NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
देश में 230 दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक उपचाराधीन मरीज
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में सोमवार से ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामलों में 8.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
भाषा
18 Jan 2022
covid
Image courtesy : NDTV

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,38,018 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,76,18,271 हो गई। संक्रमण के कुल मामलों में कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के 8,891 मामले भी शामिल हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17,36,628 हो गई है, जो कुल मामलों का 4.62 प्रतिशत है। देश में 230 दिन में उपचाराधीन मरीजों की यह संख्या सर्वाधिक है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 80,287 की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं, 310 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,86,761 हो गई। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 94.09 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में सोमवार से ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामलों में 8.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, हरेक संक्रमित के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण मुमकिन नहीं है, लेकिन इस मौजूदा लहर में अधिकतर मामले ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के ही हैं।

देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 310 मामले सामने आए हैं, उनमें से 72 मामले केरल के और 33 मामले पश्चिम बंगाल के हैं।
       
आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 4,86,761 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,41,832, केरल के 50,904, कर्नाटक के 38,445, तमिलनाडु के 37,009, दिल्ली के 25,387, उत्तर प्रदेश के 22,972 और पश्चिम बंगाल के 20,121 लोग थे।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Omicron
Omicron variant

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • दिल्ली में मिन्टो रोड की पुरानी तस्वीर शेयर की गयी, लोगों ने जलभराव की मौजूदा स्थिति बताया
    प्रियंका झा
    दिल्ली में मिन्टो रोड की पुरानी तस्वीर शेयर की गयी, लोगों ने जलभराव की मौजूदा स्थिति बताया
    15 Jul 2021
    इस तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च हमें 2020 की रिपोर्ट्स तक ले जाता है. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस में 24 जुलाई, 2020 को छपी रिपोर्ट में ये तस्वीर है. इसे मिन्टो ब्रिज अंडरपास का बताया गया है.
  • ECI
    भाषा
    बंगाल उपचुनाव: तृणमूल ने ‘‘देरी’’ के लिए निर्वाचन आयोग की आलोचना की
    14 Jul 2021
    कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वह याचिका सुनवाई के लिए बुधवार को स्वीकार कर ली, जिसमें विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के निर्वाचन…
  • आबादी-नीति के दंडात्मक कानून की राजनीति और कोरोना में काँवड़ की आजादी!
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    आबादी-नीति के दंडात्मक कानून की राजनीति और कोरोना में काँवड़ की आजादी!
    14 Jul 2021
    ऐसे प्रोटोकॉल का हाल पिछले कुंभ मेले और पंचायती चुनाव में देखा जा चुका है. #AajKiBaat के नये एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार Urmilesh बता रहे हैं, आबादी-नीति के दंडात्मक कानून की क्या है असल राजनीति और…
  • modi-mamata
    शंभूनाथ शुक्ल
    पश्चिम बंगाल: क्या हैं विधान परिषद की राजनीति के मायने?
    14 Jul 2021
    पश्चिम बंगाल उन राज्यों में से था, जिनमें विधान परिषद थी। 1952 में मुख्यमंत्री बिधानचंद्र रॉय ने इसका गठन किया था। किंतु 1969 में तत्कालीन संयुक्त मोर्चा सरकार ने इसे भंग कर दिया। अब 52 वर्ष बाद इसे…
  • खोरी गाँव में घरों का तोड़ा जाना शुरू, यूपी सरकार को SC का नोटिस और अन्य ख़बरें
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोरी गाँव में घरों का तोड़ा जाना शुरू, यूपी सरकार को SC का नोटिस और अन्य ख़बरें
    14 Jul 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंड अप में आज हम बात करेंगे खोरी गाँव में घरों के तोड़े जाने की शुरूआत, SC का यूपी सरकार को नोटिस और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License