NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामले घटकर 1.15 फ़ीसदी हुए
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,166 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.15 फ़ीसदी यानी 3 लाख 69 हज़ार 846 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
17 Aug 2021
कोरोना
Image courtesy : India Today

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 17 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज सात दिन बाद कोरोना के 30 हज़ार से कम यानी 25,166 नए मामले दर्ज किए गए है | इसके अलावा 24 घंटों में 437 मरीज़ों की मौत हुई है | साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 36,830 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 12,101 मामले कम हुए हैं।

देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 22 लाख 50 हज़ार 679 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 32 हज़ार 79 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.51 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 14 लाख 48 हज़ार 754 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.15 फ़ीसदी यानी 3 लाख 69 हज़ार 846 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 55 करोड़ 47 लाख 30 हज़ार 609 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 88 लाख 13 हज़ार 919 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 49 करोड़ 66 लाख 29 हज़ार 524 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 15 लाख 63 हज़ार 985 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,166 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 12,294 मामले, महाराष्ट्र से 4,145 मामले, तमिलनाडु से 1,851 मामले, कर्नाटक से 1,065 मामले, आंध्र प्रदेश से 909 मामले, ओडिशा से 868 मामले, असम से 758 मामले, मिज़ोरम से 639 मामले, पश्चिम बंगाल से 502 मामले, तेलंगाना से 405 मामले, मेघालय से 352 मामले, हिमाचल प्रदेश से 276 मामले, मणिपुर से 275 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 165 मामले और त्रिपुरा से 132 मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 77 मामले, छत्तीसगढ़ से 68 मामले, गोवा से 62 मामले, पुडुचेरी से 49 मामले, नागालैंड से 44 मामले, झारखंड से 35 मामले, पंजाब से 30 मामले, दिल्ली से 27 मामले, हरियाणा से 22 मामले, सिक्किम से 20 मामले, उत्तराखंड से 18 मामले, उत्तर प्रदेश से 17 मामले, गुजरात और बिहार से 14-14 मामले, राजस्थान से 11 मामले, मध्य प्रदेश से 7 मामले, लक्षद्वीप से 6 मामले, लद्दाख से 4 मामले, चंडीगढ़ और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 2-2 मामले और एक मामला अंडमान निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 437 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 142 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 100 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 66 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और कर्नाटक में 28-28 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 13 मरीज़ों की मौत हुई और असम में 10 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पश्चिम बंगाल में 9 मरीज़ों की मौत हुई,  मेघालय में 8 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 6 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 4 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम, हरियाणा और पंजाब में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • सबरंग इंडिया
    सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति ने आशीष मिश्रा को दी गई जमानत रद्द करने की सिफारिश की
    02 Apr 2022
    सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को 4 अप्रैल, 2022 तक एसआईटी द्वारा जारी रिपोर्ट का जवाब देने का निर्देश दिया
  • विजय विनीत
    यूपी बोर्डः पेपर लीक प्रकरण में "अमर उजाला" ने जेल जाने वाले अपने ही पत्रकारों से क्यों झाड़ लिया पल्ला?
    02 Apr 2022
    "मीडिया घरानों पर काबिज पूंजीपति भाजपा सरकार की जी-हुजूरी में चारणयुग को भी मात देने लगे हैं। इससे बड़े शर्म की बात और क्या हो सकती है कि जिन मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को सरकार और सरकारी मशीनरी…
  • तारो जूनिगा सिल्वा
    चिली की नई संविधान सभा में मज़दूरों और मज़दूरों के हक़ों को प्राथमिकता..
    02 Apr 2022
    संवैधानिक सभा की प्रक्रिया में श्रमिक खुद की एक यूनियन  भी बना रहे हैं ताकि श्रमिक अधिकारों को प्राथमिकता दी जा सके।
  • एम.ओबैद
    बीजेपी बिहार की सत्ता हासिल करना चाहती है या नीतीश सौंपना चाहते हैं!
    02 Apr 2022
    "नीतीश कुमार को लेकर जो अटकलें सरेआम हैं, वे कोई नई नहीं हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से ये चर्चा तेज है। उसी समय से इसकी सुगबुगाहट थी कि कम सीट मिलने पर भी नीतीश कुमार को सीएम बनाया गया है।"
  • तारिक अनवर
    सोनभद्र के ग्रामीणों को बीमार, अपंग बनाते पीने के पानी में मिले दूषित पदार्थ  
    02 Apr 2022
    फ़्लोरोसिस, सिलिकोसिस, कैंसर, टीबी आदि जैसी बीमारियों से पीड़ित इन ग्रामीणों का आरोप है कि सोनभद्र और सिंगरौली में स्थित थर्मल प्लांट से रसायनों का ख़तरनाक़ मिश्रण भू-जल और मिट्टी में रिस रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License