NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,380 नए मामले, 42 फ़ीसदी (1,009)नए मामले दिल्ली से सामने आए 
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है और मास्क नहीं पहनने वालो पर 500 का जुर्माना लगाया जाएगा |
न्यूज़क्लिक टीम
21 Apr 2022
covid
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 21 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,380 नए मामले सामने आए हैं। देश की राजघानी दिल्ली में कोरोना एक बार फिर क़हर मचा रहा है | दिल्ली में आज कोरोना के एक हज़ार से भी ज़्यादा यानी 1,009 नए मामले सामने आए है | जबकि बीते दिन कोरोना के 632 नए मामले सामने आए थे | यानी कोरोना के नए मामले में आज 60 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है |  दिल्ली में अब एक्टिव मामलों बढ़कर 2,647 हो गयी है | 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 10 अप्रैल को, दिल्ली में 608 एक्टिव मामले थे, जिनमें से केवल 17 यानी 2.80 प्रतिशत को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता थी | 16 अप्रैल को एक्टिव मामले दोगुने होकर 1,262 हो गए लेकिन अस्पतालों में मरीजों की संख्या सिर्फ 29 यानी 2.3 फीसदी थी | दो दिन बाद, दिल्ली में 1,729 सक्रिय मामले थे, जिनमें से 40 यानी 2.31 प्रतिशत अस्पतालों में थे | अस्पतालों में ऑक्सीजन सहायता की आवश्यकता वाले रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन प्रतिशत के रूप में कमी आई है |   

दिल्ली में बढ़ते मामलों को देखते हुए कल बुधवार को DDMA की बैठक हुई, जिसमे कोरोना की रोकथाम के लिए मास्क पहनने पर जोर दिया गया है, दिल्ली में अब मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है और मास्क नहीं पहनने वालो पर 500 का जुर्माना लगाया जाएगा |  साथ ही पुरे शहर में कोविड-टेस्टिंग को बड़े पैमाने पर की जाए, और वैक्सीनेशन से छूट रहे लोगों को वैक्सीनेट किया जाए ताकि संक्रमण से ज़्यादा गंभीर स्थिति पैदा न हो | वही बैठक में स्कूलों को बंद नहीं करने का फैसला लिया गया है और सामाजिक समारोह पर सरकार को कड़ी नजर बनाए रखे पर जोर दिया गया है | 

साथ ही देश भर में बीते दिन कोरोना से 56 मरीज़ों की मौत हुई है | जिनमे से 56 मरीज़ों की मौत केरल में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत दिल्ली, ओड़िशा और मिज़ोरम में हुई है | हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,231 मरीज़ों को ठीक किया गया है। लेकिन एक्टिव मामलों में आज एक हज़ार से भी ज्यादा यानी 1,093 मामलों की बढ़ोतरी हुई है | 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 49 हज़ार 974 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 22 हज़ार 62 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.76 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 14 हजार 479 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.03 फ़ीसदी यानी 13 हज़ार 433 हो गयी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 87 करोड़ 7 लाख 8 हज़ार 111 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 15 लाख 47 हज़ार 288 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 83 करोड़ 33 लाख 77 हज़ार 52 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 49 हज़ार 114 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,380 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 1,009 मामले, केरल से 355 मामले, हरियाणा से 310 मामले, उत्तर प्रदेश से 168 मामले, महाराष्ट्र से 162 मामले, मिज़ोरम से 103 मामले, कर्नाटक से 61 मामले, तमिलनाडु से 31 मामले, पंजाब से 30 मामले, पश्चिम बंगाल से 28 मामले, राजस्थान से 25 मामले, तेलंगाना से 20 मामले, हिमाचल प्रदेश से 14 मामले और गुजरात से 13 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, ओड़िशा से 8 मामले, उत्तराखंड से 7 मामले, मध्य प्रदेश से 6 मामले, छत्तीसगढ़ और गोवा से 5-5 मामले, झारखण्ड से 4 मामले, बिहार, चंडीगढ़ और लद्दाख से 3-3 मामले, असम और मणिपुर से 2-2 मामले और एक-एक मामला आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर और मेघालय से सामने आया है | बीते दिन पुडुचेरी, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Corona in Delhi

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Pondicherry University
    श्रुति एमडी
    पुडुचेरी विवि में 2 साल पहले के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 11 छात्रों को सज़ा
    28 Dec 2021
    11 छात्रों में से अधिकांश ने अपना कोर्स पूरा कर लिया है, लेकिन इस सज़ा को पूरे छात्र समुदाय को धमकाने के लिए लिए गए एक कदम के बतौर देखा जा रहा है।
  • James Webb Telescope
    संदीपन तालुकदार
    ब्रह्मांड के स्त्रोत का पता लगाने के लिए पृथ्वी से निकला जेम्स वेब टेलिस्कोप
    28 Dec 2021
    यह मिशन नासा, ईएसए (यूरोपियन स्पेस एजेंसी) और कनाडा की स्पेस एजेंसी का संयुक्त मिशन है। इसमें सौर मंडलों और सूर्य के अलावा दूसरे तारों के चक्कर लगाने वाले ग्रहों की खोज कर, शुरुआती ब्रह्मांड की पहली…
  • govt hospital
    अजय कुमार
    नीति आयोग का स्वास्थ्य सूचकांक: नहीं काम आ रहा 'डबल इंजन’, यूपी-बिहार सबसे नीचे
    28 Dec 2021
    नीति आयोग के ग़रीबी सूचकांक की तरह स्वास्थ्य सूचकांक भी यही इशारा करता है कि भारत के तकरीबन सभी राज्यों को दुनिया के दूसरे मुल्कों की बजाय भारत के ही केरल से बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत है।
  • RIGHT-WINGS
    मौहम्मद अली
    मध्यप्रदेश: हिंदुत्ववादी संगठनों की शौर्य यात्रा को लेकर तनाव, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
    28 Dec 2021
    मध्यप्रदेश में कुछ हिंदुत्ववादी संगठनों ने शौर्य यात्रा के नाम पर जमकर उत्पात मचाया। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस उपद्रवियों पर कार्रवाई की जगह पीड़ितों पर ही डंडा तानने लगी...
  • CDSCO
    भाषा
    CDSCO ने कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स और मोलनुपिराविर के आपात इस्तेमाल को स्वीकृति दी
    28 Dec 2021
    सीडीएससीओ की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने ‘कोवोवैक्स’ और ‘कोर्बेवैक्स’ को कुछ शर्तों के साथ आपात स्थिति में उपयोग की अनुमति देने की सिफारिश की है। कोविड-19 रोधी दवा ‘मोलनुपिराविर’ (…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License