NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में रिकॉर्ड 2,95,041 नए मामले, लगातार पांचवे दिन भी रिकॉर्ड 2,023 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 2,95,041 नए मामले दर्ज किए गए। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 लाख 57 हज़ार 538 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
21 Apr 2021
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में रिकॉर्ड 2,95,041 नए मामले, लगातार पांचवे दिन भी रिकॉर्ड 2,023 मरीज़ों की मौत

 दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 21 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 2,95,041 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से लगातार पांचवे दिन भी रिकॉर्ड 2,023 मरीज़ों की मौत हुई। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,67,457 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,25,561 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 56 लाख 16 हज़ार 130 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 82 हज़ार 553 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में रिकवरी रेट घटकर 85.01 फ़ीसदी हो गया है, यानी देश में कुल पीड़ित मरीज़ों में से अब तक 1 करोड़ 32 लाख 76 हज़ार 39 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 13.81 फ़ीसदी यानी 21 लाख 57 हज़ार 538 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 13 करोड़ 1 लाख 19 हज़ार 310 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 29 लाख 90 हज़ार 197 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 27 करोड़ 10 लाख 53 हज़ार 392 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 16 लाख 39 हज़ार 357 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 2,95,041 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 62,097 मामले, उत्तर प्रदेश से 29,574 मामले, दिल्ली से 28,395 मामले, कर्नाटक से 21,794 मामले, केरल से 19,577 मामले, छत्तीसगढ़ से 15,625 मामले, मध्य प्रदेश से 12,727 मामले, गुजरात से 12,206 मामले, राजस्थान से 12,201 मामले, तमिलनाडु से 10,986 मामले, बिहार से 10,455 मामले, पश्चिम बंगाल से 9,819 मामले, आंध्र प्रदेश से 8,987 मामले, हरियाणा से 7,811 मामले, तेलंगाना से 6,542 मामले, झारखंड से 5,080 मामले, ओडिशा से 4,761 मामले, पंजाब से 4,656 मामले और उत्तराखंड से 3,012 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 2,030 मामले, असम से 1,651 मामले, हिमाचल प्रदेश से 1,340 मामले, गोवा से 1,160 मामले, पुडुचेरी से 638 मामले, चंडीगढ़ से 602 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 320 मामले, लद्दाख से 250 मामले, मेघालय से 137 मामले, मणिपुर से 94 मामले, त्रिपुरा से 92 मामले, सिक्किम से 91 मामले, मिज़ोरम से 90 मामले, नागालैंड से 82 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 61 मामले, लक्ष्यद्वीप से 53 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 45 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 2,023 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 519 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 277 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 191 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 162 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 149 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 121 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 77 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 64 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 60 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 51 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 48 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 46 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 45 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश और हरियाणा में 35-35 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही केरल में 28 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 27 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 26 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 20 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 16 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 8 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 3 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत लद्दाख और मणिपुर में हुई है।

 

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
Covid-19 India
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • rakeh tikait
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार
    11 Feb 2022
    पहले चरण के मतदान की रपटों से साफ़ है कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण वोटिंग पैटर्न का निर्धारक तत्व नहीं रहा, बल्कि किसान-आंदोलन और मोदी-योगी का दमन, कुशासन, बेरोजगारी, महंगाई ही गेम-चेंजर रहे।
  • BJP
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: भाजपा के घोषणा पत्र में लव-लैंड जिहाद का मुद्दा तो कांग्रेस में सत्ता से दूर रहने की टीस
    11 Feb 2022
    “बीजेपी के घोषणा पत्र का मुख्य आकर्षण कथित लव जिहाद और लैंड जिहाद है। इसी पर उन्हें वोटों का ध्रुवीकरण करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में लव-लैड जिहाद को…
  • LIC
    वी. श्रीधर
    LIC आईपीओ: सोने की मुर्गी कौड़ी के भाव लगाना
    11 Feb 2022
    जैसा कि मोदी सरकार एलआईसी के आईपीओ को लांच करने की तैयारी में लगी है, जो कि भारत में निजीकरण की अब तक की सबसे बड़ी कवायद है। ऐसे में आशंका है कि इस बेशक़ीमती संस्थान की कीमत को इसके वास्तविक मूल्य से…
  • china olampic
    चार्ल्स जू
    कैसे चीन पश्चिम के लिए ओलंपिक दैत्य बना
    11 Feb 2022
    ओलंपिक का इतिहास, चीन और वैश्विक दक्षिण के संघर्ष को बताता है। यह संघर्ष अमेरिका और दूसरे साम्राज्यवादी देशों द्वारा उन्हें और उनके तंत्र को वैक्लपिक तंत्र की मान्यता देने के बारे में था। 
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : जंगली जानवरों से मुश्किल में किसान, सरकार से भारी नाराज़गी
    11 Feb 2022
    पूरे राज्य के किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, मंडी, बढ़ती खेती लागत के साथ ही पहाड़ों में जंगली जानवरों का प्रकोप और लगातार बंजर होती खेती की ज़मीन जैसे तमाम मुद्दे लिए अहम हैं, जिन्हें इस सरकार ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License