NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 7,145 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले 100 के पार हुए 
देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 84 हज़ार 565 हो गयी है वही ओमिक्रॉन के 24 नए मामलों के साथ देश में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या बढ़कर 113 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
18 Dec 2021
covid
Image courtesy : MInt

दिल्ली: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का ख़तरा ओर भी तेजी से बढ़ता जा रहा है |  कल शुक्रवार को ओमिक्रॉन के एक दिन के सबसे ज्यादा यानी 24 मामले सामने आए हैं | जिनमें दिल्ली से 12 मामले, महाराष्ट्र से 8 मामले और दो-दो मामले केरल और उत्तर प्रदेश से सामने आए हैं|  देश में अब ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 113 हो गयी है। साथ ही उत्तर प्रदेश में 2 मामले सामने आने के बाद ओमिक्रॉन देश के 12 राज्यों में फैल गया है।

साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 18 दिसम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटो में कोरोना के 7,145 नए मामले दर्ज किये गए और 289 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 8,706 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,850 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 33 हज़ार 194 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 77 हज़ार 158 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.38 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 41 लाख 71 हज़ार 471 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.24 फ़ीसदी यानी 84 हज़ार 565 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 36 करोड़ 66 लाख 5 हज़ार 173 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 62 लाख 6 हज़ार 244 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 66 करोड़ 28 लाख 97 हज़ार 388 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 12 लाख 45 हज़ार 402 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,145 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 3,471 मामले, महाराष्ट्र से 902 मामले, तमिलनाडु से 621 मामले, पश्चिम बंगाल से 580 मामले, कर्नाटक से 238 मामले, तेलंगाना से 181 मामले, ओडिशा से 154 मामले, जम्मू और कश्मीर से 136 मामले, असम से 130 मामले, आंध्र प्रदेश से 127 मामले, मिज़ोरम से 111 मामले, दिल्ली से 69 मामले, गुजरात से 60 मामले, हिमाचल प्रदेश से 57 मामले, गोवा से 50 मामले, पंजाब से 39 मामले और हरियाणा से 27 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, उत्तर प्रदेश से 22 मामले, मध्य प्रदेश से 21 मामले, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड से 20-20 मामले, झारखण्ड से 19 मामले, लद्दाख से 17 मामले, राजस्थान से 16 मामले, मेघालय से 12 मामले, मणिपुर ने 11 मामले, बिहार और त्रिपुरा से 8-8 मामले, पुडुचेरी से 7 मामले, चंडीगढ़ से 5 मामले, सिक्किम से 3 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 2 मामले और एक मामला नागालैंड से सामने आया है | बीते दिन अरुणाचल प्रदेश, लक्ष्द्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 289 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 243 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 12 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 11 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 7 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत तेलंगाना, ओडिशा, मिज़ोरम, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, लद्दाख और राजस्थान में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
Omicron

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Lebanon
    पीपुल्स डिस्पैच
    लेबनान में ड्राइवरों और परिवहन कर्मचारियों को लेकर सरकारी उदासीनता के ख़िलाफ़ हड़ताल
    15 Jan 2022
    हड़ताली श्रमिकों ने कई प्रमुख राजमार्गों और सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और सरकार से बढ़ती महंगाई के मद्देनज़र ईंधन और दूसरी वस्तुओं पर दी जा रही पिछली सब्सिडी को बहाल करने की मांग की।
  • Akhilesh
    रवि शंकर दुबे
    स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ कई विधायक सपा में शामिल, अखिलेश बोले ‘’हिट विकेट हो गए बाबा’’
    14 Jan 2022
    यूपी चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी बिसात बिछा रही हैं, ऐसे में अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ कई विधायकों को पार्टी में शामिल कराकर बीजेपी करारा झटका दिया है।  
  • nato
    न्यूज़क्लिक टीम
    अमेरिका-नेटो के निशाने पर रूस, उक्रैन पर खलबली
    14 Jan 2022
    पड़ताल दुनिया भर की में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने अमेरिका व रूस और नेटो पर रूस के शीर्ष नेताओं की बैठक, उक्रैन को लेकर चल रहे विवाद पर न्यूज़ क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से बातचीत की।…
  • Privatization
    न्यूज़क्लिक टीम
    बैंक निजीकरण का खेल
    14 Jan 2022
    बैंकों के निजीकरण के लिए तर्क दिया जाता है कि सरकारी बैंक ठीक तरह से काम नहीं कर रहे और वे नुकसान झेल रहे हैं हैं। आखिर क्यों सरकारी बैंक घाटे में चलते हैं? क्या है इसका कारण ? जानते हैं ऑनिंद्यो से
  • YATI NARSINGHANAND
    रवि शंकर दुबे
    यति नरसिंहानंद से क्यों डर रही है सरकार? आज भी खुलेआम दे रहा चुनौती
    14 Jan 2022
    डासना मंदिर का महंत यति नरसिंहानंद हरिद्वार संसद के बाद से अभी तक आज़ाद घूम रहा है और लगातार दूसरे धर्मों पर कीचड़ उछाल रहा है, ऐसे में सवाल है कि अभी तक उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया, आखिर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License