NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,451 नए मामले, 54 मरीज़ों की मौत 
दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को बूस्टर डोज मुफ्त देने का ऐलान किया है। 
न्यूज़क्लिक टीम
22 Apr 2022
covid
Image courtesy : The Financial Express

दिल्ली: देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 22 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश आज लगातार तीसरे दिन भी कोरोना के दो हज़ार से ज्यादा यानी 2,451 नए मामले सामने आए हैं। देश में आज फिर सबसे ज़्यादा मामले दिल्ली से सामने आए है | दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना के 965 मामले सामने आए है और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर तीन हज़ार के करीब हो गयी है | दिल्ली में कोरोना के मामलो में बढ़ोतरी को देखते हुए, दिल्ली सरकार ने कोरोना के प्रोटोकॉल को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है, साथ ही 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के बूस्टर डोज मुफ्त देने का एलान किया है| 

दिल्ली के साथ देश के दूसरे राज्यों में भी कोरोना के मामलो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है | हरियाणा पिछले एक सप्ताह के भीतर कोरोना के मामलो में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है | हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 367 नए मामले सामने आए हैं जबकि एक सप्ताह पहले 170 नए मामले सामने आये थे | हरियाणा में अब एक्टिव मामलो की संख्या बढ़कर 1,441 हो गयी है | वही उत्तर प्रदेश में 24 घंटो में कोरोना के 205 नए मामले सामने आए है और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 980 हो गयी है | 

साथ ही देश भर में बीते दिन कोरोना से 54 मरीज़ों की मौत हुई है | जिनमे से 48 मरीज़ों की मौत केरल में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, झारखण्ड और उत्तराखंड में हुई है | हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,589 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज 808 मामलों की बढ़ोतरी हुई है | 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 52 हज़ार 425 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 22 हज़ार 116 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 16 हजार 68 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.03 फ़ीसदी यानी 14 हज़ार 241 हो गयी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 87 करोड़ 26 लाख 26 हज़ार 515 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 18 लाख 3 हज़ार 558 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 83 करोड़ 38 लाख 25 हज़ार 991 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 48 हज़ार 939 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,451 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 965 मामले, हरियाणा से 367 मामले, केरल से 332 मामले, उत्तर प्रदेश से 205 मामले, महाराष्ट्र से 179 मामले, कर्नाटक से 100 मामले, मिज़ोरम से 91 मामले, तमिलनाडु से 39 मामले, पश्चिम बंगाल से 26 मामले, पंजाब से 21 मामले, गुजरात से 19 मामले, तेलंगाना से 17 मामले, मध्य प्रदेश से 15 मामले, राजस्थान से 14 मामले और हिमाचल प्रदेश से 11 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, ओडिशा से 9 मामले, झारखण्ड से 7 मामले, उत्तराखंड और चंडीगढ़ से 6-6 मामले, गोवा से 4 मामले, छत्तीसगढ़ से 3 मामले, बिहार और मणिपुर से 2-2 मामले और एक मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया है | बीते दिन असम, पुडुचेरी, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Corona in Delhi

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Mirza Ghalib
    सत्यम् तिवारी
    आह ग़ालिब, वाह ग़ालिब: हम ने ये माना कि दिल्ली में रहें, खावेंगे क्या?
    27 Dec 2021
    ग़ालिब के ख़ुतूत को देखें तो 1857 के ग़दर के बाद 1859 से जो भी लिखा गया, उसके इख्तिताम पर लिखा होता, 'नजात का तालिब, ग़ालिब…’
  • Periyar
    बी. सिवरामन
    समकालीन दौर में पेरियार की प्रासंगिकता
    27 Dec 2021
    पेरियार ईवी रामासामी सिर्फ एक तमिल नेता नहीं थे और उन्हें ब्राह्मण-विरोधी जाति की राजनीति के नेता नहीं माना जा सकता है। बल्कि, वर्ण-जाति व्यवस्था के हिंदू जाति-सामंतवाद के ख़िलाफ़ एक अग्रणी सेनानी के…
  • River
    भारत डोगरा
    केन-बेतवा लिंकिंग परियोजना केवल प्रतिष्ठा से है जुड़ी, इसमें जल संकट का समाधान नहीं
    27 Dec 2021
    केन-बेतवा नदी जोड़ परियोजना की भारी आर्थिक लागत और पारिस्थितिक नुकसान को देखते हुए इससे मिलने वाले लाभ संदिग्ध हैं। इसलिए यह परियोजना उचित नहीं है।
  • bihar
    राहुल कुमार गौरव
    पीएम के 'मन की बात' में शामिल जैविक ग्राम में खाद की कमी से गेहूं की बुआई न के बराबर
    27 Dec 2021
    बिहार के जिस जैविक ग्राम को पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में 29 अगस्त को शामिल किया गया था वहां जैविक खाद तो दूर डीएपी की भी भारी किल्लत है जिसके चलते अब तक यहां 80% क्षेत्रों में गेहूं की बुआई…
  • ganga
    सबरंग इंडिया
    गंगा मिशन चीफ ने माना- कोरोना की दूसरी लहर में लाशों से ‘पट’ गई थी गंगा, योगी सरकार करती रही इनकार
    27 Dec 2021
    कोरोना की विनाशकारी दूसरी लहर के दौरान उत्तर प्रदेश में गंगा नदी ‘लाशों को फेंकने की आसान जगह’ बन गई थी। ये दावा एक नई किताब में किया गया है जिसके लेखक नेशनल मिशन टू क्लीन गंगा के महानिदेशक और नमामि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License