NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1,553 नये मामले, 36 लोगों की मौत
देश में सामने आए नये मामलों में 88 फीसदी यानी 1,376 मामले 6 राज्यों से आये हैं जिनमें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और तमिलनाडु शामिल हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
20 Apr 2020
corona update

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज, सोमवार सुबह 8 बजे जारी आकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक कुल संक्रमितों की संख्या 17,265 पहुंच गयी है जिनमें से 543 लोगों की मौत चुकी है।  2,547 लोगों को स्वस्थ भी किया जा चुका है और कुल सक्रिय मामले की संख्या 14,175 पहुंच गयी है।

पिछले 24 घंटों में यानी (19 अप्रैल सुबह 8 बजे से लेकर आज, 20 अप्रैल सुबह 8 बजे तक) कोरोना संक्रमण के 1,553 नये मामले सामने आये हैं, 36 लोगों की मौत भी हो चुकी है, 316 लोगों को स्वस्थ भी किया जा चुका है, और 1,201 नये सक्रिय मामले बढ़ गये हैं।

अगर हम रात भर यानी ( 19 अप्रैल शाम 5 बजे से लेकर आज, 20 अप्रैल सुबह 8 बजे तक) की बात करें तो 1,553 मामलो में से 1,149 नये मामले रात भर में आये है और 24 लोगों की मौत हुई है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार 19 अप्रैल रात 9 बजे तक कुल 4,01,586 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 27,824 सैंपल की जांच बीते दिन की गयी है।

राज्य वार कोरोना के नये मामले

देश में बीते दिन 1,553 नये मामले सामने आये जिसके 88 फीसदी यानी 1,376 मामले 6 राज्यों से आये हैं जिनमें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और तमिलनाडु शामिल हैं। महाराष्ट्र से 552 मामले आये और कुल संक्रमितों की संख्या 4,203 हो गयी है, गुजरात से 367 मामले आये और कुल संक्रमितों की संख्या 1,743 हो गयी है, राजस्थान से 127 मामले आये और कुल संक्रमितों की संख्या 1,478 हो गयी है, उत्तर प्रदेश से 115 मामले आये और कुल संक्रमितों की संख्या 1,084 हो गयी है, दिल्ली से 110 मामले आये और कुल संक्रमितों की संख्या 2,003 हो गयी है और तमिलनाडु से 105 मामले आये और कुल संक्रमितों की संख्या 1,477 हो गयी है।

साथ ही आंध्र प्रदेश से 43 मामले, तेलंगाना से 35 मामले, पश्चिम बंगाल से 29 मामले, पंजाब से 17 मामले, जम्मू कश्मीर से 9 मामले, हरियाणा और झारखंड से 8-8 मामले, बिहार और ओडिशा से 7-7 मामले, कर्नाटक से 6 मामले, चंडीगढ़ से 3 मामले, केरल और उत्तराखंड से 2-2 मामले और एक मामला अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है।

साथ ही देश में 13 राज्य ऐसे भी रहे जिनमें कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश , छत्तीसगढ़, असम, लद्दाख, मेघालय, गोवा, पुडुचेरी, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम और नागालैंड शामिल हैं।

राज्य वार कोरोना से मौत

पिछले 24 घंटों में कोरोना से 36 लोगों की मौतें हो चुकी है जिनमें से 12 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई, 10 लोगों की मौत गुजरात में हुई, 3-3 लोगों की मौत राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में हुई और दो लोगों की मौत कर्नाटक में हुई है।

india mornign.JPG

India highly Infected states line chart 20 april.JPG

India Corona Status State wise as on 20 April 8 AM.jpg

India Corona Update
Corona Update
Coronavirus
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • लव पुरी
    क्या यही समय है असली कश्मीर फाइल को सबके सामने लाने का?
    04 Apr 2022
    कश्मीर के संदर्भ से जुडी हुई कई बारीकियों को समझना पिछले तीस वर्षों की उथल-पुथल को समझने का सही तरीका है।
  • लाल बहादुर सिंह
    मुद्दा: क्या विपक्ष सत्तारूढ़ दल का वैचारिक-राजनीतिक पर्दाफ़ाश करते हुए काउंटर नैरेटिव खड़ा कर पाएगा
    04 Apr 2022
    आज यक्ष-प्रश्न यही है कि विधानसभा चुनाव में उभरी अपनी कमजोरियों से उबरते हुए क्या विपक्ष जनता की बेहतरी और बदलाव की आकांक्षा को स्वर दे पाएगा और अगले राउंड में बाजी पलट पायेगा?
  • अनिल अंशुमन
    बिहार: विधानसभा स्पीकर और नीतीश सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध
    04 Apr 2022
    भाकपा माले विधायकों को सदन से मार्शल आउट कराये जाने तथा राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के विरोध में 3 अप्रैल को माले ने राज्यव्यापी प्रतिवाद अभियान चलाया
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक हज़ार से भी कम नए मामले, 13 मरीज़ों की मौत
    04 Apr 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 12 हज़ार 597 हो गयी है।
  • भाषा
    श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया
    04 Apr 2022
    राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट से सरकार द्वारा कथित रूप से ‘‘गलत तरीके से निपटे जाने’’ को लेकर मंत्रियों पर जनता का भारी दबाव था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License