NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,59,170 नए मामले, चौथे दिन भी रिकॉर्ड 1,761 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,59,170 नए मामले दर्ज किए गए। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 20 लाख 31 हज़ार 977 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
20 Apr 2021
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,59,170 नए मामले, चौथे दिन भी रिकॉर्ड 1,761 मरीज़ों की मौत

 दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 20 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,59,170 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से लगातार चौथे दिन भी रिकॉर्ड 1,761 मरीज़ों की मौत हुई। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,54,761 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,02,648 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 53 लाख 21 हज़ार 89 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 80 हज़ार 530 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में रिकवरी रेट घटकर 85.55 फ़ीसदी हो गया है, यानी देश में कुल पीड़ित मरीज़ों में से अब तक 1 करोड़ 31 लाख 8 हज़ार 582 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 13.26 फ़ीसदी यानी 20 लाख 31 हज़ार 977 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 12 करोड़ 71 लाख 29 हज़ार 113 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 32 लाख 76 हज़ार 555 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 26 करोड़ 94 लाख 14 हज़ार 35 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 15 लाख 19 हज़ार 486 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,59,170 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 58,924 मामले, उत्तर प्रदेश से 28,211 मामले, दिल्ली से 23,686 मामले, कर्नाटक से 15,785 मामले, छत्तीसगढ़ से 13,834 मामले, केरल से 13,644 मामले, मध्य प्रदेश से 12,897 मामले, राजस्थान से 11,967 मामले, गुजरात से 11,403 मामले, तमिलनाडु से 10,941 मामले, पश्चिम बंगाल से 8,426 मामले, बिहार से 7,487 मामले, हरियाणा से 6,842 मामले, आंध्र प्रदेश से 5,963 मामले, तेलंगाना से 5,926 मामले, पंजाब से 4,622 मामले, ओडिशा से 4,445 मामले, झारखंड से 4,290 मामले और उत्तराखंड से 2,160 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हिमाचल प्रदेश से 1,695 मामले, जम्मू और कश्मीर से 1,516 मामले, असम से 1,367 मामले, गोवा से 940 मामले, चंडीगढ़ से 612 मामले, पुडुचेरी से 565 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 299 मामले, लद्दाख से 175 मामले, लक्ष्यद्वीप से 117 मामले, मेघालय से 108 मामले, मिज़ोरम से 91 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 65 मामले, त्रिपुरा से 60 मामले, मणिपुर से 54 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 31 मामले, नागालैंड से 13 मामले और सिक्किम से 9 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 1,761 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 351 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 240 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 175 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 167 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 146 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 117 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 83 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 79 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 53 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 46 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 44 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 41 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 38 मरीज़ों की मौत हुई और हरियाणा में 33 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही आंध्र प्रदेश में 27 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 24 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 21 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 18 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 17 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 13 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 7 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 6 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 5 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा और चंडीगढ़ में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मेघालय और मणिपुर में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
Covid-19 India
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • working women
    सोनिया यादव
    ग़रीब कामगार महिलाएं जलवायु परिवर्तन के चलते और हो रही हैं ग़रीब
    03 Feb 2022
    सीमित संसाधनों में रहने वाली गरीब महिलाओं का जीवन जलवायु परिवर्तन से हर तरीके से प्रभावित हुआ है। उनके स्वास्थ्य पर बुरा होने के साथ ही उनकी सामाजिक सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है, इससे भविष्य में…
  • RTI
    अनुषा आर॰
    गुजरात में भय-त्रास और अवैधता से त्रस्त सूचना का अधिकार
    03 Feb 2022
    हाल ही में प्रदेश में एक आरटीआई आवेदक पर अवैध रूप से जुर्माना लगाया गया था। यह मामला आरटीआई अधिनियम से जुड़ी प्रक्रियात्मक बाधाओं को परिलक्षित करता है। यह भी दिखाता है कि इस कानून को नागरिकों के…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: ये दुःख ख़त्म काहे नहीं होता बे?
    03 Feb 2022
    तीन-तीन साल बीत जाने पर भी पेपर देने की तारीख़ नहीं आती। तारीख़ आ जाए तो रिज़ल्ट नहीं आता, रिज़ल्ट आ जाए तो नियुक्ति नहीं होती। कभी पेपर लीक हो जाता है तो कभी कोर्ट में चला जाता है। ऐसे लगता है जैसे…
  • Akhilesh Yadav
    भाषा
    लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादियों के साथ आएं अंबेडकरवादी : अखिलेश
    03 Feb 2022
    सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि, "मैं फिर अपील करता हूं कि हम सब बहुरंगी लोग हैं। लाल रंग हमारे साथ है। हरा, सफेद, नीला… हम चाहते हैं कि अंबेडकरवादी भी साथ आएं और इस लड़ाई को मजबूत करें।"
  • Rahul Gandhi
    भाषा
    मोदी सरकार ने अपनी नीतियों से देश को बड़े ख़तरे में डाला: राहुल गांधी
    03 Feb 2022
    कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि एक किंग हैं, शहंशाह हैं, शासकों के शासक हैं। राहुल गांधी ने दो उद्योगपतियों का उल्लेख करते हुए सदन में कहा कि कोरोना के समय कई…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License