NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 48,786 नए मामले, आज फिर एक हज़ार से ज़्यादा मरीज़ों की मौत
देश में 24 घंटों में कोरोना के 48,786 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना से अब तक 3 लाख 99 हज़ार 459 लोग अपनी जान गंवा चुके है।
न्यूज़क्लिक टीम
01 Jul 2021
कोरोना
Image courtesy : DW

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 1 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48,786 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से फिर एक हज़ार से ज़्यादा यानि 1,005 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 61,588 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 13,807 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 4 लाख 11 हज़ार 634 हो गयी है। जिनमें से अब तक 3 लाख 99 हज़ार 459 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 96.96 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 94 लाख 88 हज़ार 918 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.72 फ़ीसदी यानी 5 लाख 23 हज़ार 257 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 33 करोड़ 57 लाख 16 हजार 19 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 27 लाख 60 हज़ार 345 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 41 करोड़ 20 लाख 21 हज़ार 494 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 19 लाख 21 हज़ार 450 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48,786 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 13,658 मामले, महाराष्ट्र से 9,771 मामले, तमिलनाडु से 4,506 मामले, आंध्र प्रदेश से 3,797 मामले, कर्नाटक से 3,382 मामले, ओडिशा से 3,371 मामले, असम से 2,479 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,478 मामले, तेलंगाना से 917 मामले, मणिपुर से 592 मामले, त्रिपुरा से 450 मामले, मिज़ोरम से 417 मामले, छत्तीसगढ़ से 403 मामले, जम्मू और कश्मीर से 364 मामले, मेघालय से 352 मामले, उत्तराखंड से 332 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 286 मामले और पुडुचेरी से 264 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही बिहार में 260 मामले, पंजाब से 258 मामले, गोवा से 240 मामले, सिक्किम से 220 मामले, उत्तर प्रदेश से 156 मामले, हिमाचल प्रदेश से 143 मामले, नागालैंड से 128 मामले, राजस्थान से 100 मामले, दिल्ली से 94 मामले, गुजरात से 90 मामले, हरियाणा से 87 मामले, झारखंड से 85 मामले, लद्दाख से 35 मामले, मध्य प्रदेश से 33 मामले, लक्षद्वीप से 28 मामले, चंडीगढ़ से 14 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 5 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से एक नया मामला सामने आया हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 1,005 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से उत्तराखंड में 221 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 142 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 141 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 113 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 111 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 48 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 35 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 30 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 29 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 19 मरीज़ों की मौत हुई और मध्य प्रदेश में 15 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 14-14 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 10 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 9 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और मेघालय में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा और दिल्ली में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश और बिहार में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान और गुजरात में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और नागालैंड में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • निखिल करिअप्पा
    कर्नाटक: वंचित समुदाय के लोगों ने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों, सूदखोरी और बच्चों के अनिश्चित भविष्य पर अपने बयान दर्ज कराये
    24 Mar 2022
    झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे कई बच्चों ने महामारी की वजह से अपने दो साल गँवा दिए हैं और वे आज भी स्कूल में पढ़ पाने में खुद को असमर्थ पा रहे हैं। 
  • आज का कार्टून
    कश्मीर फाइल्स की कमाई कश्मीरी पंडितों को देने के सवाल को टाल गए विवेक अग्निहोत्री
    24 Mar 2022
    सच के इर्द गिर्द झूठ की कहानी बुनकर लोगों के बीच फ़ैलाने की कवायद किसी न किसी तरह फायदा हासिल करने से जुडी कवायद होती है। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म कश्मीर फाइल्स भी यही है।
  • सरोजिनी बिष्ट
    बसपा की करारी हार पर क्या सोचता है दलित समाज?
    24 Mar 2022
    इस चुनाव में दलित वोटरों ने किस सोच के तहत अपना मत दिया? बसपा के विषय में आज उसके विचार किस ओर करवट ले रहे हैं? क्या उन्हें यह लगता है अब बसपा का चरित्र वो नहीं रहा जो तीन दशक पुराना था?
  • भाषा
    दिल्ली दंगे: जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को जमानत देने से अदालत का इनकार
    24 Mar 2022
    अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने 3 मार्च को खालिद और अभियोजन पक्ष के वकील की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान खालिद ने अदालत से कहा था कि अभियोजन पक्ष के पास उसके…
  • अजय कुमार
    सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUCET) सतही नज़र से जितना प्रभावी गहरी नज़र से उतना ही अप्रभावी
    24 Mar 2022
    भारत के शिक्षा क्षेत्र की बड़ी परेशानी यह है कि उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या ज़्यादा है और उच्च शिक्षा के नाम पर बढ़िया संस्थान कम हैं। किसी तरह की छंटनी की प्रक्रिया बनाने से ज़्यादा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License