NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 6,563 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 157 हुए
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 46 हज़ार 838 हो गयी है। देश में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। ओमिक्रॉन अब तक 12 राज्यों में फैल चुका है।
न्यूज़क्लिक टीम
20 Dec 2021
covid
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 20 दिसम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटो में कोरोना के 6,563 नए मामले दर्ज किये गए और 132 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 8,077 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,646 मामले कम हुए हैं।

साथ ही देश में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। देश में ओमिक्रॉन अब तक 12 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा यानी 54 मामले सामने आ चुके है । वहीं दिल्ली में आज चार और नए मामलों के साथ कुल मामलों की संख्या 26 हो गई, साथ ही तेलंगाना में ओमिक्रॉन के 20 मामले सामने आ चुके है, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, गुजरात में 9, केरल में 11, उत्तर प्रदेश में 2 और एक-एक मामला आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से सामने आ चूका है। देश में अब ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या बढ़कर 157 हो गयी हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 46 हज़ार 838 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 77 हज़ार 554 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.39 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 41 लाख 87 हज़ार 17 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.24 फ़ीसदी यानी 82 हज़ार 267 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 37 करोड़ 67 लाख 20 हज़ार 359 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 15 लाख 82 हज़ार 79 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 66 करोड़ 51 लाख 12 हज़ार 580 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 8 लाख 77 हज़ार 55 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,563 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 2,995 मामले, महाराष्ट्र से 902 मामले, तमिलनाडु से 610 मामले, पश्चिम बंगाल से 565 मामले, कर्नाटक से 300 मामले, ओडिशा से 193 मामले, जम्मू और कश्मीर से 136 मामले, तेलंगाना से 134 मामले, आंध्र प्रदेश से 121 मामले, दिल्ली से 107 मामले, असम से 75 मामले, गुजरात से 51 मामले, गोवा से 48 मामले, पंजाब से 45 मामले, हरियाणा और मिज़ोरम से 33-33 मामले और हिमाचल प्रदेश से 29 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, लद्दाख से 28 मामले, उत्तर प्रदेश से 23 मामले, छत्तीसगढ़ से 21 मामले, झारखण्ड से 19 मामले, राजस्थान से 17 मामले, मध्य प्रदेश से 15 मामले, मणिपुर ने 14 मामले, उत्तराखंड से 13 मामले, मेघालय और चंडीगढ़ से 8-8 मामले, बिहार और पुडुचेरी से 6-6 मामले, सिक्किम से 4 मामले, लक्ष्द्वीप से 2 मामले और एक-एक मामला त्रिपुरा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है | बीते दिन अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 132 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 96 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 4 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा, असम, और हिमाचल प्रदेश में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और पुडुचेरी में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Omicron
Omicron variant

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • bhasha
    न्यूज़क्लिक टीम
    पांच राज्यों में मोदी की नीतियों पर गुस्सा परिणाम में दिखेगाः मनोज कुमार झा
    07 Dec 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा से संसद के भीतर विपक्ष पर हो रहे हमले से लेकर पांच विधानसभा चुनावों के राजनीतिक समीकरण पर बातचीत की। मनोज कुमार झा ने…
  • chunav
    अजय कुमार
    बिहार के दो पंचायत क्षेत्रों के चुनावी दांवपेच और भावुकता की कहानी
    07 Dec 2021
    संसद और विधायकी के चुनावी माहौल पर बहुत ज्यादा बहस होती है लेकिन पंचायती चुनाव के माहौल पर बहुत कम। तो चलिए बिहार के दो पंचायत क्षेत्रों के चुनावी माहौल को भांपने की कोशिश करते हैं।
  • Medical staff
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच सभी छुट्टियां रद्द होने के चलते नाराज़ मेडिकल स्टाफ़
    07 Dec 2021
    बिहार में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का ख़तरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। विदेश से लौटे कुछ लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। इसको लेकर राज्य में चिंता बढ़ गई है।
  • MGNREGA
    प्रभात पटनायक
    क्यों घोंटा जा रहा है मनरेगा का गला! 
    07 Dec 2021
    यूपीए-2 के दौरान ही मनरेगा से पीछे खिसकने की शुरूआत हो चुकी थी। कई साल तक इसके लिए बजट आवंटन 60,000 करोड़ रुपए के करीब ही बनाए रखा गया।
  • up
    न्यूज़क्लिक टीम
    शिक्षक उम्मीदवारों ने योगी सरकार को दी 2022 के लिए चुनौती
    07 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक ने इस ग्राउंड रिपोर्ट में लखनऊ में जून 2021 से चल शिक्षक उमीदवारों के विरोध प्रदर्शन में शामिल उमीदवारों से बात की| दरअसल, 2019 उत्तर प्रदेश शिक्षक प्रवेश परीक्षा में 69,000 सहायक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License