NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: कई राज्यों में मामले बढ़े, दिल्ली-एनसीआर में फिर सख़्ती बढ़ी 
देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने कोरोना के नियमों का पालन करने जोर दिया है, और मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा |
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Apr 2022
covid
Image courtesy : Hindustan Times

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 19 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,247 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में आज फिर 500 से ज़्यादा नए मामले सामने आए है | दिल्ली में मौजूदा हालात को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) कल बुधवार को बैठक करने जा रहा है। जिसमें मौजूदा स्थिति को देखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं | 

वहीं उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 115 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से गौतमबुद्ध नगर में 65 मामले, गाजियाबाद में 20 मामले और लखनऊ में 10 मामले सामने आए हैं | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन जिलों में स्थिति पर गंभीरता से नजर रखी जाए | साथ ही गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और लखनऊ जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है | सीएम योगी ने कहा है की इन जिलों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिह्नित कर वैक्सीनेट किया जाए और कोरोना के सिम्टम्स वाले लोगों की कोविड टेस्टिंग कराई जाए | 

हरियाणा सरकार ने भी सोमवार को दिल्ली से सटे 4 जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है | गुरुग्राम में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है | हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 234 नए मामले सामने आए इनमें से 198 गुरुग्राम से जबकि 21 फरीदाबाद से सामने आए है | दिल्ली से सटे जिलों में एहतियात के तौर पर मास्क पहनना जरूरी कर दिया है | स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि तत्काल मास्क पहनना अनिवार्य होगा और मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा | 

देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत भरी खबर यह सामने आ रही की कोरोना से संक्रमित लोगों की मृत्यु दर में बड़ी गिरावट आयी है | बीते दिन कोरोना से मात्र एक मरीज़ की मौत हुई है | साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 928 मरीज़ों को ठीक किया गया है।

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 45 हज़ार 527 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 21 हज़ार 966 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.76 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 11 हजार 701 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 806 हो गयी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 86 करोड़ 72 लाख 15 हज़ार 865 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 16 लाख 89 हज़ार 995 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 83 करोड़ 25 लाख 6 हज़ार 755 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 1 हज़ार 909 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,247 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 501 मामले, हरियाणा से 234 मामले, उत्तर प्रदेश से 115 मामले, मिज़ोरम से 99 मामले, महाराष्ट्र से 59 मामले, कर्नाटक से 53 मामले, पंजाब से 29 मामले, तमिलनाडु से 27 मामले, तेलंगाना से 20 मामले, पश्चिम बंगाल से 17 मामले, हिमाचल प्रदेश से 15 मामले, ओड़िशा और गुजरात से 13-13 मामले और राजस्थान से 12 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, उत्तराखंड से 9 मामले, गोवा से 6 मामले, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर से 5-5 मामले, झारखण्ड और चंडीगढ़ से 3-3 मामले, बिहार और मणिपुर से 2-2 मामले और एक-एक मामला आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, मेघालय और सिक्किम से सामने आया है | बीते दिन असम, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है। 

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Corona in Delhi

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Why are you Making new India a Hateful Mobocracy, Modi ji!
    न्यूज़क्लिक टीम
    'नये भारत' को नफ़रती भीड़तंत्र क्यों बना रहे हैं, मोदी जी!
    26 Oct 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने विज्ञापनों-फिल्मों से लेकर खिलाड़ियों को नफ़रती ब्रिगेड द्वारा निशाने पर लिये जाने के पीछे के मकसद का खुलासा किया। साथ ही भीमा कोरेगांव केस में जेल में बंद…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    डीबीसी कर्मचारियों का धरना, लखीमपुर हिंसा पर SC में सुनवाई और अन्य ख़बरें
    26 Oct 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी दिल्ली में डीबीसी कर्मचारियों का धरना, सुप्रीम कोर्ट में लखीमपुर हिंसा पर सुनवाई और अन्य ख़बरों पर
  • cpim
    एम.ओबैद
    प्रीपेड बिजली मीटर के ख़िलाफ़ भाकपा-माले का प्रदर्शन, आंदोलन तेज़ करने का आह्वान
    26 Oct 2021
    पार्टी ने इसे ग़रीब और मध्यम वर्ग विरोधी बताया और सरकार से इस फ़ैसले को पलटने की मांग करते हुए पुराना पोस्ट पेड मीटर ही रखने की मांग की है।
  • Climate Change
    सीमा शर्मा
    उत्तराखंड: जलवायु परिवर्तन की वजह से लौटते मानसून ने मचाया क़हर
    26 Oct 2021
    मौसम वैज्ञानिकों ने असमय होने वाली बारिश के लिए, इस साल देश में ज़्यादा देर तक ठहरे दक्षिणपश्चिमी मानसून को ज़िम्मेदार बताया है। ज़मीन के ऊपर मौजूद ज़्यादा आर्द्रता ने मौसम की स्थितियों को एक नए मौसम…
  • Mehsi oyster button industry
    शशि शेखर
    बिहार: मेहसी सीप बटन उद्योग बेहाल, जर्मन मशीनों पर मकड़ी के जाल 
    26 Oct 2021
    बिहार के पूर्वी चंपारण के मेहसी स्थित विश्व प्रसिद्ध सीप-बटन उद्योग की मशीनों पर मकड़ी के जाले लग चुके हैं। बिजली की सप्लाई नहीं है। उद्योग यूनिट दर यूनिट बंद हो रहे हैं। इस उद्योग के कारीगर पंजाब-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License