NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में क़रीब 2 महीने बाद डेढ़ लाख से कम नए मामले दर्ज
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,27,510 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 6.72 फ़ीसदी यानी 18 लाख 95 हज़ार 520 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
01 Jun 2021
कोरोना
Image courtesy : India Today

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 1 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में क़रीब 2 महीने बाद कोरोना के डेढ़ लाख से कम यानी 1,27,510 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से आज 2,795 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,55,287 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,30,572 मामले कम हुए हैं।

देश के तीन राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है | हालांकि नए मामलों कम हो रहे हैं। लेकिन कोरोना से अब भी कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। महाराष्ट्र में 24 घंटों में 15,077 नए मामले दर्ज किए गए लेकिन इसी बीच 500 मरीज़ों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं तमिलनाडु में सबसे ज़्यादा 27,936 नए मामले दर्ज किए गए और 478 मरीज़ों ने जान गंवाई है और कर्नाटक में 16,604 नए मामले दर्ज किए गए और 411 मरीज़ों ने जान गंवाई है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 81 लाख 75 हज़ार 44 हो गयी है। जिनमें से अब तक 3 लाख 31 हज़ार 895 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 92.09 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 59 लाख 47 हज़ार 629 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 6.72 फ़ीसदी यानी 18 लाख 95 हज़ार 520 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 21 करोड़ 60 लाख 46 हज़ार 638 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 27 लाख 80 हज़ार 58 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 34 करोड़ 67 लाख 92 हज़ार 257 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 19 लाख 25 हज़ार 374 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,27,510 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें तमिलनाडु से 27,936 मामले, कर्नाटक से 16,604 मामले, महाराष्ट्र से 15,077 मामले, केरल से 12,300 मामले, पश्चिम बंगाल से 10,137 मामले, ओडिशा से 8,313 मामले, आंध्र प्रदेश से 7,943 मामले, असम से 4,348 मामले, तेलंगाना से 2,524 मामले, पंजाब से 2,192 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,163 मामले, गुजरात से 1,681 मामले, जम्मू और कश्मीर से 1,525 मामले, राजस्थान से 1,498 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,472 मामले, हरियाणा से 1,246 मामले, मध्य प्रदेश से 1,205 मामले, उत्तराखंड से 1,156 मामले और बिहार से 1,113 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही मणिपुर से 869 मामले, हिमाचल प्रदेश से 865 मामले, त्रिपुरा से 841 मामले, झारखंड से 831 मामले, दिल्ली से 648 मामले, पुडुचेरी से 627 मामले, गोवा से 602 मामले, मेघालय से 408 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 322 मामले, मिज़ोरम से 312 मामले, लद्दाख से 165 मामले, लक्षद्वीप से 149 मामले, सिक्किम से 146 मामले, चंडीगढ़ से 124 मामले, नागालैंड से 117 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 30 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 21 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण के कारण एक दिन में 2,795 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 500 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 478 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 411 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 174 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 151 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 131 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 118 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 98 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 86 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 82 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 68 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 65 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 59 मरीज़ों की मौत हुई और उत्तराखंड में 51 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मध्य प्रदेश में 48 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 37 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 35 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 32 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 24 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना, गुजरात और पुडुचेरी में 18-18 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 16 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर, झारखंड और मेघालय में 14-14 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 13 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 8 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 6 मरीज़ों की मौत हुई, सिक्किम में 3 मरीज़ों की मौत हुई, मिजोरम में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत लक्षद्वीप, लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • election
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव दूसरा चरण:  वोट अपील के बहाने सियासी बयानबाज़ी के बीच मतदान
    14 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कितने अहम हैं, ये दिग्गज राजनेताओं की सक्रियता से ही भांपा जा सकता है, मतदान के पहले तक राजनीतिक दलों और राजनेताओं की ओर से वोट के लिए अपील की जा रही है, वो भी बेहद तीखे…
  • unemployment
    तारिक़ अनवर
    उत्तर प्रदेश: क्या बेरोज़गारी ने बीजेपी का युवा वोट छीन लिया है?
    14 Feb 2022
    21 साल की एक अंग्रेज़ी ग्रेजुएट शिकायत करते हुए कहती हैं कि उनकी शिक्षा के बावजूद, उन्हें राज्य में बेरोज़गारी के चलते उपले बनाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
  • delhi high court
    भाषा
    अदालत ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 44 हजार बच्चों के दाख़िले पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा
    14 Feb 2022
    पीठ ने कहा, ‘‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम और पिछले वर्ष सीटों की संख्या, प्राप्त आवेदनों और दाखिलों की संख्या को लेकर एक संक्षिप्त और स्पष्ट जवाब दाखिल करें।’’ अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी।
  • ashok gehlot
    भाषा
    रीट पर गतिरोध कायम, सरकार ने कहा ‘एसओजी पर विश्वास रखे विपक्ष’
    14 Feb 2022
    इस मुद्दे पर विधानसभा में हुई विशेष चर्चा पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट मुख्य विपक्षी दल के विधायकों ने सदन में नारेबाजी व प्रदर्शन जारी रखा। ये विधायक तीन कार्यदिवसों से इसको लेकर सदन में प्रदर्शन कर…
  • ISRO
    भाषा
    इसरो का 2022 का पहला प्रक्षेपण: धरती पर नज़र रखने वाला उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित
    14 Feb 2022
    पीएसएलवी-सी 52 के जरिए धरती पर नजर रखने वाले उपग्रह ईओएस-04 और दो छोटे उपग्रहों को सोमवार को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया। इसरो ने इसे ‘‘अद्भुत उपलब्धि’’ बताया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License