NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 35,871 नए मामले, एक्टिव मामले हुए ढाई लाख के पार 
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 35,871 नए मामले सामने आए और 172 मरीज़ों की मौत हुई है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2.19 फ़ीसदी यानी 2 लाख 52 हज़ार 364 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
18 Mar 2021
कोरोना

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 18 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35,871 नए मामले सामने आए और 172 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमे 64 फीसदी से ज्यादा यानि 23,179 नए मामले अकेले महाराष्ट्र से सामने आए है | साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 17,741 मरीज़ों को ठीक किया गया है और एक्टिव मामलों में 17,958 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 14 लाख 74 हज़ार 605 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 59 हज़ार 216 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 96.41 फीसदी यानी 1 करोड़ 10 लाख 63 हज़ार 25 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2.19 फ़ीसदी यानी 2 लाख 52 हज़ार 364 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 3 करोड़ 71 लाख 43 हज़ार 255 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 20 लाख 78 हज़ार 719 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 23 करोड़ 3 लाख 13 हज़ार 163 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 10 लाख 63 हज़ार 379 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35,871 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 23,179 मामले, केरल से 2,098 मामले, पंजाब से 2,013 मामले, कर्नाटक से 1,275 मामले, गुजरात से 1,122 मामले, तमिलनाडु से 945 मामले, छत्तीसगढ़ से 887 मामले, मध्य प्रदेश से 832 मामले, हरियाणा से 555 मामले, दिल्ली से 536 मामले, राजस्थान से 313 मामले, पश्चिम बंगाल से 303 मामले, तेलंगाना से 278 मामले, उत्तर प्रदेश से 260 मामले, आंध्र प्रदेश से 253 मामले, चंडीगढ़ से 201 मामले, हिमाचल प्रदेश से 167 मामले, जम्मू और कश्मीर से 126 मामले और उत्तराखंड से 110 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही झारखंड और ओडिशा से 82-82 मामले, गोवा से 73 मामले, बिहार से 58 मामले, पुडुचेरी से 52 मामले, असम से 33 मामले, लक्षद्वीप से 14 मामले, मणिपुर से 8 मामले, त्रिपुरा, सिक्किम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और मिज़ोरम से तीन-तीन मामले और दो-दो नए मामले मेघालय और लद्दाख से सामने आए है | बीते दिन अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 172 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 84 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 35 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 13 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 8 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 6 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और हरियाणा में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना में हुई, दो मरीज़ों की मौत मध्य प्रदेश में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गोवा, बिहार और मिज़ोरम में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • ROAD
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड: बारिश से भारी संख्या में सड़कों और पुलों का बहना किसका संकेत?
    31 Aug 2021
    उत्तराखंड के सभी पहाड़ी जिलों के अधिकांश मुख्य मार्गों पर लैंडस्लाइड की घटनायें हुई हैं, जिससे भारी संख्या में सड़कें बंद हैं, इसके अलावा ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कें भी बड़ी संख्या में बंद हैं। …
  • DR JUSTICE D.Y. CHANDRACHUD
    डॉ. न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़
    "सत्ता से सच बोलना: नागरिक और क़ानून ": डॉ. न्यायमूर्ति डी.वाई.चंद्रचूड़ का न्यायमूर्ति एम.सी. छागला स्मृति व्याख्यान में दिया गया संपूर्ण व्याख्यान  
    31 Aug 2021
    मैं इस बात से इन्कार नहीं करूंगा कि हमारे सामने चुनौती कठिन है और इसके लिए हम सभी की तरफ़ से निरंतर कोशिश करने की ज़रूरत है।
  •  मध्य प्रदेश में स्थानीय निकायों में जनभागीदारी के बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं का सत्ता में सीधा भर्ती अभियान!
    सत्यम श्रीवास्तव
    मध्य प्रदेश में स्थानीय निकायों में जनभागीदारी के बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं का सत्ता में सीधा भर्ती अभियान!
    31 Aug 2021
    कभी शांत प्रदेश कहा जाने वाला मध्य प्रदेश इन दिनों सांप्रदायिकता की प्रयोगशाला बन रहा है उसमें स्थानीय निकायों में अपने कार्यकर्ताओं को शामिल करने से उन तत्वों को न केवल सत्ता का खुला संरक्षण मिलने…
  • thiland
    पीपल्स डिस्पैच
    विरोध तेज़ होने पर थाईलैंड सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव
    31 Aug 2021
    भ्रष्टाचार और महामारी के कुप्रबंधन के आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा और उनके मंत्रिमंडल के पांच अन्य सदस्यों को विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा रहा है।
  • yaman
    पीपल्स डिस्पैच
    यमन में सऊदी हमले के पीड़ित परिवारों के लोगों का आईसीसी से युद्ध अपराधों की जांच का आग्रह
    31 Aug 2021
    सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन में कुछ देश आईसीसी के रोम अधिनियम के हस्ताक्षरकर्ता हैं। ये अधिनियम कई मानवाधिकारों के उल्लंघन और मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों को आईसीसी के अधिकार क्षेत्र के अधीन लाता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License