन्य जिलों से सामने आए हैं। वहीं हम पूरे दिल्ली एनसीआर की बात करें तो कोरोना के 43 फीसदी से ज्यादा नए मामले, दिल्ली एनसीआर से ही सामने आए हैं | 

इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 19 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से 18 मरीज़ों की मौत केरल में हुई और एक मरीज़ की मौत दिल्ली में हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,467 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज 917 मामले कम हुए हैं। 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 25 हज़ार 370 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 260 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 84 हजार 710 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.04 फ़ीसदी यानी 16 हज़ार 400 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 91 करोड़ 48 लाख 94 हज़ार 858 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 10 लाख 78 हज़ार 5 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 84 करोड़ 44 लाख 91 हज़ार 640 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 3 लाख 57 हज़ार 484 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,569 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 377 मामले, केरल से 321 मामले, हरियाणा से 218 मामले, उत्तर प्रदेश से 138 मामले, महाराष्ट्र से 129 मामले, कर्नाटक से 98 मामले, राजस्थान से 69 मामले, गुजरात से 33 मामले, तमिलनाडु से 31 मामले, तेलंगाना से 28 मामले, मध्य प्रदेश से 23 मामले, मिज़ोरम से 22 मामले, पंजाब से 18 मामले और पश्चिम बंगाल से 14 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, उत्तराखंड और गोवा से 11-11 मामले, ओड़िशा से 7 मामले, हिमाचल प्रदेश से 6 मामले, आंध्र प्रदेश से 5 मामले, छत्तीसगढ़ और बिहार से 3-3 मामले, जम्मू कश्मीर से 2 मामले और एक-एक मामला पुडुचेरी और चंडीगढ़ से सामने आया है। बीते दिन असम, झारखण्ड, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़
    संगम
    बहुसंख्यकवादी प्रवृत्तियों पर सवाल उठाया जाना बेहद ज़रूरी: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़
    20 Jul 2021
    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि बहुसंख्यकवादी प्रवृत्तियों पर सवाल उठाया जाना बेहद ज़रूरी इसलिए है, क्योंकि यह राष्ट्र एक-एक नागरिक से की गयी कुछ प्रतिबद्धताओं और उनके…
  • 14 जुलाई, 2021 को पाकिस्तान के सुदूर उत्तर खैबर पख़्तूनख़्वा में विस्फ़ोट के बाद एक बस के खड्डे में गिरने से नौ चीनी नागरिकों की मौत हो गई।
    एम. के. भद्रकुमार
    पाकिस्तान का भू-अर्थशास्त्र बेहतर काम कर रहा है
    20 Jul 2021
    चार देशों के गठबंधन (QUAD) का विचार बाइडेन प्रशासन को इस एहसास के बाद आया कि "शांति और क्षेत्रीय संपर्क परस्पर मज़बूत होने चाहिए", इस बात को चीन ने लगभग एक दशक पहले महसूस कर लिया था।
  • एमपी : आंकड़ों में खुलासा, बीजेपी के 39%, कांग्रेस के 34% विधायकों के 3 से ज़्यादा बच्चे
    काशिफ़ काकवी
    एमपी : आंकड़ों में खुलासा, बीजेपी के 39%, कांग्रेस के 34% विधायकों के 3 से ज़्यादा बच्चे
    20 Jul 2021
    वर्ष 2000 में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नौकरियों और पंचायती राज चुनावों में 2 चाइल्ड पॉलिसी को अपनाया था। मगर 2005 में बीजेपी सरकार ने पंचायत चुनावों से इस नीति को हटा दिया था।
  • pegasus spyware case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    पेगासस जासूसी मामला: विपक्ष ने सरकार पर उठाए गंभीर सवाल, गृह मंत्री को बर्ख़ास्त करने की मांग
    19 Jul 2021
    कांग्रेस और वाम दलों समेत लगभग पूरे विपक्ष ने पेगासस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए जांच की मांग की है। कांग्रेस ने इस कांड को लेकर भाजपा को ‘भारतीय जासूस पार्टी’ करार दिया और गृह मंत्री अमित शाह की…
  • Erendro Leichombam
    भाषा
    रासुका के तहत गिरफ़्तार मणिपुर के राजनीतिक कार्यकर्ता न्यायालय के आदेश के बाद रिहा
    19 Jul 2021
    भाजपा नेताओं की आलोचना करने पर रासुका के तहत हिरासत में लिए गए मणिपुर के राजनीतिक कार्यकर्ता लिचोमबाम इरेंद्रो के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि उन्हें एक दिन भी जेल में नहीं रखा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License