NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2.82 लाख से ज़्यादा नए मामले, 441 मरीज़ों की मौत
देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4.83 फ़ीसदी यानी 18 लाख 31 हज़ार हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
19 Jan 2022
देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4.83 फ़ीसदी यानी 18 लाख 31 हज़ार हो गयी है।

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 19 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,82,970 नए मामले सामने आए हैं। वही कल मंगलवार को कोरोना के 2 लाख 38 हज़ार मामले सामने आए थे, यानी एक दिन में कोरोना के मामलों में क़रीब 45 हज़ार की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि कारण साफ है, टेस्टिंग की संख्या में कमी या बढ़ोतरी करने पर कोरोना के मामले घट, बढ़ रहे हैं।

बीते दिन कोरोना के सबसे ज़्यादा मामले कर्नाटक से सामने आए हैं। कर्नाटक में 24 घंटो में कोरोना के 41,457 नए मामले सामने आए, वहीं महाराष्ट्र से 39,207, केरल से 28,481 और तमिलनाडु से 23,888 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में 441 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि अच्छी ख़बर यह है की इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,88,157 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 94,372 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 79 लाख 1 हज़ार 241 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 87 हज़ार 202 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 93.88 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 55 लाख 83 हज़ार 39 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4.83 फ़ीसदी यानी 18 लाख 31 हज़ार हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 58 करोड़ 88 लाख 47 हज़ार 554 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 76 लाख 35 हज़ार 229 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 70 करोड़ 74 लाख 21 हज़ार 650 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 18 लाख 69 हज़ार 642 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,82,970 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें कर्नाटक से 41,457 मामले, महाराष्ट्र से 39,207 मामले, केरल से 28,481 मामले, तमिलनाडु से 23,888 मामले, गुजरात से 17,119 मामले, उत्तर प्रदेश से 14,701 मामले, दिल्ली से 11,684 मामले, ओडिशा से 11,086 मामले, पश्चिम बंगाल से 10,430 मामले, राजस्थान से 9,711 मामले, हरियाणा से 8,388 मामले, असम से 8,072 मामले, मध्य प्रदेश से 7,154 मामले, आंध्र प्रदेश से 6,996 मामले, पंजाब से 6,487 मामले, छत्तीसगढ़ से 5,614 मामले और जम्मू कश्मीर से 4,651 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, बिहार से 4,551 मामले, उत्तराखंड से 4,482 मामले, हिमाचल प्रदेश से 3,084 मामले, तेलंगाना से 2,983 मामले, गोवा से 2,522 मामले, झारखण्ड से 2,514 मामले, पुडुचेरी से 2,093 मामले, मिज़ोरम से 1,313 मामले, चंडीगढ़ से 1,275 मामले, त्रिपुरा से 1,242 मामले, मणिपुर से 380 मामले, सिक्किम से 374 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 350 मामले, मेघालय से 275 मामले, लद्दाख से 164 मामले, नागालैंड से 89 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 84 मामले, लक्षद्वीप से 42 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 27 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 441 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 122 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 53 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 38 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 34 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 29 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 27 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 20 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 16 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 12 मरीज़ों की मौत हुई और गुजरात में 10 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 8 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड और गोवा में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 5 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखण्ड और त्रिपुरा में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और पुडुचेरी में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, चंडीगढ़, सिक्किम और मेघालय में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Omicron variant
Omicron
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • general strike
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों है 28-29 मार्च को पूरे देश में हड़ताल?
    27 Mar 2022
    भारत के औद्योगिक श्रमिक, कर्मचारी, किसान और खेतिहर मज़दूर ‘लोग बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ 28-29 मार्च 2022 को दो दिवसीय आम हड़ताल करेंगे। इसका मतलब यह है कि न सिर्फ देश के विशाल विनिर्माण क्षेत्र…
  • Bhagat Singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    शहीद भगत सिंह के इतिहास पर एस. इरफ़ान हबीब
    27 Mar 2022
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस एपिसोड में नीलांजन ने बात की है इतिहासकार एस. इरफ़ान हबीब से भगत सिंह के इतिहास पर।
  • Raghav Chadha
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: पंजाब में राघव चड्ढा की भूमिका से लेकर सोनिया गांधी की चुनौतियों तक..
    27 Mar 2022
    हर हफ़्ते की प्रमुख ख़बरों को लेकर एकबार फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन…
  • jaunpur violence against dalits
    विजय विनीत
    उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप
    27 Mar 2022
    आरोप है कि बदलापुर थाने में औरतों और बच्चियों को पीटने से पहले सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए। पहले उनके कपड़े उतरवाए गए और फिर बेरहमी से पीटा गया। औरतों और लड़कियों ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि वे…
  • सोनिया यादव
    अपने ही देश में नस्लभेद अपनों को पराया बना देता है!
    27 Mar 2022
    भारत का संविधान सभी को धर्म, जाति, भाषा, वेशभूषा से परे बिना किसी भेदभाव के एक समान होने की बात करता है, लेकिन नस्लीय भेद इस अनेकता में एकता की भावना को कलंकित करता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License